बाॅम्बे हाईकोर्ट का शानदार फैसला - आपत्तिजनक पोस्ट के लिए व्हाट्सऐप गुप एडमिन जिम्मेदार नहीं

मुंबई। बाॅम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने कहा है कि व्हाट्सऐप समूह के संचालक पर समूह के दूसरे सदस्य द्वारा किए गए आपत्तिजनक पोस्ट के लिए आपराधिक कार्यवाही नहीं हो सकती। इसके साथ ही अदालत ने 33 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले को खारिज कर दिया। आदेश पिछले महीने जारी हुआ था और इसकी प्रति 22 अप्रैल को उपलब्ध हुई। जस्टिस जेडए हक और जस्टिस एबी बोरकर की पीठ ने कहा कि व्हाट्सऐप के एडमिन के पास केवल समूह के सदस्यों को जोड़ने या हटाने का अधिकार होता है और समूह में डाले गए किसी पोस्ट या विषयवस्तु को नियंत्रित करने या रोकने की क्षमता नहीं होती है। अदालत ने व्हाट्सऐप के एक समूह के संचालक याचिकाकर्ता किशोर तरोने (33) द्वारा दाखिल याचिका पर यह आदेश सुनाया। तरोने ने गोंदिया जिले में अपने खिलाफ 2016 में भारतीय दंड संहिता की धारा 354-ए (1) (4) (अश्लील टिप्पणी), 509 (महिला की गरिमा भंग करना) और 107 (उकसाने) और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में आपत्तिजनक सामग्री का प्रकाशन) के तहत दर्ज मामलों को खारिज करने का अनुरोध किया था। अभियोजन के मुताबिक तरोने अपने व्हाट्सऐप समूह के उस सदस्य के खिलाफ कदम उठाने में नाकाम रहे जिसने समूह में एक महिला सदस्य के खिलाफ अश्लील और अमर्यादित टिप्पणी की थी। पीठ ने अपने आदेश में कहा कि मामले का सार यह है कि क्या किसी व्हाट्सऐप समूह के संचालक पर समूह के किसी सदस्य द्वारा किए गए आपत्तिजनक पोस्ट के लिए आपराधिक कार्यवाही चलाई जा सकती है। हाईकोर्ट ने तरोने के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी और इसके बाद दाखिल आरोपपत्र को खारिज कर दिया। प्रेस/मीडिया के लिए चाहिएं फुल/पार्ट टाइम वर्कर Full / Part Time Worker required for Press / Media सिडकुल, रुद्रपुर, लालपुर, किच्छा, पंतनगर, कालीनगर, दिनेशपुर, जाफरपुर, महतोष मोड़, गदरपुर एवं बिलासपुर (रामपुर) आदि स्थानों पर समाचार पत्र, समाचार वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल के लिए रिपोर्टिंग, विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु फुल/पार्ट टाइम महिला अथवा पुरुष चाहिएं। प्रेसकार्ड, वेतन/कमीशन सुविधा उपलब्ध। फोटो, बायोडाटा indianewview@gmail.com पर मेल करें। Full / Part Time for reporting, advertising and publicity for newspapers, news websites and YouTube channels at places like Sidkul, Rudrapur, Lalpur, Kichha, Pantnagar, Kalinagar, Dineshpur, Jaffarpur, Mahatosh Mor, Gadarpur and Bilaspur (Rampur) etc. Women or men are needed. Presscard, salary / commission facility available. Mail on photo, resume at indianewview@gmail.com कमरा किराये पर चाहिए Need room for rent रुद्रपुर, लालपुर अथवा किच्छा में सिंगल रूम/डबल रूम मय किचन, लैट-बाथ किराये पर चाहिए। लोकेशन और किराये का विवरण 7895143358 पर व्हाट्ऐप करें। Single room / double room, kitchen, lat-bath should be rented in Rudrapur, Lalpur or Kichha. Whatsapp location and rental details at 7895143358 सम्मानित साथियों सादर अभिवादन ! आइये कुछ सच जानें, सोचें-विचारें, खुद को और समाज को बेहतर करने लिए कुछ कोशिशें करें। गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए: https:www.pfhindi.com https://bharatiduniya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर। जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद ! AP Bharati (Patrakar) Rudrapur Uttarakhand Whatsapp 7895143358

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England