ज्यादा सेनेटाइजर का इस्तेमाल है खतरनाक Using too much sanitizer is dangerous
नई दिल्ली। जब से कोरोना आया है तब से इसके संक्रमण को लेकर तरह-तरह की बातें प्रचारित की गईं। कहा गया कि मास्क लगाया जाए ताकि कोरोना वायरस का आवागमन न हो पाए। दुनिया भर में मास्क का इस्तेमाल हुआ, मास्क न लगाने या ठीक से न लगाने पर भी जुर्माने ठोके गये। लेकिन इसके बावजूद कोरोना फैला। जब कोरोना कमजोर पड़ा तो बिना मास्क लगाए लोग रहे। कोरोना का प्रसार नहीं हुआ। बताया गया कि संक्रमित व्यक्ति के द्वारा छू ली गई वस्तु जैसे दरवाजे का हैंडल, नल, काउंटर इत्यादि छूने से भी स्वस्थ्य व्यक्ति संक्रमित हो जाएगा। इसलिए हाथों को बार-बार साबुन से धोना चाहिए। घरों, दफ्तरों, दुकानों आदि में हाथ सेनेटाइज करना अनिवार्य कर दिया गया। इसके बावजूद कोरोना जब बढ़ा तो बढ़ा ही। हवा से कोरोना फैलने की बात प्रचारित की गई लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हवा से कोरोना फैलता तो हवा हर व्यक्ति और हर घर तक जाती है सब बीमार पड़ जाते। ग्रामीण और शहरी निकायों ने अरबों रुपये का गोलमाल सेनेटाइजेशन के नाम पर ही कर लिया।
कभी कुछ दवाओं को कोरोना में लाभकारी बताया गया, उनकी किल्लत हुई ब्लैकमार्केटिंग हुई और बाद में बताया गया कि कोरोना में इनका कोई लाभ नहीं। प्लाज्मा पर जोर दिया गया। लेकिन इस साल उसे निष्प्रभावी घोषित कर दिया गया। पता नहीं चल रहा कि कोरोना के नाम पर सब चल क्या रहा है। वैक्सीन लगवाने से अस्पताल पहुंचने से बचने की बात कही गई थी लेकिन लोग दोनो खुराकें लेने के बावजूद लोग ऊपर पहुंच गये। मोदी सरकार के कोरोना काल में एक बड़े टूल डाॅ. केके अग्रवाल दोनों डोज लगवा कर भी चलते बने। कितने लोग वैक्सीनेट होने के बावजूद अपनी जान न बचा सके। पहले कहा गया कि टीका लगने से शरीर में एंटीबाॅडी बनती है। अब खबर यह भी आ रही है कि बहुत से लोगों में नहीं बन रही।
अब एक नये अध्ययन से पता चला है कि सैनेटाइजर का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना जानलेवा साबित हो सकता है। मेयो क्लीनिक के एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि सैनेटाइजर का अधिक इस्तेमाल करते हैं आंखों की रोशनी जाने के साथ मौत भी हो सकती है। इसका सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को है। सैनेटाइजर में मौजूद जहरीले केमिकल स्किन के जरिए बच्चों के शरीर में पहुंच सकते हैं। हैंड सैनेटाइजर में तीन तरह के अल्कोहल इस्तेमाल किए जाते हैं। इनमें से एक है, मेथेनॉल। इसका अधिक इस्तेमाल करने पर आंखों की रोशनी हमेशा के लिए खत्म हो सकती है या मौत भी हो सकती है। अमेरिका में मेथेनॉल वाले हैंड सैनेटाइजर बनाने पर बैन लगा दिया गया है। मेथेनॉल की जगह एथेनॉल और आइसोप्रोपेनॉल को सुरक्षित विकल्प माना गया है। कई देशों में इस्तेमाल हो रहे सैनेटाइजर में मेथेनॉल मौजूद है।
जांच के अनुसार बच्चों की स्किन के जरिए मेथेनॉल शरीर में पहुंचकर लम्बे समय सेहत पर बुरा असर डालता है। डॉक्टर्स का कहना है, हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल तभी करें जब वाकई में इसकी जरूरत हो। इसे रोजाना इस्तेमाल करने की जगह, कभी-कभार इस्तेमाल करें वो भी कम मात्रा में।
मैक्सिको के मेयो क्लीनिक के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. ग्रेगोरी पोलैंड का कहना है, बच्चे सैनेटाइजर का अधिक इस्तेमाल करते हैं तो उनकी स्किन मेथेनॉल को एब्जॉर्ब कर लेती है। अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसी को पिछले साल मेक्सिको और एरिजोना में मेथेनॉल पॉइजनिंग के 15 मामले मिले थे। इन सभी मामलों में हैंड सैनेटाइजर का अधिक इस्तेमाल किया गया था। 15 मामलों में से 4 की मौत हो गई थी। 3 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई थी। विशेषज्ञ कहते हैं, हैंड सैनेटाइजर के ओवरयूज से बचें।
ब्रिघम एंड वुमेन्स हॉस्पिटल के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अबिगैल वॉल्डमैन का कहना है, हमारी स्किन ईटों की दीवार की तरह है। हैंड सैनेटाइजर हमें वायरस से बचाता है, लेकिन कई बार ये उसी ईटों की दीवार में सुराग कर देता है। इस तरह यह शरीर में पहुंचता है। अल्कोहल की मात्रा अधिक होने के कारण यह स्किन एलर्जी की वजह भी बन सकता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, सैनेटाइजर का अधिक इस्तेमाल करने पर बैक्टीरिया रेसिस्टेंस विकसित कर लेती है, नतीजा, ये उन पर बेअसर साबित होता है। अगर आप घर या बाथरूम में हैं तो हैंड सैनेटाइजर की जगह साबुन-पानी से हाथ धोएं। साबुन हाथों से चिपचिपापन खत्म करता है, इसलिए वायरस स्किन पर नहीं टिक पाता।
बताया जाता है कि कोरोना की शुरुआत से ही अमेरिका में लोगों ने हैंड सैनेटाइजर काफी मात्रा में खरीदा। बॉस्टन ग्लोब की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल हैंड सैनेटाइजर की बिक्री 620 गुना तक बढ़ी। अमेरिका में हैंड सेनेटाइजर के सबसे बड़े ब्रांड प्यूरेल ने इसकी मांग को पूरा करने के लिए प्रोडक्शन कैपेसिटी को बढ़ाया। महामारी के दौरान कई जगहों पर सैनेटाइजर की कमी हुई तो लोगों ने ऑनलाइन ऑर्डर किए।
हम सामान्य खान-पान में पहले ही तमाम जहरीले तत्व इस्तेमाल कर रहे हैं। नोटबंदी, जीएसटी, मंदी और लाॅकडाउन के दौर में करोड़ों लोगों की आमदनी खत्म हो गई या काफी कम हो गई। ऐसे में सबसे ज्यादा असर हमारे खाने की गुणवत्ता और विविधता पर पड़ा है। ऐसे में हमारे स्वास्थ्य पर स्वाभाविक रूप से प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इससे हमारी प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। जरूरत इस बात की है कि जनता को पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तायुक्त खाने-पीने की चीजें मिलें। लेकिन इस पर सरकारों का ध्यान नहीं है। टीकारण, सेनेटाइजेशन और नौकरी, कारोबार रोकने पर ज्यादा जोर रहा है। जो कोरोना बीमारी से ज्यादा घातक साबित हो रहा है।
अपनी News वेबसाइट / यूट्यूब चैनल चलाएं / Run your Website / Youtube Channel
आप अपना यूट्यूब चैनल चलाएं, हम आपका चैनल सेट करके देंगे और वीडियो बनाने, अपलोड करने, चैनल प्रोपर चलाने की पूरी जानकारी देंगे केवल 999/- रु. में!
आप अपना न्यूज पोर्टल चलाएं. हम ब्लॉगर में आपका पोर्टल सेट करके देंगे और खबर अपलोड करने, पोर्टल रन करने की पूरी जानकारी देंगे केवल 999/- रु. में !
इच्छुक व्यक्ति हमें व्हाट्सऐप/मेल के जरिये संपर्क करें- Whatsapp7895143358
You run your youtube channel, we will set up your channel and give complete information about creating videos, uploading, running channel props only Rs.999/-. In!
You run your own news portal. We will set up your portal in blogger and give complete information about uploading news, running the portal, only Rs.999/-. In !
Interested person contact us through whatsapp/mail- whatsapp 7895143358 E-mail : indianewview@gmail.com
Ever since the corona has come, various things have been publicized about its infection. It was said that masks should be worn so that the corona virus does not spread. Masks were used all over the world, fines were imposed for not wearing or not applying the mask properly. But despite this the corona spread. When the corona became weak, there were people without wearing masks. Corona did not spread. It was told that even a healthy person would get infected by touching the object touched by the infected person like door handle, tap, counter etc. Therefore, hands should be washed frequently with soap. Hand sanitizing has been made mandatory in homes, offices, shops etc. Despite this, when the corona increased, it increased. The spread of corona through the air was publicized but it did not happen. If the corona spread through the air, the air would reach every person and every house, everyone would fall ill. The rural and urban bodies broke billions of rupees in the name of sanitization.
Sometimes some medicines were said to be beneficial in Corona, there was a shortage of blackmarketing and later it was told that they have no benefit in Corona. Plasma was emphasized. But this year it was declared ineffective. Don't know what is happening in the name of Corona. It was said to avoid reaching the hospital by getting the vaccine, but people reached the top despite taking both the doses. In the Corona era of Modi government, a big tool Dr. KK Aggarwal kept walking even after getting both the doses. How many people could not save their lives despite being vaccinated. It was said earlier that antibodies are made in the body by vaccination. Now the news is also coming that many people are not making it.
Now a new study has shown that excessive use of sanitizer can prove to be fatal. Experts from the Mayo Clinic have warned that excessive use of sanitizer can lead to loss of eyesight and death. Children are at greatest risk of this. The toxic chemicals present in the sanitizer can reach the body of children through the skin. There are three types of alcohol used in hand sanitizer. One of these is methanol. Excessive use of this can result in permanent loss of eyesight or even death. The manufacturing of hand sanitizers containing methanol has been banned in the US. Ethanol and isopropanol are considered to be safer alternatives to methanol. Methanol is present in the sanitizer being used in many countries.
According to the investigation, methanol reaching the body through the skin of children has a bad effect on health in the long run. Doctors say, use hand sanitizer only when it is really needed. Instead of using it daily, use it occasionally, that too in small quantities.
According to Dr. Gregory Poland, an infectious disease specialist at the Mayo Clinic in Mexico, children use a lot of sanitizer, so their skin absorbs methanol. Last year, the US health agency CDC found 15 cases of methanol poisoning in Mexico and Arizona. In all these cases hand sanitizer was used more. Of the 15 cases, 4 had died. 3 people had lost their eyesight. Experts say, avoid overuse of hand sanitizer.
Our skin is like a wall of bricks, says Dr. Abigail Waldman, a dermatologist at Brigham and Women's Hospital. Hand sanitizer protects us from viruses, but sometimes it gives clues in the same brick wall. In this way it reaches the body. Due to the high alcohol content, it can also cause skin allergies.
According to experts, bacteria develop resistance on excessive use of sanitizer, as a result, it proves to be ineffective on them. If you are at home or in the bathroom, wash your hands with soap and water instead of hand sanitizer. Soap removes the stickiness from the hands, so the virus does not survive on the skin.
It is said that since the beginning of Corona, people in America bought hand sanitizer in large quantities. According to a Boston Globe report, sales of hand sanitizers increased by 620 times last year. Purell, the largest brand of hand sanitizer in the US, has expanded its production capacity to meet the demand. During the epidemic, there was a shortage of sanitizer in many places, so people ordered online.
We are already using all the toxic elements in our normal diet. In the era of demonetisation, GST, recession and lockdown, the income of crores of people has been lost or significantly reduced. In such a situation, the biggest impact has been on the quality and variety of our food. In such a situation, our health is naturally being adversely affected. This is affecting our immunity. What is needed is that the public should get quality food and drink in sufficient quantity. But the government doesn't care about it. There has been more emphasis on vaccination, sanitization and stopping jobs, businesses. Which is proving to be more deadly than corona disease.
आप सबको सादर अभिवादन ! Regards to all of you !
कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रहिए। ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय समाचार एवं सूचना माध्यमांे से जानकारी को चैक-क्राॅस चैक कीजिए और फिर मानवीय दृष्टिकोण से सोचिए। फिर समाज की बेहतरी के लिए अपने विचार दीजिए और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दीजिए।
-एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 7895143358 -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
Please keep increasing your information. Check-cross-check the information through more and more reliable news and information channels and then think from a human point of view. Then give your views for the betterment of the society and give your contribution in making the society better.
-AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
कृपया विश्वसनीय, तथ्यात्मक, तार्किक खबरों और विचारों के लिए देखिए हमारी वेबसाइट्स
https://bharatidunuiya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
Plz See our Youtube Channel : https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें