उफ्फ ! विश्व प्रसिद्ध अभिनेत्री ब्रिटनी ने पिता पर लगाए संगीन आरोप, चल रहा ब्रिटनी को मुक्त करने का अभियान Oops! World famous actress Britney made serious allegations against her father, the campaign to free Britney is going on

लाॅस एंजेल्स। दुनिया भर में अपने गीत, संगीत, प्रस्तुति और खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपनी गार्जियनशिप यानी संरक्षण को लेकर कोर्ट के सामने चौंकाने वाला बयान दिया है। करीब 13 साल से ब्रिटनी अपने पिता जेम्स पी स्पीयर्स के संरक्षण में हैं। बताया जाता है कि ब्रिटनी के पिता ही उनके काम-काज से जुड़े निर्णय लेते हैं। ब्रिटनी ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स की अदालत से कहा कि उनके इस अपमानजनक संरक्षण को खत्म किया जाए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिटनी अपने पिता के संरक्षण में नहीं रहना चाहती हैं। उनका ये मामला अब अमेरिका में एक अभियान की शक्ल ले चुका है और ये पूरी दुनिया में फैल रहा है। इसे फ्री ब्रिटनी मूवमेंट का नाम दिया गया है। इस मूवमेंट को भारत की अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी समर्थन दिया है।
ब्रिटनी ने अदालत में जज को बताया, पिछले 13 साल से उन्हें जबरदस्ती ड्रग्स दी गई। उनकी इच्छा के विरुद्ध काम करने को मजबूर किया गया। इतना ही नहीं उन्हें बर्थ कंट्रोल डिवाइस अपने शरीर से हटाने से भी रोका गया। मैं इस गार्जियनशिप में तिरस्कार में हूं। मैं चकित हूं और तनाव में हूं। मैं अपनी जिंदगी वापस चाहती हूं। अगर मैं काम कर सकती हूं तो मुझे संरक्षण में नहीं रहना चाहिए। मैं इस संरक्षण को अपमानजनक मानती हूं। मैं ऐसा महसूस नहीं करती कि मैं पूरी जिंदगी जी रही हूं। ब्रिटनी का कहना था, मैं आगे बढ़ना चाहती हूं। शादी करना और बच्चा पैदा करना चाहती हूं। मुझे संरक्षण के दौरान बताया गया कि मैं बच्चा पैदा नहीं कर सकती और न शादी कर सकती हूं। मेरे भीतर एक आईयूडी डिवाइस लगाई गई है ताकि मैं गर्भवती न हो सकूं। मैं इस डिवाइस को बाहर निकालना चाहती हूं ताकि एक और बच्चा पैदा कर सकूं। लेकिन, इस तथाकथित टीम ने मुझे डॉक्टर के पास नहीं जाने दिया, वे नहीं चाहते कि मैं प्रेग्नेंट हो सकूं। ऐसे में ये संरक्षण मुझे फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है। ब्रिटनी बोलीं, मैं एक जिंदगी का हक रखती हूं। मैंने अपने पूरे जीवन काम किया है। मैं दो-तीन साल का ब्रेक चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि जो मेरा मन करे वो मैं करूं। मुझे लगता है कि मैं बैसाखी के सहारे हूं। आज मैं आपसे इस बारे में बात करते हुए सहज हूं। मैं आपसे ही फोन पर बात करना चाहती हूं, क्योंकि जब मैं इस फोन से हटती हूं तो मुझे सिर्फ और सिर्फ न सुननी पड़ती है। तभी मैं सोचती हूं कि मुझे सताया जा रहा है और मैं अकेला महसूस करने लगती हूं। मुझे भी दूसरों की तरह कुछ अधिकार चाहिए। मुझे परिवार, बच्चे और दूसरी चीजें चाहिए। यह है चमक-दमक के पीछे का कालापन। जब आप अपनी मेहनत से और किसी प्रोत्साहन, सहयोग से किसी मुकाम पर पहुंच जाते हैं तब वहां बने रहने के लिए आपको वहां के सिस्टम के अनुसार चलना होता है। Los Angeles. Britney Spears, known worldwide for her songs, music, performances and beauty, has made a shocking statement in front of the court regarding her guardianship. Britney has been under the tutelage of her father, James P Spears, for nearly 13 years. It is said that Britney's father takes decisions related to her work. Brittany asked a Los Angeles court in the US to end her abusive protection. According to media reports, Britney does not want to be under the protection of her father. His case has now taken the form of a campaign in America and it is spreading all over the world. It has been named the Free Brittany Movement. Indian actress Rhea Chakraborty has also supported this movement. Brittany told the judge in court, for the past 13 years she was forced to do drugs. He was forced to work against his will. Not only this, he was also prevented from removing the birth control device from his body. I am in disdain in this Guardianship. I am shocked and stressed. I want my life back If I can work then I shouldn't be under protection. I consider this protection outrageous. I don't feel like I'm living my whole life. Brittany said, I want to move on. I want to get married and have a child. I was told during patronage that I could not have children or marry. I have an IUD device placed inside me so that I can't get pregnant. I want to take this device out so that I can have another baby. But, this so called team didn't let me go to the doctor, they don't want me to be pregnant. In such a situation, this protection is doing more harm than good to me. Brittany said, I have the right to one life. I have worked my whole life. I want a break of 2-3 years. I want to do whatever I want. I feel like I am on crutches. Today I am comfortable talking to you about this. I want to talk to you on the phone, because when I step away from this phone, I just don't have to listen. That's when I think that I am being harassed and I start feeling lonely. I also want some rights like others. I want family, kids and other things. This is the blackness behind the glitter. When you reach a point with your hard work and with some encouragement, support, then to stay there you have to follow the system there. आप सबको सादर अभिवादन ! Regards to all of you ! कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रहिए। ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय समाचार एवं सूचना माध्यमांे से जानकारी को चैक-क्राॅस चैक कीजिए और फिर मानवीय दृष्टिकोण से सोचिए। फिर समाज की बेहतरी के लिए अपने विचार दीजिए और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दीजिए। -एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 7895143358 -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358 Please keep increasing your information. Check-cross-check the information through more and more reliable news and information channels and then think from a human point of view. Then give your views for the betterment of the society and give your contribution in making the society better. -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358 कृपया विश्वसनीय, तथ्यात्मक, तार्किक खबरों और विचारों के लिए देखिए हमारी वेबसाइट्स https://bharatidunuiya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com Plz See our Youtube Channel : https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England