योगी-भाजपा सरकार अपने संकल्प पत्र की कर रही उपेक्षा, गरीब, मजदूर, युवा, किसान सब परेशान Yogi-BJP government is neglecting its resolution letter, poor, laborers, youth, farmers all upset

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नेता चुनाव में जो वादे करते हैं उनका कोई खास मतलब वे वादे पूरे करने से नहीं होता है। यह नरेंद्र मोदी और भाजपा के ज्यादातर नेताओं के कहने और करने के ंअंतर से पता चलता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा अपने संकल्पपत्र (घोषणापत्र) की भी उपेक्षा कर रही है। वादों का न निभाना भ्रष्टाचार से कम नहीं। अखिलेश ने सोमवार को अपने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में आई किसानों की दशा बिगड़ती गई है। खेती के काम आने वाली हर चीज मंहगी हो गई है और किसान के उत्पाद की लागत का डेढ़ गुना दिलाने तथा 2022 तक किसान की आय दुगनी करने के वादे सिर्फ वादे बनकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने संकल्पपत्र की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि डीजल, बिजली, खाद, बीज, कीटनाशक सबके दाम आसमान छू रहे हैं। धान की खेती की लागत 40 प्रतिशत बढ़ गई है। ट्रैक्टर से खेती की जुताई भी डेढ़ गुना महंगी है। पहले से अब मजदूरी भी ज्यादा महंगी हो गई है। कोरोना संकट, बेरोजगारी, महंगे परिवहन से सबसे ज्यादा छोटे किसान परेशान हुए हैं। उत्तर प्रदेश में बिजली की दरें सबसे महंगी हैं। यहां 175 रुपये प्रति हार्सपावर की दर से लागू है। अखिलेश ने कहा कि गन्ना किसानों की हालत बहुत खराब है। सरकार ने गन्ना किसानों की घोर उपेक्षा की है। पांच वर्ष होने को है, लेकिन गन्ने की कीमत में एक रुपया की भी वृद्धि नहीं की गई है। चीनी मिल मालिक पूरी तरह अपनी मनमानी पर उतर आए हैं। कृपया विश्वसनीय, तथ्यात्मक, तार्किक खबरों और विचारों के लिए देखिए हमारी वेबसाइट्स https://bharatidunuiya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com See our Facebook page Plz : https://www.facebook.com/CKB-News1-100488182297199 Plz See our Youtube Channel : https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ Lucknow. The promises made by the leaders of the Bharatiya Janata Party in elections do not have any special meaning with fulfilling those promises. This shows the difference between what Narendra Modi and most of the BJP leaders say and do. Samajwadi Party national president Akhilesh Yadav targeted the government and alleged that the BJP was neglecting its Sankalp Patra (manifesto). Non-fulfilment of promises is nothing short of corruption. Akhilesh said in his statement issued on Monday that the condition of the farmers has worsened when the BJP government came to power. Everything that is used for agriculture has become expensive and promises to provide one and a half times the cost of the farmer's produce and doubling the farmer's income by 2022 have become mere promises. He said that BJP is neglecting its manifesto. He said that the prices of diesel, electricity, fertilizers, seeds, pesticides are all touching the sky. The cost of cultivation of paddy has increased by 40 percent. Plowing agriculture by tractor is also one and a half times more expensive. Now wages have become more expensive than before. Small farmers have been troubled the most due to Corona crisis, unemployment, expensive transportation. Electricity rates are the most expensive in Uttar Pradesh. Here the rate of Rs 175 per horsepower is applicable. Akhilesh said that the condition of sugarcane farmers is very bad. The government has grossly neglected the sugarcane farmers. It is about to be five years, but the price of sugarcane has not been increased by even a single rupee. The sugar mill owners have come down completely on their arbitrariness

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England