मीनाक्षी लेखी ने किसानों को मवाली कहा, मोदी सरकार किसान, जनता के खिलाफ दुर्भावनाओं से भरी है ! Meenakshi Lekhi called farmers mawali, Modi government is full of ill-will against farmers, public !
नई दिल्ली। किसानों के फायदे के नाम पर लागू किये गये खेती कानून किसान और जनविरोधी हैं यह बात किसान और वह सब लोग कह रहे हैं जो इस सरकार के काम-काज पर नजर रख रहे हैं। मोदी से लेकर उनके तमाम सहयोगी समर्थक किसान आंदोलन को बदनाम और परेशान करने में लगे रहे हैं। अब फिर से एक मंत्री ने किसानों के खिलाफ गंभीर असभ्य टिप्पणी की है जिससे साफ है कि यह सरकार किसानों और जनता के विरुद्ध दुर्भावनाओं से भरी हुई है। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने गुरुवार को किसानों पर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे लोग किसान नहीं, मवाली हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान संसद में शामिल हुए किसानों के बारे में कहा कि उन पर ध्यान देना चाहिए, वे आपराधिक गतिविधियां कर रहे हैं। जो कुछ 26 जनवरी को हुआ वह भी शर्मनाक था। उसमें विपक्ष की ओर से ऐसी चीजों को बढ़ावा दिया गया।
मीनाक्षी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पहली बात तो आप उन्हें किसान कहना बंद कीजिए। वे किसान नहीं हैं। किसानों के पास इतना समय नहीं है कि जंतर-मंतर पर धरना देने बैठें। इसके जवाब में राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के बारे में ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए। किसान देश का अन्नदाता है।
कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने जंतर-मंतर पर किसान संसद लगाई। इस दौरान राकेश टिकैत सहित सभी किसान तीनों कानून रद्द करने की मांग पर अड़े रहे। इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि ब्रिटेन की संसद में इस पर बहस हो रही, लेकिन हमारी सरकार इस मुद्दे पर खामोश है। मालूम हो कि 26 जनवरी को दिल्ली में उग्र प्रदर्शन के बावजूद दिल्ली सरकार ने किसानों को एंट्री की इजाजत दी है। यह परमिशन 22 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने शर्तों के साथ प्रदर्शन की मंजूरी दी है।
भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत पहले सिंघु बॉर्डर पहुंचे थे। यहां से बसों के जरिए वे किसानों के साथ जंतर-मंतर आए। प्रदर्शन में सिर्फ 200 किसान शामिल हुए। वे जंतर-मंतर पर किसान संसद लगाएंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि हम मानसून सत्र की कार्यवाही पर भी नजर रखेंगे।
मोदी सरकार मंे मंत्री रहीं शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि किसान दिल्ली बॉर्डर पर 8 महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। 500 से ज्यादा किसानों की इस प्रदर्शन में मौत हो चुकी है। फिर भी सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। वे लोग कृषि कानून वापस लेने को तैयार नहीं हैं। यदि बातचीत भी की जाती है तो उसका मुद्दा क्या होगा। उन्होंने कहा कि किसानों के प्रतिनिधि को संसद में अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जा रहा है। मंत्री किसानों से बात करने की इच्छा तो व्यक्त करते हैं, लेकिन असल में वो ये करना नहीं चाहते।
किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले साल दिसंबर से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान किसान संगठनों की केंद्र सरकार से 12 दौर की बातचीत भी हो चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है। किसान तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। केंद्र सरकार का कहना है कि वह किसानों की मांगों के मुताबिक कानूनों में बदलाव कर सकती है, लेकिन कानून वापस नहीं लिए जाएंगे।
अपनी News वेबसाइट / यूट्यूब चैनल चलाएं / Run your Website / Youtube Channel
आप अपना यूट्यूब चैनल चलाएं, हम आपका चैनल सेट करके देंगे और वीडियो बनाने, अपलोड करने, चैनल प्रोपर चलाने की पूरी जानकारी देंगे केवल 999/- रु. में!
