आपदा में अवसर - एक्सिस बैंक ने ग्राहकों के लिए बढ़ाए सेवा शुल्क, मिनीमम बैलेंस राशि, सैलरी एकाउंट में भी किया बदलाव Opportunity in disaster - Axis Bank increased service charges, minimum balance amount, change in salary account for customers

मुंबई। एक्सिस बैंक ने सेविंग बैंक अकाउंट यानी बचत खाते पर नकद निकासी यानी कैश विड्रॉल और एसएमएस चार्ज को बढ़ा दिया है। नकद निकासी संबंधी नई दरें 1 मई 2021 से लागू होंगी। एक्सिस बैंक अपने बचत खाता धारकों को एक महीने में 4 ट्रांजेक्शन या 2 लाख रुपए मुफ्त निकालने की सुविधा देता है। इसके बाद कैश निकालने पर प्रति हजार 5 रुपए या अधिकतम 150 रुपए वसूलता है। अब बैंक ने फ्री ट्रांजेक्शन के बाद लगने वाले 5 रुपए के चार्ज को बढ़ाकर 10 रुपए कर दिया है। हालांकि, अधिकतम 150 रुपए के चार्ज को बरकरार रखा गया है। एक्सिस बैंक ने खातों में रखे जाने वाले औसत मिनिमम बैलेंस भी बढ़ा दिया है। 1 मई से ग्राहकों को अपने खाते में औसत मिनिमम मासिक बैलेंस 15,000 रुपए रखना होगा। अभी तक यह सीमा 10,000 रुपए थी। इसी प्रकार से प्राइम और लिबर्टी बचत खाते में औसत मिनिमम बैलेंस की सीमा को 15,000 रुपए से बढ़ाकर 25,000 रुपए कर दिया है। एक्सिस बैंक में औसत मिनिमम मासिक बैलेंस ना रखने पर प्रति 100 रुपए पर 10 रुपए का चार्ज लगता है। अभी बैंक मिनिमम मासिक बैलेंस ना रहने पर 150 रुपए से लेकर 600 रुपए तक वसूलता है। 1 मई से इस पर लगने वाला कम से कम चार्ज घटकर 50 रुपए हो जाएगा, लेकिन अधिकतम चार्ज बढ़कर 800 रुपए हो जाएगा। यानी मिनिमम बैलेंस ना रखने पर बैंक 50 रुपए से लेकर 800 रुपए तक चार्ज लेगा। इसके साथ टैक्स अलग से लगेगा। अभी एक्सिस बैंक सभी एसएमएस के लिए 5 रुपए प्रति माह का चार्ज लेता है। अब बैंक ग्राहकों से 25 पैसे प्रति एसएमएस की दर से चार्ज वसूलेगा। अधिकतम 25 रुपए ही लिए जा सकेंगे। यह नई दर 1 जुलाई 2021 से लागू होगी। इसमें बैंक की ओर से भेजे जाने वाले ओटीपी और प्रमोशनल एसएमएस शामिल नहीं होंगे। बताया जाता है कि टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई की ओर से एसएमएस संबंधी नए नियमों के कारण यह बदलाव किया गया है। प्रीमियम खाताधारक, बैंक स्टाफ, पेंशन खाताधारक, स्मॉल एंड बेसिक अकाउंट पर एसएमएस चार्ज लागू नहीं होगा। एक्सिस बैंक ने सैलरी अकाउंट के नियमों में भी बदलाव किया है। यदि आपका सैलरी अकाउंट 6 महीने से ज्यादा पुराना है और किसी एक महीने में कोई क्रेडिट नहीं होता है तो 100 रुपए प्रति महीने का चार्ज लिया जाएगा। यदि आपके खाते में 17 महीने तक कोई ट्रांजेक्शन नहीं होता है तो 18वें महीने में वन टाइम 100 रुपए का चार्ज लिया जाएगा। Mumbai. Axis Bank has increased the cash withdrawal on savings bank account i.e. savings account i.e. cash withdrawal and SMS charge. The new cash withdrawal rates will be effective from 1 May 2021. Axis Bank allows its savings account holders to withdraw 4 transactions or 2 lakh rupees free in a month. After this, a cash withdrawal charges Rs 5 or a maximum of Rs 150 per thousand. Now the bank has increased the charge of Rs 5 charged after free transaction to Rs 10. However, the maximum charge of Rs 150 has been retained. Axis Bank has also increased the average minimum balance held in accounts. From May 1, customers will have to keep an average minimum monthly balance of Rs 15,000 in their account. Till now the limit was 10,000 rupees. Similarly, the minimum minimum balance limit in Prime and Liberty Savings Account has been increased from Rs 15,000 to Rs 25,000. Axis Bank charges Rs 10 per 100 rupees for not having an average minimum monthly balance. At present, the bank charges Rs 150 to Rs 600 for not having a minimum monthly balance. From May 1, the minimum charge on this will be reduced to 50 rupees, but the maximum charge will increase to 800 rupees. That is, the bank will charge from 50 rupees to 800 rupees for not keeping the minimum balance. With this, tax will be levied separately. Currently Axis Bank charges Rs 5 per month for all SMS. Now the bank will charge customers 25 paise per SMS. Only a maximum of 25 rupees can be taken. This new rate will be effective from 1 July 2021. This will not include OTP and promotional SMS sent by the bank. It is said that this change has been made due to the new rules related to SMS from the Telecom Regulator TRAI. The SMS charge will not be applicable to the premium account holder, bank staff, pension account holder, small and basic account. Axis Bank has also changed the salary account rules. If your salary account is more than 6 months old and there is no credit in any one month, then a charge of Rs 100 per month will be charged. If there is no transaction in your account for 17 months, then one time charge of Rs 100 will be taken in the 18th month. सम्मानित साथियों सादर अभिवादन ! आइये कुछ सच जानें, सोचें-विचारें, खुद को और समाज को बेहतर करने लिए कुछ कोशिशें करें। गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए: https://bharatiduniya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com https://www.pfhindi.com सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर। जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद ! AP Bharati (Patrakar) Rudrapur Uttarakhand Whatsapp 7895143358

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England