सनी लियोनी को अब जबरदस्त एक्शन में देखने के लिए रहिए तैयार

मुंबई। सैक्स सिंबल के रूप में जानी जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी वेबसीरीज अनामिका में जबरदस्त एक्शन करती नजर आयेंगी। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण सनी लियोनी अमेरिका चली गई थीं। वह अब भारत वापस लौट आई हैं। सनी लियोनी को लेकर विक्रम भट्ट वेबसीरिज अनामिका बना रहे हैं जिसका फर्स्ट शेड्यूल 2020 के खत्म होने के पहले ही शूट कर लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि अनामिक गन फू एक्शन सीरिज है जिसके 10 एपिसोड्स होंगे। सनी लियोनी इसमें एक्शन करती नजर आएंगी और उनका यह अवतार पहली बार दिखाई देगा। इस सीरिज की शूटिंग मुंबई में ही होगी। विक्रम भट्ट का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण कुछ समय शूटिंग रुकी रही, लेकिन अब फिर काम शुरू हो चुका है। सनी को लेकर हमने वेबसीरिज की शूटिंग शुरू कर दी है और सनी के फैंस उन्हें मार्शल आर्ट्स और एक्शन करते देख खुश हो जाएंगे। यह एक थ्रिलर है। अनामिका को एमएक्स प्लेयर पर दिखाया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England