अब लोकतंत्र बचाने की जरूरत क्योंकि लोकतंत्र में जिद और तानाशाही नहीं चलती, मोदी सरकार क्यों लोगों को बदहाल करने पर तुली है ? आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम है ?

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य और वरिष्ठ किसान नेता डॉ. नरेश कुमार ने कहा है कि किसान आंदोलन को आज 32वां दिन हो चुका है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कानों पर जू तक नहीं रेंग रही है और 48 से अधिक किसानों की मौत होने पर भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। डा. कुमार ने रविवार को यहां पत्रकारों से कहा कि अब लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है क्योंकि लोकतंत्र में कभी भी जिद और तानाशाही नहीं चलती। आज लाखों किसान अपनी माँगों को लेकर कड़कड़ाती ठंड में बैठे हैं। वहीं सरकार और देश के प्रधानमंत्री इस बात पर अड़े हुए हैं कि जो मैंने किया वो ठीक किया। किसानों के हित में जब ये कघनून नहीं हैं फिर इसे लागू करने पर सरकार क्यों आमादा है। ये साहूकारों, पूँजीपातियों और उद्योगपातियों की भलाई में हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बाबा रामदेव और अन्ना हजारे के फर्जी मुद्दों पर भी कांग्रेस ने ध्यान दिया था। प्रधानमंत्री न जाने किस अहंकार में है कि देश के अन्नदाताओं से बात करना मुनासिब नहीं समझ रहे है। उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी कृषि सुधार कानूनों का विरोध महज दिखावे के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम है और दोनों पार्टियां आपसी मिलीभगत कर किसानों को बरगलाने का काम कर रही है। डॉ. कुमार ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को आज लिखे एक पत्र में पूछा है कि यदि आपको लगता है कि आपकी सरकार केन्द्र सरकार के बनाये गए कानूनों के खिलाफ हैं तो इनमें से एक कानून को आपकी सरकार ने दिल्ली में लागू क्यों किया और बाकी दोनों कानूनों पर भी विचार करने की बात क्यों कही। उन्होंने कहा कि यह तो बड़ा दिलचस्प है कि एक ओर केजरीवाल कृषि कानून को दिल्ली में लागू कर रहे हैं और दूसरी ओर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री पर यह आरोप लगाया कि दिल्ली के किसानों की जो दुर्दशा आम आदमी पार्टी के छह वर्षों के शासनकाल में हुई है, वैसी पहले कभी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में किसानों को आठ रुपये प्रति यूनिट तक दर से बिजली दी जा रही है और 125 रुपये प्रति किलोवाट, प्रतिमाह की दर से फिक्स्ड चार्ज वसूला जा रहा है। उन्हें ट्यूबवेल लगाने की इजाजत नहीं है और यदि किसी ने भागदौड़ कर यह ट्यूबवेल लगवा भी लिया तो केजरीवाल सरकार उसे बिजली का कनेक्शन नहीं देती। इतना ही नहीं केजरीवाल सरकार ने छह वर्षों के अपने कार्यकाल में किसानों की जमीन के मुआवजे में कोई वृद्धि नहीं की। उनकी जमीन का अधिग्रहण तो किया गया लेकिन उनको वैकल्पिक आवासीय भूखंड नहीं आवंटित किए गए। किसान नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में किसी गांव का लाल डोरा नहीं बढ़ाया और सबसे बड़ी बात यह है कि घोषणा के बावजूद दिल्ली के किसानों को केंद्र द्वारा घोषित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य से डेढ़ गुना कीमत नहीं दी गई है । इस समय किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की आधी रकम भी नहीं मिल रही है। कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल और उनकी पार्टी द्वारा इन कृषि कानूनों का विरोध महज दिखावा भर है। असल में भाजपा और आम आदमी पार्टी आपसी मिलीभगत कर किसानों को बरगलाने तथा भ्रमित करने का काम कर रही हैं। हिंदी-अंग्रेजी अखबार, वेबसाइट के लिए चाहिएं फुल/पार्टटाइम प्रतिनिधि हर जगह प्रचार-प्रसार, विज्ञापन, समाचार संग्रह इत्यादि हेतु हर आयु वर्ग के महिला/ पुरुष (फुल या पार्टटाइम) चाहिएं। प्रेस कार्ड, योग्यता/कार्य अनुसार वेतन अथवा कमीशन की सुविधा है। अपना बायोडाटा भेजें ईमेल nirnaylok@gmail.com पर। गूगल में देखिए हमारे हिंदी-अंग्रेजी ब्लॉग्स: loknirnay11.blogspot.com bharatiduniya.blogspot.com india2020newview.blogspot.com gangaprawah.blogspot.com अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लॉग्स हेतु भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com पर। Hindi / English newspaper, full / parttime representative needed for website Women / men of every age group (full or part time) are needed for publicity, advertisement, news collection etc. everywhere. Press card is a facility of salary or commission according to qualification / work. Send your resume to email nirnaylok@gmail.com. See our Hindi-English blogs in Google: loknirnay11.blogspot.com bharatiduniya.blogspot.com india2020newview.blogspot.com gangaprawah.blogspot.com Send your suggestions, news, creations to blogs to email nirnaylok@gmail.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England