आप अपना न्यूज पोर्टल चलाएं. हम ब्लॉगर में आपका पोर्टल सेट करके देंगे और खबर अपलोड करने, पोर्टल रन करने की पूरी जानकारी देंगे केवल 999/- रु. में !
इच्छुक व्यक्ति हमें व्हाट्सऐप/मेल के जरिये संपर्क करें- Whatsapp7895143358
You run your youtube channel, we will set up your channel and give complete information about creating videos, uploading, running channel props only Rs.999/-. In!
You run your own news portal. We will set up your portal in blogger and give complete information about uploading news, running the portal, only Rs.999/-. In !
Interested person contact us through whatsapp/mail- whatsapp 7895143358 E-mail : indianewview@gmail.com
New Delhi. Farming laws implemented in the name of farmers' benefit are anti-farmer and anti-people, this is being said by the farmers and all those who are keeping an eye on the working of this government. From Modi to all his allies, supporters have been engaged in defaming and harassing the farmers' movement. Now again a minister has made serious rude remarks against the farmers, which clearly shows that this government is full of ill-will against the farmers and the public. Union Minister Meenakshi Lekhi made indecent remarks on farmers on Thursday. He said that the people protesting are not farmers but mawali. In a press conference, he said about the farmers who attended the farmers' parliament that attention should be given to them, they are doing criminal activities. Whatever happened on 26th January was also shameful. In that such things were encouraged by the opposition.
Meenakshi said in response to a question that first thing you should stop calling him a farmer. They are not farmers. Farmers do not have enough time to sit on dharna at Jantar Mantar. In response, Rakesh Tikait said that such a thing should not be said about farmers. The farmer is the food provider of the country.
Farmers organized Kisan Sansad at Jantar Mantar to demand repeal of agricultural laws. During this, all the farmers including Rakesh Tikait remained adamant on the demand to repeal all the three laws. Meanwhile, social worker Yogendra Yadav said that this is being debated in the UK Parliament, but our government is silent on this issue. It is to be known that despite the fierce demonstration in Delhi on 26 January, the Delhi government has allowed the entry of farmers. This permission is from 22 July to 9 August. The Delhi Disaster Management Authority has approved the performance with conditions.
Bharatiya Kisan Union leader Rakesh Tikait had first reached the Singhu border. From here he came to Jantar Mantar with the farmers through buses. Only 200 farmers participated in the demonstration. They will organize a Kisan Sansad at Jantar Mantar. Rakesh Tikait said that we will also keep an eye on the proceedings of the monsoon session.
Harsimrat Kaur Badal of Shiromani Akali Dal, who was a minister in the Modi government, said that the farmers have been protesting on the Delhi border for 8 months. More than 500 farmers have died in this demonstration. Still, the government is not worried about the farmers. They are not ready to withdraw the agriculture law. Even if talks are held, what will be its issue? He said that the representatives of the farmers were not being given a chance to express their views in the Parliament. The ministers express their desire to talk to the farmers, but in reality they do not want to do so.
Farmers have been protesting at the borders of Delhi since December last year against the new agricultural laws. During this, 12 rounds of talks have also been held with the central government of farmer organizations, but no solution has been found. The farmers are adamant on the demand to repeal all the three agricultural laws. The central government says that it can change the laws according to the demands of the farmers, but the laws will not be withdrawn.
आप सबको सादर अभिवादन ! Regards to all of you !
कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रहिए। ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय समाचार एवं सूचना माध्यमांे से जानकारी को चैक-क्राॅस चैक कीजिए और फिर मानवीय दृष्टिकोण से सोचिए। फिर समाज की बेहतरी के लिए अपने विचार दीजिए और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दीजिए।
-एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 7895143358 -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
Please keep increasing your information. Check-cross-check the information through more and more reliable news and information channels and then think from a human point of view. Then give your views for the betterment of the society and give your contribution in making the society better.
-AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
कृपया विश्वसनीय, तथ्यात्मक, तार्किक खबरों और विचारों के लिए देखिए हमारी वेबसाइट्स
https://bharatidunuiya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
Plz See our Youtube Channel : https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें