आरएसएस, भाजपा की सांप्रदायिक विचारधारा को महात्मा गांधी की सहिष्णुता की विचारधारा से हराएं एनएसयूआई वाले

नई दिल्ली। पिछले सात साल से अधिक समय से देश की हालत लगातार बदतर होती रही, लेकिन छात्र समुदाय बंटा रहा, कुछ उम्मीदों के सहारे रहा कि वक्त बदलेगा, अब रोजगार के साथ शिक्षा भी काफी चौपट हो चली है। अब भी नहीं चेते तो कब चेतेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के नेताओं के छात्रों को लगातार प्रेरित करते रहने को कहा है। गांधी ने रविवार को कहा कहा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ या भारतीय जनता पार्टी की सांप्रदायिक विचारधारा को शिक्षण संस्थानों के परिसरों में प्रवेश न करने दें। यदि ये अतिक्रमण करते हैं, तो उन्हें गांधी की धर्मनिरपेक्ष विचारधारा से हराएं। छात्रों को प्रेरित करते रहें। दिल्ली स्थित एनएसयूआई मुख्यालय में आयोजित एनएसयूआई के दो दिवसी राष्ट्रीय कार्यकारिणी संकल्प के समापन समारोह को संबोधित करते हुए गांधी ने यह बातें कहीं। गांधी ने कोविड-19 महामारी के दौरान छात्र समुदाय द्वारा किये गए प्रयासों को लेकर इसके सभी इकाइयों के सदस्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, छात्र समुदाय के लिए आपने बहुत ही सराहनीय काम किया है। छात्र सक्रियता में अपना 100 प्रतिशत दें और यह सुनिश्चित करें कि छात्रों के सामने आने वाले हर मुद्दे को एनएसयूआई द्वारा उठाया जाएगा। नमस्कार ! सलाम ! हम लोकतंत्र, मानवाधिकारों और इंसानियत को बढ़ावा देने वाले सभी लोगों का सम्मान करते हैं।, हम उनको अभिनंदन करते हैं। आप अपने देश और क्षेत्र में शांति, समृद्धि, प्रेम, भाईचारे और मानवीयता के लिए काम करें, ऐसी अपेक्षा करते हैं। आशा है आप इस संसार को बेहतर बनाने में अपना योगदान देंगे। धन्यवाद अपने समाचार एवं रचनाएं, विज्ञापन आदि यहां प्रकाशित करवाने और हमारे हिंदी अखबार पीपुल्स फ्रैंड और पीएफहिंदी वेबसाइट के रिपोर्टर बनने के लिए अपना बायोडाटा मेल करें। -एपी भारती (लेखक-पत्रकार) संपादक, संचालक पीएफहिंदी.काॅम उत्तराखंड, भारत व्हाट्सऐप 7895143358 कृपया विश्वसनीय, तथ्यात्मक, तार्किक खबरों और विचारों के लिए देखिए हमारी वेबसाइट्स https://www.pfhindi.com https://bharatidunuiya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com Plz See our Youtube Channel : https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ See our Facebook page Plz : https://www.facebook.com/CKB-News1-100488182297199

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England