एलडी भट्ट चिकित्सालय काशीपुर का निरीक्षण कर डीएम रंजना ने दिए मरीजों को बेहतर उपचार देने के निर्देश
काशीपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 02 जून। जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय काशीपुर का निरीक्षण कर कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं उपचार के लिए की गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने आरटीपीसीआर कक्ष का निरीक्षण करते हुये वहां वितरण की जा रही दवाई किट देख कर सम्बन्धित को निर्देश दिये कि जांच कराने वाले सभी लोगों को किट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस दौरान चिकित्सालय में बन रहे आॅक्सीजन प्लांट, आॅक्सीजन पाईप लाइन का भी निरीक्षण कर सीएमओ को आॅक्सीजन प्लांट को शीघ्र गुणवत्ता, समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये। डीएम रंजना ने चिकित्सालय में 13 वैड का आईसीयू वार्ड प्रशासन व नैनी पेपर मिल के सीएसआर के तहत बनाया जा रहा है जिसको लेकर जिलाधिकारी ने सम्बनिधत अधिकारी को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा कोविड संक्रमण से पीड़ित मरीजों के तिमारदारों से भी बात करते जाना कि उपचार ठीक से मिल रहा है अथवा नहीं।
जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने सम्बन्धित सीएमएस डाॅ. अमरजीत साहनी को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर से बेहतर उपचार दिया जाये व इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सभी मरीज को दवाइयां अस्पताल से उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि सभी सीएचसी में सीएसआर के तहत आॅक्सीजन प्लांट लगाये जायेंगें। जिसके सम्बन्ध में सभी प्रक्रिया पूर्ण हो गयी है। उन्होंने कहा कि सभी सीएचसी में आॅक्सीजन काॅन्सेन्टेªटर व आॅक्सीजन सिलेण्डर उपलब्ध करा दिये गये है। डीएम ने सीएमएस को निर्देश दिये कि आशा व आंगनबाड़ी वर्करों को पीपीई किट, सैनेटाईजर, मास्क, आॅक्सीमीटर आदि सुरक्षा से सम्बन्धित उपकरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने आशा वर्करों से कहा कि आप द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है इसी तरह आगे भी और कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से सम्बन्धित सभी गाइडलाइनों का अनुपालन अवश्य किया जाये।
यहां मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, संयुक्त मजिस्टेªट आकांक्षा वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. डीएस पंचपाल, सीएमएस अमरजीत साहनी, मुख्य चिकित्साधीक्षक डाॅ. पीके सिन्हा, डाॅ. चम्पा पंत आदि उपस्थित थे।
आप सबको सादर अभिवादन ! Regards to all of you !
कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रहिए। ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय समाचार एवं सूचना माध्यमांे से जानकारी को चैक-क्राॅस चैक कीजिए और फिर मानवीय दृष्टिकोण से सोचिए। फिर समाज की बेहतरी के लिए अपने विचार दीजिए और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दीजिए।
-एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 7895143358 -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
Please keep increasing your information. Check-cross-check the information through more and more reliable news and information channels and then think from a human point of view. Then give your views for the betterment of the society and give your contribution in making the society better.
-AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
कृपया विश्वसनीय, तथ्यात्मक, तार्किक खबरों और विचारों के लिए देखिए हमारी वेबसाइट्स
https://bharatidunuiya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
Youtube Channel : https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें