जब भूखे-प्यासे प्रवासी सड़कों पर भटक रहे थे तब मोदी अमीरों का कर्ज माफ कर रहे थे, चुनाव में कहते हैं आपको पैसा दूंगा, बाद में छीन लेते हैं, इन्हें शर्म नहीं आती



पटना। विधान सभा चुनाव सभाओं में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी और राज्य की नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब बिहार के मजदूर हजारों किमी से पैदल भूखे-प्यासे लौट रहे थे, तब मोदीजी और नीतीश जी कहां थे? जब जरूरत थी तब कहां थे दोनों? राहुल बोले, वो दोनों हिंदुस्तान के सबसे अमीर लोगों का कर्ज माफ कर रहे थे। कुछ साल से नीतीशजी बिहार के मुख्यमंत्री हैं। आज नीतीशजी एनडीए में हैं, मोदीजी के साथ पार्टनर बने हुए हैं। मगर आपको याद होगा कि पिछले चुनाव में नीतीशजी हमारे साथ थे। आपने गठबंधन को वोट दिया था, आपने एनडीए को वोट नहीं दिया था। उन्होंने धोखा दिया है। अभी तक बात समझ नहीं आई कि मोदीजी आते हैं, कहते हैं 15 लाख रुपए हर बैंक अकाउंट में डालूंगा। चुनाव जीतते हैं, रात 8 बजे आते हैं, कहते हैं 500 रुपए, 1000 रुपए सब रद्द, अपना सब पैसा बैंक में डाल दो। चुनाव से पहले कहते हैं मैं पैसा दूंगा। प्रधानमंत्री बनते हैं तो आपसे पैसा लेते हैं। बिहार के सब लोग, माता-पिता, भाई-बहन बैंक के सामने जाकर खड़े हो गए। 3.50 लाख करोड़ रुपए मोदीजी ने आपकी जेब से निकालकर उन बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना की जब शुरुआत हुई, टीवी पर हर तरफ मोदीजी का चेहरा दिखता था। मोदीजी ने ट्रेनें बंद कर दीं। जब बिहार के मजदूर पैदल आ रहे थे, तो मोदीजी ने उनकी मदद नहीं की। जब आप सड़क पर भूखे चल रहे थे, प्यासे थे, तब मोदीजी और नीतीशजी ने आपकी मदद नहीं की। आज यही 2 लोग आपके सामने आते हैं। जरा भी शर्म नहीं हैं इनमें। जब जरूरत थी, तब नीतीशजी कहां थे, नरेंद्र मोदीजी कहां थे। मोदीजी और नीतीशजी हिंदुस्तान के सबसे अमीर लोगों की मदद कर रहे थे। उनका टैक्स माफ कर रहे थे।

कांग्रेस नेता राहुल ने कहा कि मोदी ने बिना कोई वॉर्निंग के, बिना कोई नोटिस के लॉकडाउन लगा दिया। उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसका एक ही जवाब हो सकता है कि प्रधानमंत्री के दिल में गरीबों के लिए, मजदूरों के लिए कोई जगह नहीं है। ये सिर्फ मजदूरों की बात नहीं है। ये हिंदुस्तान की जनता का अपमान है। बिहार के लोग जब महाराष्ट्र जाते हैं, दिल्ली जाते हैं, तो वहां पर वो खून पसीना देते हैं। दिन भर काम करते हैं, और प्रधानमंत्री ने उनको एक दिन नहीं दिया। एक दिन छोड़िए, 5 घंटे नहीं दिए। हम सरकार में नहीं थे। हमने मजदूरों को बसें दिलवाईं। इतना ही कर पाए। मगर जो भी हम कर सकते थे, हमने किया।

राहुल ने एक अन्य रैली में बोलते हुए कहा कि के सिस्टम बिहार सरकार ने 2006 में फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी की व्यवस्था को खत्म कर दिया। कुछ दिन पहले नरेंद्र मोदीजी ने 3 नए कानून लागू किए हैं। मोदीजी एमएसपी का सिस्टम, मंडी का सिस्टम खत्म कर रहे हैं। क्योंकि वे चाहते हैं कि गिने-चुने 2-3 बड़े उद्योगपति, 2-3 बिचैलिए हों। हिंदुस्तान का किसान जब मक्का बेचे, धान बेचे, तो मंडी में न बेचे, सीधे अंबानी या अडानी को बेचे। राहुल ने सभा में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा, मंडी में आप जाते हो, अगर आपको यहां सही रेट नहीं मिलता, तो दूसरी जगह सौदा कर लेते हो। आने वाले समय में आप सिर्फ अंबानी या अडानी से सौदा कर पाओगे।

राहुल ने कहा कि भाजपा और आरएसएस नफरत फैलाते हैं, हम उनसे लड़ते हैं। हमारा काम देश की जनता को एक साथ लाने का है। अगर ये बंट जाएगा, तो किसी को फायदा नहीं होगा और जुड़ जाएगा, तो सबको फायदा होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दूसरे चरण के मतदान के दिन कटिहार और किशनगंज में जनसभाओं में कहा कि सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेन्द्र मोदी दोनों ने मिलकर बिहार को लूटा है। अमीरों के लिये छोटे व्यापारियों - किसानों और मजदूरों को नष्ट कर दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार में भी किसानों से धान प्रति क्विंटल 2500 रुपये में खरीदेंगे। किसानों का कर्जा माफ करेंगे। राहुल ने पूछा, कांग्रेस शासित छतीसगढ़ में ये हो सकता है तो बिहार में क्यों नहीं। 6 साल से दिल्ली में भाजपा और 15 साल से बिहार में एनडीए सरकार है पर कटिहार को बाढ़ से बचाने के लिये कुछ नहीं किया। यहां मक्का होता है पर उसे प्रोसेस करने की कोई व्यवस्था नहीं है।

Rahul Gandhi Indian National Congress NDA RSS BJP Nitish Modi

Male/ Female अखबार, न्यूज वेबसाइट के लिए फुल/ पार्टटाइम काम करें, पाएं प्रेसकार्ड, योग्यतानुसार वेतन एवं कमीशन

रुद्रपुर (उत्तराखण्ड, भारत) से प्रकाशित अखबार और न्यूज वेबसाइट्स हेतु समाचार, विज्ञापन संकलन, प्रचार-प्रसार इत्यादि कार्य अपनी सुविधानुसार फुल/पार्टटाइम करें और पाएं प्रेसकार्ड और आकर्षक वेतन एवं कमीशन। बेरोजगार, विद्यार्थी, महिलाएं, व्यवसायी, नौकरीपेशा या सेवानिवृत्त हर आयु/वर्ग के लोग अपना बायोडाटा मेल/ व्हाट्सऐप/SMS करें। कृपया फोन न करें। आपका बायोडाटा मिलने के बाद उचित समय में आपको सूचित किया जाएगा। ईमेल peoplesfriend9@gmail.com वहाट्सऐप/SMS 7895143358


अपने विचारों को दुनिया के सामने लाइये, खुद पत्रकार और लेखक बनिये, पहचान और इनकम पाइये, देखिए सूचनाप्रद, ज्ञानबर्धक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक समाचार-विचार वेबसाइट्स एवं ब्लाॅग्स Hindi Blogs :  india2020newview.blogspot.com एवं bharatiduniya.blogspot.com और gangaprawah.blogspot.com


अपने मोबाइल में पड़े फोटो बेचिये, इंटरनेशनल फोटो सेलिंग वेबसाइट मोस्टफोटोज.काॅम पर। फोटो बेचकर प्राप्त करिये अच्छी इन्कम। लिंक को क्लिक कर देखिए https://www.mostphotos.com/en-us/signup?ref=129349

अपनी वेबसाइट या यूट्यूब चैनल बनवाने, अखबार/ पत्रिका पंजीकरण - प्रकाशन कराने, अपने समाचार, रचनाएं, विज्ञापन, प्रेस नोट, आलेख, कविताएं, निबंध आदि प्रकाशित कराने एवं रिपोर्टर बनने के लिए आवेदन भेजें, ईमेल peoplesfriend9@gmail.com  पर या एसएमएस करें 9897791822 पर।


किसी भी आयु के मेल/फीमेल Mobile पर रोजाना चंद मिनट रोज धन ऐप के साथ बिना कोई खर्चा किये काम करके कमाएं सैकड़ों रुपये

देश की प्रमुख ऑनलाइन अर्निंग वेबसाइट रोज धन पर घर बैठे अपने मोबाइल फोन से करें अच्छी इनकम, डाउनलोड करें 

https://ylink.cc/eNU9h

http://st.dist.rozcloud.com/RozDhan/0F6AA6 और तुरंत पाएं 50 रुपये और फिर छोटी-छोटी टास्क करके कमाएं सैकड़ों रु.


मकान, दुकान, भवन, प्लाॅट खरीदने, बेचने, किराये पर लेने अथवा देने, भवन निर्माण /  मरम्मत, पेंट आदि के लिए संपर्क करें।

प्रेम सिंह मेहरा, स्टेट बैंक एटीएम के सामने, शिवशक्ति मंदिर रोड, आवास विकास रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) उत्तराखंड, मो. 9690718924, 9897972629

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England