ऊधम सिंह नगर में संपूर्ण लाॅकडाउन की खबर झूठी, जानिए डीएम रंजना के आदेश, क्या, कब खुलेगा और बंद होगा

रूद्रपुर 26 अप्रैल। 26 अप्रैल को तमाम डिजीटल/सोशल प्लेटफामर््स पर यह खबर चल रही है कि ऊधम सिंह नगर जिले में 3 दिन के लिए संपूर्ण लाॅकडाउन लागू कर दिया गया है। असल में यह सूचना गलत है। जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगुरू ने कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में प्रतिदिन हो रही वृद्धि के फलस्वरूप जन सुरक्षा हित में 26 अपै्रल,2021 से 03 मई,2021 तक दोपहर 12ः00 बजे से प्रातः 07ः00 बजे तक जनपद के समस्त नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायतों के क्षेत्रान्तर्गत निम्न गतिविधियों को छोड़कर अन्य समस्त गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगी। उन्होने बताया कि फल सब्जी की दुकाने, डेरी बेकरी, मीट मछली (वैध लाईसेंसधारी) की दुकाने, राशन की दुकाने सरकारी सस्ता गल्ला की दुकाने, बीज, कृषि रसायन व उर्वरक, कृषि यन्त्र की दुकाने एवं राजकीय कृषि निवेश केन्द्र्र तथा पशुुचारे की दुकाने प्रातः 07ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक ही खुल सकेगी। उन्होने कहा कि पेट्रोल पम्प, गैस आपूर्ति, मेडिकल स्टोर तथा हाईवे पर स्थित मोटर मैकेनिक दुकाने कफ्र्यू के प्रतिबन्ध से मुक्त रखते हुए रोजाना 24 घंटे खुली रहेंगी। आवश्यक सेवा से जुडे वाहनो तथा सरकारी बाहनों को केवल ड्यूटी हेतु आवागमन व हवाई जहाज, रेल तथा बस से यात्रा करने वाले व्यक्तियों को आवागमन में छूट होगी। उन्होने कहा है कि शादी और सम्बन्धित समारोहों में प्रवेश करने के लिये बैंकेट हाॅल/सामुदायिक हाॅल और विवाह समारोहों से सम्बन्धित व्यक्तियों/वाहनो का आवाजाही हेतु प्रतिबन्धों के साथ छूट रहेगी समारोह स्थल पर 50 से अधिक व्यक्ति एकत्रित नही हो सकेंगे। शव यात्रा से सम्बन्धित वाहनो को छूट रहेगी तथा अंतिम संस्कार मेें 20 से अधिक व्यक्ति सम्मलित नही हो पाएंगे। उन्होने बताया कि सार्वजनिक हित के निर्माण कार्य चलते रहेंगे तथा इनसे जुडे हुये कार्मिक, मजदूरों, निर्माण सामग्री, औद्योगिक इकाईयों, मालवाहक वाहनों, वास्तविक रूप से चिकित्सालय उपचार हेतु जाने वाले व्यक्तियों के वाहनो, गेहूॅ क्रय खरीद केन्द्र व उससे सम्बन्धित वाहनों व कार्मिकों वाहनो को आवागमन तथा रेस्टोरेन्ट तथा मिठाई की दुकानों से होम डिलवरी में में छूट रहेगी। कोविड-19 जांच एवं टीकाकरण हेतु निकटवर्ती केन्द्र तक आवगमन, कोविड-19 जांच एवं टीकाकरण हेतु निकटवर्ती केन्द्र तक आवागमन में छूट रहेंगी। उन्होने बताया कि केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार के अधीन समस्त शासकीय तथा अशासकीय कार्यालय (आवश्यक सेवा के कार्यालयों को छोडकर) बन्द रहेंगे। पोस्ट आॅफिस तथा बैक यथा समय खुले रहेंगे। कोविड-19 ड्यूटी से जूडे हुये कार्मिकों को आवागमन के लिये प्रतिबन्ध से छूट रहेगी। उन्होने बताया कि जनपद के अन्य स्थानों पर पूर्व आदेश यथावत् रहेंगे। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वर्तमान परिस्थितियां तात्कालिक व अपरिहार्य है, जिसमें नोटिस निर्गत कर सुना जाना सम्भव नही है तथा जनहित एवं लोक शान्ति के दृष्टिगत उक्त आदेश का कडाई से अपालन कराना सुनिश्चित करें। कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु समय-समय पर जारी भारत सरकार/उत्तराखण्ड शासन तथा जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश का अनुपालन अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि उक्त आदेशों का उल्लंघन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 व महामारी अधिनियम 1897 सपठित उत्तराखण्ड कोविड-19 रेगुलेशन 2020 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा। प्रेस/मीडिया के लिए चाहिएं फुल/पार्ट टाइम वर्कर Full / Part Time Worker required for Press / Media सिडकुल, रुद्रपुर, लालपुर, किच्छा, पंतनगर, कालीनगर, दिनेशपुर, जाफरपुर, महतोष मोड़, गदरपुर एवं बिलासपुर (रामपुर) आदि स्थानों पर समाचार पत्र, समाचार वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल के लिए रिपोर्टिंग, विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु फुल/पार्ट टाइम महिला अथवा पुरुष चाहिएं। प्रेसकार्ड, वेतन/कमीशन सुविधा उपलब्ध। फोटो, बायोडाटा indianewview@gmail.com पर मेल करें। Full / Part Time for reporting, advertising and publicity for newspapers, news websites and YouTube channels at places like Sidkul, Rudrapur, Lalpur, Kichha, Pantnagar, Kalinagar, Dineshpur, Jaffarpur, Mahatosh Mor, Gadarpur and Bilaspur (Rampur) etc. Women or men are needed. Presscard, salary / commission facility available. Mail on photo, resume at indianewview@gmail.com कमरा किराये पर चाहिए Need room for rent रुद्रपुर, लालपुर अथवा किच्छा में सिंगल रूम/डबल रूम मय किचन, लैट-बाथ किराये पर चाहिए। लोकेशन और किराये का विवरण 7895143358 पर व्हाट्ऐप करें। Single room / double room, kitchen, lat-bath should be rented in Rudrapur, Lalpur or Kichha. Whatsapp location and rental details at 7895143358 सम्मानित साथियों सादर अभिवादन ! आइये कुछ सच जानें, सोचें-विचारें, खुद को और समाज को बेहतर करने लिए कुछ कोशिशें करें। गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए: https:www.pfhindi.com https://bharatiduniya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर। जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद ! AP Bharati (Patrakar) Rudrapur Uttarakhand Whatsapp 7895143358

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England