एम्स निदेश डाॅ. गुलेरिया बोले, नागरिकों को स्वास्थ्य-चिकित्सा देने में सरकारें नाकाम, 10 पाॅजिटिव से ज्यादा मरीजों वाले इलाकों में लाॅकडाउन की जरूरत AIIMS Direction Dr. Guleria said, governments failed to provide health care to citizens, need of lockdown in areas with more than 10 positive patients

नई दिल्ली। मोदी सरकार कोरोना प्रबंधन, नागरिकों के रोजगार और जीवन बचाने के काम में पूरी तरह विफल रही है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स के निदेश डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि जिन इलाकों में कोविड पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी के पार चला गया हो, वहां लॉकडाउन जरूर लगाया जाए। डॉ रणदीप गुलेरिया ने यह फॉर्मूला ऐसे वक्त सुझाया है, जब कोरोना वायरस की दूसरी लहर में नए मामलों की सुनामी सी आ गई है और कोरोना प्रबंधन में विफल सरकारें लाॅकडाउन लगा रही हैं। स्थिति को संभालने में सरकारें बुरी तरह विफल साबित हुई हैं और बेशुमार लोग सिस्टम की खामी की वजह से मर रहे हैं। गुलेरिया ने माना कि देश का हेल्थकेयर सिस्टम सरकार द्वारा वायरस के फैलने का अनुमान लगा पाने में नाकामी की कीमत चुका रहा है। वायरस के ज्यादा संक्रामक वैरिएंट और म्यूटेंट तेजी से संक्रमण फैला रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि तेजी से बढ़ते सक्रिय मरीजों का बोझ कम करने के लिए संक्रमण की चेन को तोड़ना जरूरी है। कोरोना के रोजाना के मामले भारत में मार्च के मध्य में 25 हजार के करीब थे, जो अब बढ़कर 3.5 लाख तक पहुंच गए हैं। डॉ रणदीप गुलेरिया ने साफतौर पर कहा कि हमें दोहरी रणनीति पर काम करना होगा। पहला ये कि जल्द से जल्द अस्पतालों और अन्य जगहों पर सभी तरह की सुविधाएं इलाज के लिए मुहैया कराई जाएं। अस्पताल में बेड, दवाएं और ऑक्सीजन की किल्लत को तेजी से दूर करना होगा। दूसरा कोरोना संक्रमण के नए मामलों को कम करने पर ध्यान देना होगा। हम लंबे समय तक इतने ज्यादा एक्टिव मरीजों का बोझ नहीं सह सकते। New Delhi. The Modi government has completely failed in corona management, employment of citizens and saving lives. Dr. Randeep Guleria, Director of All India Institute of Medical Sciences, AIIMS, said that lockdown must be imposed in areas where the Kovid positivity rate has crossed 10%. Dr. Randeep Guleria has suggested this formula at a time when the second wave of Corona virus has caused a tsunami of new cases and governments failing Corona management are putting a lockdown. Governments have failed miserably in handling the situation and uncountable people are dying due to system loopholes. Guleria admitted that the country's healthcare system was paying the price for the government's failure to predict the outbreak of the virus. More infectious variants and mutants of the virus are spreading the infection faster. Experts say that to reduce the burden of fast-growing active patients, it is necessary to break the chain of infection. In the middle of March, daily cases of corona were around 25 thousand in India, which has now increased to 3.5 lakhs. Dr. Randeep Guleria clearly stated that we have to work on a dual strategy. The first is that all types of facilities should be provided for treatment in hospitals and elsewhere as soon as possible. The shortage of beds, medicines and oxygen in the hospital will have to be overcome rapidly. The second would be to focus on reducing new cases of corona infection. We cannot bear the burden of so many active patients for a long time. सम्मानित साथियों सादर अभिवादन ! आइये कुछ सच जानें, सोचें-विचारें, खुद को और समाज को बेहतर करने लिए कुछ कोशिशें करें। गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए: https:www.pfhindi.com https://bharatiduniya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर। जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद ! AP Bharati (Patrakar) Rudrapur Uttarakhand Whatsapp 7895143358

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England