चुंबन लेते पकड़े गये इस्तीफा दे चुके ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री की गिरफ्तारी के लिए जनता सड़कों पर People take to the streets for the arrest of the British Health Minister who has been caught kissing
लंदन। जनता कोरोना और लाॅकडाउन, अल्प आय के कारण त्रस्त रही और ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री अपनी महिला सहकर्मी के साथ अपने आॅफिस में इश्क फरमाते पाए गये। इससे जनता गुस्सा हो उठी है। मांग की जा रही है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने देश का बहुत नुकसान किया है। महामारी के बीच ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक को अपनी सहयोगी से अफेयर और उनके करीब जाना महंगा पड़ गया। इसके बाद हैनकॉक को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ गया। दरअसल, हैनकॉक द्वारा कोविड-19 के नियम तोड़ने पर देशभर में प्रदर्शन शुरू हो गया है। 30 हजार लोग सड़कों पर हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने देश को धोखा दिया है। इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया जाए। इस मामले में पुलिस 10 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी कर चुकी है।
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को भेजे इस्तीफे में हैनकॉक ने लिखा- ‘महामारी में लोगों ने जितनी कुर्बानियां दीं, उन्हें देखते हुए अगर हम उनके साथ कुछ गलत करते हैं तो हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम ईमानदार रहें। 42 वर्षीय हैनकॉक की शादी को 15 साल हो चुके हैं। उनकी पत्नी मार्था के साथ उनके तीन बच्चे भी हैं।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने हैनकॉक का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। और को भेजे पत्र में लिखा- ‘आपको अपनी सेवा पर अत्यधिक गर्व होना चाहिए। मैं आपके समर्थन के लिए आभारी हूं। यह मानता हूं कि सार्वजनिक सेवा में आपका योगदान खत्म नहीं हुआ है।
London. The public was plagued by Corona and the lockdown, low income and the British Health Minister was found falling in love with his female colleague in his office. This has angered the public. There is a demand that they be arrested. He has done a lot of damage to the country. In the midst of the epidemic, Britain's Health Minister Matt Hancock found it costly to have an affair with his colleague and get closer to him. After this Hancock had to resign from his post. Actually, demonstrations have started across the country after Hancock broke the rules of Kovid-19. 30 thousand people are on the streets. People say that they have betrayed the country. So they should be arrested. In this case, the police has also arrested more than 10 protesters.
In the resignation letter sent to Prime Minister Boris Johnson, Hancock wrote – 'Given the sacrifices people have made in the pandemic, if we do something wrong to them, then it is our responsibility to be honest. Hancock, 42, has been married for 15 years. He also has three children with his wife Martha.
British Prime Minister Boris Johnson accepted Hancock's resignation. And wrote in the letter sent- 'You should be extremely proud of your service. I am grateful for your support. I recognize that your contribution to public service is not over.
आप सबको सादर अभिवादन ! Regards to all of you !
कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रहिए। ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय समाचार एवं सूचना माध्यमांे से जानकारी को चैक-क्राॅस चैक कीजिए और फिर मानवीय दृष्टिकोण से सोचिए। फिर समाज की बेहतरी के लिए अपने विचार दीजिए और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दीजिए।
-एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 7895143358 -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
Please keep increasing your information. Check-cross-check the information through more and more reliable news and information channels and then think from a human point of view. Then give your views for the betterment of the society and give your contribution in making the society better.
-AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
कृपया विश्वसनीय, तथ्यात्मक, तार्किक खबरों और विचारों के लिए देखिए हमारी वेबसाइट्स
https://bharatidunuiya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
Plz See our Youtube Channel : https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें