कांग्रेस नेता पी चिदंबरम का तंज, चुनाव जीतने की जरूरी जंग से कोरोना हालात की समीक्षा के लिए पीएम मोदी का आभार !
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज करते हुए पश्चिम बंगाल को जीतने की अहम जंग के दौरान थोड़ा सा वक्त निकाल कर देश में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात की समीक्षा करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। चिदंबरम ने दीदी-ओ-दीदी टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री की आलोचना भी की और प्रश्न किया कि क्या प्रधानमंत्री को इस लहजे में किसी मुख्यमंत्री का जिक्र करना चाहिए।
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ट्वीट किया, पश्चिम बंगाल को जीतने की जरूरी जंग और उसे भाजपा के साम्राज्य में मिलाने के दौरान कोरोना वायरस के लिए थोड़ा सा वक्त निकालने का शुक्रिया। कांग्रेस नेता का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब प्रधानमंत्री ने शनिवार को संक्रमण के हालात की समीक्षा के लिए सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक की थी। देश में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और पिछले चार दिन से प्रतिदिन दो लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। बनर्जी पर प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, क्या प्रधानमंत्री को इस लहजे में किसी मुख्यमंत्री का जिक्र करना चाहिए? उन्होंने कहा, मैं जवाहर लाल नेहरू या मोरार जी देसाई या अटल बिहारी वाजपेयी को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते सोच भी नहीं सकता।
सम्मानित साथियों सादर अभिवादन !
आइये कुछ सच जानें, सोचें-विचारें, खुद को और समाज को बेहतर करने लिए कुछ कोशिशें करें।
गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए:
https://bharatiduniya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर।
जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद !
AP Bharati (Patrakar) Rudrapur Uttarakhand Whatsapp 7895143358

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें