इसराइली जनता को मिलेगी नेतन्याहू के कुशासन से आजादी ? एकजुट विपक्ष ने दिखाया बाहर का रास्ता

तेल अवीव। उम्मीद है कि इजरायल में सपरिवार भ्रष्टाचार और अन्य गंभीर आरोपों से घिरे बेंजामिन नेतन्याहू के लंबे कुशासन से जनता को मुक्ति मिल जाएगी। इजराइल के विपक्षी नेता यायर लैपिड ने घोषणा की है कि गठबंधन सरकार बनाने के लिए एक समझौता किया गया है, जो देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे बेंजामिन नेतन्याहू के 12 साल के शासन को समाप्त कर देगा। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्यमार्गी लैपिड और अति राष्ट्रवादी नेफ्ताली बेनेट का यह बयान 23 मार्च के चुनावों के मद्देनजर एक नया शासी गठबंधन बनाने को लेकर बुधवार आधी रात को आया। विपक्षी दलों के पास बुधवार आधी रात तक का ही समय था । इसी समयसीमा के खत्म होने से 35 मिनट पहले ही लैपिड ने राष्ट्रपति रोएवन रिवलिन को एक ईमेल लिखकर अपना गठबंधन सरकार बनाने के बारे में सूचित किया। राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन के कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि लैपिड ने राष्ट्रपति को सूचित किया कि वह सरकार बनाने में सक्षम हैं। इस गठबंधन सौदे के तहत यश अतीद की मध्यमार्गी पार्टी के नेता लैपिड और यामिना की राष्ट्रवादी पार्टी के नेता बेनेट पद का नेतृत्व बारी-बारी से करेंगे। बयान के अनुसार, पूर्व रक्षा मंत्री और नेतन्याहू के एक बार के सहयोगी बेनेट पहले प्रधानमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।
नए गठबंधन में मंसूर अब्बास की अध्यक्षता वाली एक इस्लामी पार्टी राम भी शामिल है,जो देश की 21 प्रतिशत अरब आबादी का प्रतिनिधित्व करती है और पहली बार सरकार में शामिल हो रही है। गठबंधन में वर्तमान रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज की अध्यक्षता वाली मध्यमार्गी ब्लू एंड व्हाइट पार्टी सहित कई छोटे दल भी शामिल हैं, जो विभिन्न राजनीतिक विचारधारओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा बेनेट की यामिना पार्टी है, जो दक्षिणपंथी झुकाव रखती है। वाम दल मेरेत्स और लेबर पार्टी भी सरकार का हिस्सा होंगी। पूर्व रक्षा मंत्री अविग्दोर लिबरमान की राष्ट्रवादी यिसराएल बेतेनू पार्टी और पूर्व शिक्षा मंत्री दक्षिणपंथी गीडन सार की न्यू होप पार्टी भी गठबंधन में शामिल हुई हैं। यह गठबंधन कब तक चलेगा यह अभी कहा नहीं जा सकता, क्योंकि इसमें एक दूसरे से भिन्न विचार रखने वाली पार्टियों शामिल हैं। इस विपक्षी गठबंधन में एक ओर जहां फिलिस्तीन विरोधी राजनैतिक दल शामिल हैं तो वहीं इजरायल में अरब, फिलिस्तीनियों का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी भी शामिल है। इस गठबंधन में रोटेशन के आधार पर प्रधानमंत्रियों का कार्यकाल भी तय किया गया है। गठबंधन की ओर से पहले नेफ्ताली बेनेट प्रधानमंत्री बनेंगे। और सब कुछ ठीक रहा तो यैर लैपिड अगले प्रधानमंत्री होंगे। मालूम हो कि भारतीय प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अपना दोस्त बता चुके हैं। नेतन्याहू अपने चुनाव प्रचार में मोदी की तस्वीरों का इस्तेमाल कर चुके हैं। इसलिए मोदी के समर्थक और सांप्रदायिक विचारधारा वाले लोग बेंजामिन नेतन्याहू के भी भक्त हैं। पिछले दिनों जब इजरायल ने फिलिस्तीन पर हमला किया, 200 से अधिक फिलिस्तीनियों की हत्या कर दी गई और तमाम बहुमंजिला इमारतें, कालोनियां, बस्तियां तबाह कर दी गईं तब भारत में नेतन्याहू के भक्त बहुत खुश थे और अपना समर्थन दे रहे थे। लेकिन भारत सरकार ने इजराइली कार्रवाई को अपना समर्थन नहीं दिया। अगर विपक्षी गठबंधन की सरकार ने ठीक-ठाक काम किया तो बेंजामिन नेतन्याहू और उनके परिवार के लोग जेल जा सकते हैं। नेतन्याहू दंपत्ति और उनका बेटे भ्रष्टाचार और दूसरे गंभीर आरोपों से घिरे हैं। नेतन्याहू डेढ़ साल में चार बार चुनाव करा चुके हैं लेकिन एक बार भी उन्हें बहुमत नहीं मिला। सबसे बड़ी पार्टी होने के चलते वे प्रधानमंत्री बने हुए हैं। इस बार लगभग सभी विपक्षी दलों ने जिनके पास भी सीटें हैं वे एकजुट होकर नेतन्याहू को सत्ता से बाहर करने की तैयारी कर चुके हैं। इसमें महज 6 सीटों वाले नेफ्ताली बेनेट पहले प्रधानमंत्री बनेंगे। आप सबको सादर अभिवादन ! Regards to all of you ! कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रहिए। ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय समाचार एवं सूचना माध्यमांे से जानकारी को चैक-क्राॅस चैक कीजिए और फिर मानवीय दृष्टिकोण से सोचिए। फिर समाज की बेहतरी के लिए अपने विचार दीजिए और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दीजिए। -एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 7895143358 -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358 Please keep increasing your information. Check-cross-check the information through more and more reliable news and information channels and then think from a human point of view. Then give your views for the betterment of the society and give your contribution in making the society better. -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358 कृपया विश्वसनीय, तथ्यात्मक, तार्किक खबरों और विचारों के लिए देखिए हमारी वेबसाइट्स https://bharatidunuiya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com Youtube Channel : https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England