किसानांे को गेहूं का एमएसपी दें क्रेता, डीएम रंजना ने अधिकारियों को दिए निगरानी के निर्देश

रूद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) 16 अपै्रल। जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने बताया विगत दिनों खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री बंशीधर भगत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मे सरकारी क्रय केन्द्रों के साथा-साथ बीज उत्पादक संस्थाओं के माध्यम से की जाने वाली गेहूं खरीद पर विस्तृत चर्चा की गयी थी। उन्होने बताया कि बैठक में बीज विधायन संयत्र के प्रतिनिधियो द्वारा भी सहमति दी गयी थी कि बीज विधायन संयत्रों द्वारा जिन कृषकों को बीज उत्पादन कार्यक्रम के अन्तर्गत गेंहू लगवाया गया, उन कृषकों को गेंहू फसल को कम से कम न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान किया जायेगा। डीएम ने कहा है कि समस्त बीज उत्पादन संस्था उक्त सहमति के अनुसार कृषकों को भुगतान करें। उन्होने बताया कि संज्ञान में आया है कि कतिमय बीज विधायन संयत्र द्वारा कृषकों को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान नही किया जा रहा है जबकि बीज विधायन संयत्र के प्रतिनिधियों द्वारा दी गयी सहमति के क्रम में समस्त बीज विधायन संयत्रों को इस सम्बन्ध में सूचित भी किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी व उप निदेशक उत्तराखण्ड बीज प्रमाणिकरण संस्था को निर्देश दिये है कि बीज विधायन संयत्रों के माध्यम से गेहूं क्रय का लगातार अनुश्रवण करें जिससे कृषकों को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त हो सकें। सम्मानित साथियों सादर अभिवादन ! आइये कुछ सच जानें, सोचें-विचारें, खुद को और समाज को बेहतर करने लिए कुछ कोशिशें करें। गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए: https://bharatiduniya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर। जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England