उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू बोले, भाषाओं के संरक्षण के लिए जनांदोलन Vice President M Venkaiah Naidu said, people's movement for the protection of languages

नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भाषाओं के संरक्षण के लिए जनांदोलन की जरूरत बताई है। नायडू ने कहा है कि हमारी भाषा परंपराओं के लाभों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए, आज सरकार के प्रयासों के साथ ही, अपनी भाषाओं के संरक्षण के लिए एक जन आंदोलन की आवश्यकता है। कई पीढ़ियों और भौगोलिक क्षेत्रों के निवासियों को आपस में जोड़े रखने में भाषा की शक्ति पर प्रकाश डालते हुए, उपराष्ट्रपति ने भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं को संरक्षित, समृद्ध और प्रचारित करने के लिए एक ठोस प्रयास करने का आह्वान किया। छठे वार्षिक राष्ट्रेतर तेलुगू समाख्या सम्मेलन में बोलते हुए, नायडू ने सुझाव दिया कि तेलुगु भाषा के लिए और हमारी स्थानीय परंपराओं के पुनरोद्धार के लिए तेलुगू लोगों को एक साथ आना चाहिए। उपराष्ट्रपति नायडू ने सलाह दी कि यह प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अन्य भाषाओं और संस्कृतियों को कम किए बिना अपनी मातृभाषा को संरक्षित करे और बढ़ावा दें। नायडू ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 की परिकल्पना के अनुसार प्राथमिक शिक्षा को अपनी मातृभाषा में होने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और भारत के मुख्य न्यायाधीश सहित देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों की प्राथमिक शिक्षा उनकी मातृभाषा में हुई थी। एम वेंकैया नायडू ने कहा, लोगों को यह गलत धारणा नहीं बनानी चाहिए कि यदि कोई अपनी मातृभाषा में पढ़ाई करता है तो वह सफल नहीं हो सकता और जीवन में आगे नहीं बढ़ सकता। इसका खंडन करने के लिए हमारे पास अतीत और वर्तमान के कई उदाहरण हैं। New Delhi. The Vice President of India, M Venkaiah Naidu has called for a mass movement for the preservation of languages. Naidu said that in order to pass on the benefits of our language traditions to the coming generations, today along with the efforts of the government, there is a need for a mass movement for the preservation of our languages. Highlighting the power of language in connecting residents of multiple generations and geographies, the Vice President called for a concerted effort to preserve, enrich and propagate languages, cultures and traditions. Speaking at the 6th Annual Non-National Telugu Samakhya Conference, Naidu suggested that the Telugu people should come together for the Telugu language and for the revival of our local traditions. Vice President Naidu advised that it is the duty of every individual to preserve and promote their mother tongue without diminishing other languages ​​and cultures. Naidu also underlined the need for primary education to be in one's mother tongue as envisaged by the National Policy on Education, 2020. He said that at present, the people holding the highest constitutional posts of the country including the President, Vice President, Prime Minister and Chief Justice of India had their primary education in their mother tongue. M Venkaiah Naidu said, people should not create a false impression that if one studies in his mother tongue he cannot be successful and move ahead in life. To refute this we have many examples from past and present. आप सबको सादर अभिवादन ! Regards to all of you ! कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रहिए। ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय समाचार एवं सूचना माध्यमांे से जानकारी को चैक-क्राॅस चैक कीजिए और फिर मानवीय दृष्टिकोण से सोचिए। फिर समाज की बेहतरी के लिए अपने विचार दीजिए और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दीजिए। -एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 7895143358 -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358 Please keep increasing your information. Check-cross-check the information through more and more reliable news and information channels and then think from a human point of view. Then give your views for the betterment of the society and give your contribution in making the society better. -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358 कृपया विश्वसनीय, तथ्यात्मक, तार्किक खबरों और विचारों के लिए देखिए हमारी वेबसाइट्स https://bharatidunuiya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com Plz See our Youtube Channel : https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England