विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लैब में कोरोना वायरस के विकास को नकारा
मॉस्को। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के रूसी वायरोलॉजिस्ट और विशेषज्ञ दिमित्री लवोव ने कहा कि कोविड-19 की कृत्रिम उत्पत्ति पर चिंता का कोई महत्व (वैल्यू) नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस मुख्य रूप से चमगादड़ से जुड़े वायरस हैं। कोई व्यक्ति या तो उस कमरे में संक्रमित हुआ हो सकता है, जहां किसी चमगादड़ ने रात बिताई होगी या फिर ऐसी एक गुफा में, जहां चमगादड़ आमतौर पर बड़ी संख्या में रहते हैं।
लगातार पूरी दुनिया में इस पर बहस चल रही है कि चीन के वुहान की वैज्ञानिक प्रयोगशाला से कोरोना वायरस निकला है। लेकिन इस तरह की बातों को डब्ल्यूएचओ और तमाम सारे वैज्ञानिक खारिज करते रहे हैं। हालांकि वैज्ञानिकों के एक वर्ग का मानना है कि हो सकता है कि वायरसों का अध्ययन किया जा रहा हो, जो कि वुहान लैब में भी होता है और दुनिया में और देशों की लैब्स में भी प्रयोग चलते रहते हैं। लेकिन वुहान लैब से कोरोना वायरस के निकलने या वहां उसके विकसित करने के सबूत नहीं मिले हैं।
आप सबको सादर अभिवादन ! Regards to all of you !
कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रहिए। ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय समाचार एवं सूचना माध्यमांे से जानकारी को चैक-क्राॅस चैक कीजिए और फिर मानवीय दृष्टिकोण से सोचिए। फिर समाज की बेहतरी के लिए अपने विचार दीजिए और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दीजिए।
-एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 7895143358 -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
Please keep increasing your information. Check-cross-check the information through more and more reliable news and information channels and then think from a human point of view. Then give your views for the betterment of the society and give your contribution in making the society better.
-AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें