#सैक्स वर्कर्स की कमाठीपुरा में शालीन भनोट ने दुर्दशा देखी, 50 रुपये में जिश्म बेचने को मजबूर Shaleen Bhanot saw the plight of sex workers in Kamathipura, forced to sell body for Rs 50
मुंबई। कमाठीपुरा इलाके में सेक्स वर्कर्स की मदद करने के लिए पहुंचे शालीन भनोट सैक्स वर्कर्स की दुर्दशा देखकर दंग रह गये। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। सैक्स वर्कर्स की मदद के इस काम की प्रेरणा के लिए शालीन ने सोनू सूद को धन्यवाद दिया, इसी वजह से वे इन औरतों की मदद के लिए आगे आए जो खुद को महज 50 रुपए के लिए भी बेचने तैयार रहती हैं। शालीन ने यह भी बताया कि उनमें से कई के पास मास्क या स्वच्छता उत्पादों जैसी बेसिक चीजें भी नहीं हैं।
शालीन ने अपनी पोस्ट में लिखा है, जैसे ही मेरी कार मुंबई के शापित कमाठीपुरा की छोटी गलियों में घुसी मेरा मन अचानक उजाड़ और बेहाल हो गया। दूसरे लॉकडाउन के दौरान मैं बेचैन था, मैं कुछ अच्छा करना चाह रहा था। हम जिसे कलयुग कहते हैं उसमें उदारता और मानवता की कोई कमी नहीं है। लोग पहाड़ों पर जाकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। सोनू सूद जो एक मसीहा बनकर सामने आए हैं उन्होंने ही हमें इस राह पर चलने की प्रेरणा दी है।
शालीन ने बताया, मैंने रिसर्च की और पाया कि कैसे हमारे रेड लाइन एरिया में किसी का ध्यान नहीं जाता। मैं एक सोशल वर्कर के जरिए उन तक पहुंचा। जब उसने बताया कि महज 50 रुपए के लिए ये औरतें खुद को बेचती हैं तो मैं सन्न रह गया। मैं लोगों को एक साथ लाना चाहता था, उनके लिए धन जुटाना चाहता था लेकिन कहते हैं न कि उदाहरण बनने के लिए लीडर बनो इसलिए मैं जो कुछ भी कर सकता था, मैंने किया। उनकी तात्कालिक जरूरतों के बारे में जाना और लगभग 100 परिवारों की मदद करने की कोशिश की।
शालीन भनोट ने बताया, जब मैं वहां से निकलने ही वाला था, तो कुछ औरतें दौड़कर मेरे पास आईं, उनकी आंखें नम थीं, उन्होंने अपना दुपट्टा मास्क की जगह बांधा था। वे हाथ जोड़े खड़ी थीं। मैंने ऐसे निराशाजनक हालात नहीं देखे। मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूंगा लेकिन मुझे आप लोगों की भी जरूरत है कि आप आगे आएं और मेरी मदद करें। मैं वास्तव में सुझावों की तलाश में हूं। क्या हम अपनी महिलाओं को बचाने की कोशिश कर सकते हैं?
मालूम हो कि शालीन को उनकी पूर्व पत्नी दलजीत कौर के साथ तलाक के 5 साल से ज्यादा समय के बाद सार्वजनिक रूप से देखा गया था। इनकी शादी 2009 से 2015 के बीच हुई थी। शालीन ने सात फेरे सलोनी का सफर, सूर्यपुत्र कर्ण, सजदा तेरे प्यार में, नागिन 4, भाग्य का जहरीला खेल और राम सिया के लव कुश जैसे शो में काम किया है। उन्होंने इंस्पेक्टर अविनाश के साथ डिजिटल डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ रणदीप हुड्डा थे।
Mumbai. Shaleen Bhanot, who arrived to help the sex workers in Kamathipura area, was stunned to see the plight of the sex workers. He posted a video on social media on Tuesday. Shaleen thanked Sonu Sood for the inspiration for this work of helping sex workers, that is why he came forward to help these women who are ready to sell themselves even for just Rs 50. Shaleen also pointed out that many of them do not even have basic items like masks or hygiene products.
Shaleen has written in her post, as soon as my car entered the small streets of Shapit Kamathipura, Mumbai, my mind suddenly became desolate and helpless. I was restless during the second lockdown, I wanted to do something good. There is no dearth of generosity and humanity in what we call Kali Yuga. People are going to the mountains and helping the needy. Sonu Sood who has come out as a messiah has inspired us to follow this path.
Shaleen said, I did research and found that how our red line area goes unnoticed. I reached out to him through a social worker. When he told that these women sell themselves for just Rs 50, I was stunned. I wanted to bring people together, raise funds for them but it is said not to be a leader by example so I did whatever I could. Learned about their immediate needs and tried to help around 100 families.
Shaleen Bhanot said, when I was about to leave, some women came running to me, their eyes were moist, they had tied their dupatta instead of the mask. They stood with folded hands. I have never seen such hopeless situations. I will try my best but I also need you guys to come forward and help me. I am really looking for suggestions. Can we try to save our women?
Shaleen was seen in public with his ex-wife Daljit Kaur more than 5 years after their divorce. They were married between 2009 and 2015. Shaleen has worked in shows like Saat Phere Saloni Ka Safar, Suryaputra Karn, Sajda Tere Pyaar Mein, Naagin 4, Bhagya Ka Zehreela Khel and Ram Siya's Luv Kush. She made her digital debut with Inspector Avinash, opposite Randeep Hooda.
आप सबको सादर अभिवादन ! Regards to all of you !
कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रहिए। ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय समाचार एवं सूचना माध्यमांे से जानकारी को चैक-क्राॅस चैक कीजिए और फिर मानवीय दृष्टिकोण से सोचिए। फिर समाज की बेहतरी के लिए अपने विचार दीजिए और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दीजिए।
-एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 7895143358 -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
Please keep increasing your information. Check-cross-check the information through more and more reliable news and information channels and then think from a human point of view. Then give your views for the betterment of the society and give your contribution in making the society better.
-AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
कृपया विश्वसनीय, तथ्यात्मक, तार्किक खबरों और विचारों के लिए देखिए हमारी वेबसाइट्स
https://bharatidunuiya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
Plz See our Youtube Channel : https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें