सीएए, एनआरसी का विरोध करने वालों पर लगे मुकदमे वापस लेगी समाजवादी पार्टी सरकार: अखिलेश
CAA and NRC का विरोध करने वालों पर लगे मुकदमे वापस लेगी समाजवादी पार्टी सरकार: अखिलेश
लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैया राना ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान अखिलेश ने ऐलान किया कि सपा की सरकार बनने पर सीएए व एनआरसी के विरोध में आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे। अखिलेश ने पार्टी कार्यालय में सुमैया राना और गोंडा से बसपा के सांसद प्रत्याशी रहे मसूद आलम को सपा की सदस्यता दिलाई। सुमैया राना सीएए के खिलाफ लखनऊ के घंटाघर पर मोर्चा खोलने के बाद सुर्खियों में आई थीं। अखिलेश ने ऐलान किया कि यूपी में 2022 में सपा की सरकार बनने पर नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लिए जाएंगे।
पत्रकार वार्ता में अखिलेश ने कहा, ष्वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बदलाव होगा। भाजपा सरकार जब तक नहीं जाएगी, तब तक लोकतंत्र नहीं बच सकता। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा छोटे दलों के लिए दरवाजे खुले रखेगी। सपा लगातार छोटे दलों को जोड़ रही है। भाजपा सरकार विरोध में उठने वाली हर आवाज को दबाने के लिए झूठे मुकदमे लगा रही है। उन्होंने कहा, नया कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट है। किसान आंदोलन में सपा ने लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है। देश में किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर इतने मुकदमे नहीं दर्ज हुए, जितने सपा नेताओं पर आंदोलन के दौरान लगे। हम किसानों के लिए एक्सप्रेसवे के किनारे जो मंडियां बना रहे थे, वो इस सरकार ने बंद करवा दी। उन्होंने मांग की है कि किसानों को दोगुनी आय के बराबर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाए। बसपा से निष्कासित दो नेताओं ने भी मंगलवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इनमें सांसद प्रत्याशी मसूद खां व पूर्व विधायक रमेश गौतम हैं। अखिलेश ने इनके साथ ही अपने करीब 200 समर्थकों को भी सपा की सदस्यता दिलाई।
हिंदी-अंग्रेजी अखबार, वेबसाइट के लिए चाहिएं फुल/पार्टटाइम प्रतिनिधि
हर जगह प्रचार-प्रसार, विज्ञापन, समाचार संग्रह इत्यादि हेतु हर आयु वर्ग के महिला/ पुरुष (फुल या पार्टटाइम) चाहिएं। प्रेस कार्ड, योग्यता/कार्य अनुसार वेतन अथवा कमीशन की सुविधा है। अपना बायोडाटा भेजें ईमेल nirnaylok@gmail.com पर।
गूगल में देखिए हमारे हिंदी-अंग्रेजी ब्लॉग्स:
loknirnay11.blogspot.com
bharatiduniya.blogspot.com
india2020newview.blogspot.com
gangaprawah.blogspot.com
अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लॉग्स हेतु भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com पर।
Hindi / English newspaper, full / parttime representative needed for website
Women / men of every age group (full or part time) are needed for publicity, advertisement, news collection etc. everywhere. Press card is a facility of salary or commission according to qualification / work. Send your resume to email nirnaylok@gmail.com.
See our Hindi-English blogs in Google:
loknirnay11.blogspot.com
bharatiduniya.blogspot.com
india2020newview.blogspot.com
gangaprawah.blogspot.com
Send your suggestions, news, creations to blogs to email nirnaylok@gmail.com

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें