9/11 आतंकी हमले संबंधी दस्तावेज एफबीआई ने जारी किये, सऊदी अरब ने किया स्वागत

वाशिंगटन। अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो एफबीआई ने 11 सितंबर, 2001 में कथित आतंकवादी हमलों के लिए विमान अपहरण करने वाले सऊदी अरब के दो लोगों को मिले साजोसामान संबंधी सहयोग से जुड़े 16 पृष्ठों का नया दस्तावेज जारी किया है। दस्तावेजों में बताया गया है कि अपहरणकर्ता अमेरिका में सऊदी अरब के अपने साथियों के साथ संपर्क में थे लेकिन इसका कोई सबूत नहीं है कि इस साजिश में सऊदी अरब सरकार शामिल थी।
राष्ट्रपति जो बाइडेन के इन दस्तावेजों को सार्वजनिक करने के आदेश के बाद हमले की 20वीं बरसी पर शनिवार को ये दस्तावेज जारी किए गए, वर्षों तक इन्हें गोपनीय रखा गया। हाल के हफ्तों में पीड़ितों के परिवारों ने बाइडेन पर दस्तावेज जारी करने का दबाव डाला है। वे लंबे समय से उन रिकॉर्ड्स को जारी करने की मांग कर रहे हैं जो न्यूयॉर्क में चल रहे उनके मुकदमे में मददगार साबित हो सकते हैं। उनका आरोप है कि सऊदी अरब के वरिष्ठ अधिकारियों की हमलों में मिलीभगत थी। सऊदी अरब सरकार किसी भी संलिप्तता से इनकार करती रही है। वाशिंगटन में सऊदी दूतावास ने बुधवार को कहा कि वह सभी दस्तावेज जारी करने का समर्थन करता है ताकि ‘हमेशा के लिए उसकी सरकार के खिलाफ निराधार आरोप खत्म हो जाए।’ शनिवार को जारी दस्तावेज में 2015 में एक ऐसे व्यक्ति के साक्षात्कार की जानकारी दी गयी है जिसने अमेरिकी नागरिकता के लिए आवेदन दिया था और कई साल पहले सऊदी अरब के उन नागरिकों से बार-बार संपर्क किया था। सम्मानित महोदय/महोदया, सादर अभिवादन ! कृपया हमारे निम्न सोशल/डिजीटल समाचार माध्यम देखिए। अपने समाचार, सुझाव, रचनाएं व विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ हमें उपलब्ध कराइये। हम आपके सहयोग के आभारी रहेंगे। धन्यवाद Respected Sir/Madam, Greetings! Please visit our following social/digital news channels. Provide us your news, suggestions, creations and advertisements etc. for publication. We will be grateful for your cooperation. Thank you कृपया विश्वसनीय, तथ्यात्मक, तार्किक खबरों और विचारों के लिए देखिए हमारी वेबसाइट्स https://www.pfhindi.com https://bharatidunuiya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com Plz See our Youtube Channel : https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ See our Facebook page Plz : https://www.facebook.com/CKB-News1-100488182297199

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England