पंजाब सरकार किसानों के साथ, राज्य में प्रदर्शन से बचें, केंद्र पर दबाव बनाएं, किसानों से बोले कैप्टन अमरिंदर, डाॅ. अंबेडकर के नाम काॅलेज का शिलान्यास

होशियारपुर, 13 सितंबर। भारत के संविधान के निर्माता भारत रत्न डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम से बनने वाले काॅलेज का शिलान्यास करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने किसान यूनियनों को कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदेश में रोष प्रदर्शन न करने की अपील करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर पंजाब की बजाय केंद्र सरकार पर दबाव बनायें। चब्बेवाल के गांव मुखलियाणा में 13.44 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सरकारी कालेज नींव रखकर मुख्यमंत्री अमरिंदर ने कहा कि पंजाब के लोग तो पहले ही इस मसले के समर्थन में किसानों के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं इसलिए प्रदेश में प्रदर्शन करने से गुरेज करना चाहिए। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदर्शन किसी भी तरह से प्रदेश के हित में नहीं हैं क्योंकि इससे प्रदेश की आर्थिक तरक्की पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की विधानसभा में इन कानूनों को रद्द कर दिया गया है और इनके स्थान पर प्रदेश सरकार अपने कृषि कानून पास कर चुकी है, जिनको राज्यपाल की सहमति के लिए भेजा गया था परंतु यह बहुत दुख की बात है कि राज्यपाल की ओर से इनको भारत के राष्ट्रपति के पास अभी तक नहीं भेजा गया। उन्होंने कहा कि केंद्र के व्यवहार के कारण किसानों की जायज मांगे मानने में बेवजह देरी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुखलियाणा मेें बनने वाले नए सरकारी कालेज का नाम महान नेता व भारतीय संविधान के निर्माता डा. भीम राव अंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा। योजना के मुताबिक कालेज की इमारत मार्च 2022 तक बन कर तैयार हो जाएगी और उस समय तक यह कालेज सीनियर सैकेंडरी स्कूल (लड़के) राजपुर भाईयां में अस्थायी भवन में चालू हो जाएगा। मुख्यमंत्री के गांव मुखलियाना में कॉलेज के उद्घाटन समारोह में आ रहे पंजाब कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष संगत सिंह गिलजियां को गांव पंडोरी कद में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने घेर लिया। गिलजियां की गाड़ी को घेर कर नारेबाजी की। संगत सिंह ने इस घटना की खबर पुलिस प्रशासन को दी तो भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। यहां एक व्यक्ति गिलजियां पर धक्के मार कर घर से निकलवाने का आरोप लगाते हुए गाड़ी के आगे लेट गया। करीब एक घंटे तक गतिरोध जारी रहा और पुलिस कर्मी प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए मशक्कत करते रहे। किसान मजदूर संघर्ष समिति ने इस शर्त पर हटने की बात कही कि पहले उन्हें संगत सिंह गिलजियां से बात करने का मौका दिया जाये। प्रशासन के प्रतिनिधियों ने संगत सिंह गिलजियां के साथ किसान संघर्ष समिति के नेताओं की बात कराई, इसके बाद किसानों ने गिलजियां को जाने दिया। सम्मानित महोदय/महोदया, सादर अभिवादन ! कृपया हमारे निम्न सोशल/डिजीटल समाचार माध्यम देखिए। अपने समाचार, सुझाव, रचनाएं व विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ हमें उपलब्ध कराइये। हम आपके सहयोग के आभारी रहेंगे। धन्यवाद Respected Sir/Madam, Greetings! Please visit our following social/digital news channels. Provide us your news, suggestions, creations and advertisements etc. for publication. We will be grateful for your cooperation. Thank you कृपया विश्वसनीय, तथ्यात्मक, तार्किक खबरों और विचारों के लिए देखिए हमारी वेबसाइट्स https://www.pfhindi.com https://bharatidunuiya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com Plz See our Youtube Channel : https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ See our Facebook page Plz : https://www.facebook.com/CKB-News1-100488182297199

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England