शिवसेना सांसद #प्रियंका चतुर्वेदी की मांग, विदेश जाने वाले छात्रों के लिए वैक्सीन की व्यवस्था सुनिश्चित करें

नई दिल्ली। पूरे देश में वैक्सीन को लेकर हाय-तौबा मची हुई है। जनवरी फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार और पार्टी के लोग खूब ढिंढोरा पीट रहे थे कि वह दुनिया को वैक्सीन देकर मानवता की सेवा कर रहे हैं। इसकी पोल बाद में खुली जब पता चला कि अपने देश के लिए वैक्सीन बहुत ही कम रखी गई। जो दवा विदेश भेजी गई उसकी बुकिंग पिछले साल तमाम देशों ने एडवांस पैसा देकर करा ली थी। जब लोग रोजाना हजारों की संख्या में मरने लगे और चारों ओर से वैक्सीन-वैक्सीन का शोर होने लगा तो कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाले सीरम इस्टीट्यूट के अदार पूनावाला लंदन भाग गये। उनका कहना था कि भारत के प्रभावशाली लोगों ने उन्हें धमकियां दी थीं और वे जान बचाने के लिए भारत से निकले हैं। इसके बाद सरकार ने बहुत आलोचना होने पर राज्यों को ऊपर यह जिम्मा डाल दिया कि वैक्सीन का खुद इंतजाम करें। जबकि यह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी थी। शिवसेना की राज्य सभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखकर विदेश जाने वाले छात्रों के टीकाकरण के गैप को कम करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र ने आगे की पढ़ाई के लिए विदेश यात्रा करने वाले छात्रों के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया है, हालांकि आईसीएमआर द्वारा 12 से 15 सप्ताह के अनिवार्य अंतराल के कारण दूसरी खुराक समय पर प्राप्त करने की आशंका पैदा हो गई है। इन छात्रों के लिए स्वास्थ्य सचिव से मेरी अपील है कि अनिवार्य अंतर को कम करें। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अधिकांश विदेशी विश्वविद्यालयों ने अनिवार्य किया है कि कक्षाओं के लिए परिसर में शामिल होने वाले छात्रों को अपने निवास के देश में स्थानीय रूप से उपलब्ध डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुमोदित वैक्सीन के साथ पूरी तरह से टीका लगाया जाना चाहिए। प्रियंका चतुर्वेदी का कहना है कि महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों ने चिंता को समझ लिया है और इन छात्रों को उनकी पहली खुराक प्राथमिकता पर प्राप्त करने के लिए टीकाकरण की शुरूआत की है, लेकिन समस्या जुलाई के अंत से पहले समय पर दूसरी खुराक प्राप्त करने की है ताकि वे समय पर यात्रा कर सकें। प्रियंका चतुर्वेदी के अनुसार अधिकांश छात्रों को अगस्त के मध्य तक अपने परिसरों में रिपोर्ट करना होता है, जिसका अर्थ है कि उन्हें जुलाई के अंत तक या अगस्त के पहले सप्ताह तक भारत से अपनी उड़ान में सवार होना होगा। बीएमसी के स्वास्थ्य विभाग ने भी मंत्रालय से संपर्क किया है और उम्मीद है कि आप इस महत्वपूर्ण निर्णय में तेजी लाएंगे। उन्होंने पत्र में लिखा, मैं आपके कार्यालय और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से छात्रों की चिंता के लिए मानवीय प्रतिक्रिया का अनुरोध करूंगी ताकि उनका भविष्य खतरे में न पड़े। आपकी प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा है। #Priyanka Chaturvedi #Shivsena #covid 19 Vacacine आप सबको सादर अभिवादन ! Regards to all of you ! कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रहिए। ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय समाचार एवं सूचना माध्यमांे से जानकारी को चैक-क्राॅस चैक कीजिए और फिर मानवीय दृष्टिकोण से सोचिए। फिर समाज की बेहतरी के लिए अपने विचार दीजिए और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दीजिए। -एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 7895143358 -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358 Please keep increasing your information. Check-cross-check the information through more and more reliable news and information channels and then think from a human point of view. Then give your views for the betterment of the society and give your contribution in making the society better. -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358 कृपया विश्वसनीय, तथ्यात्मक, तार्किक खबरों और विचारों के लिए देखिए हमारी वेबसाइट्स https://bharatidunuiya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com Youtube Channel : https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England