कृषि कानून, अनिवार्य रक्षा सेवा विधेयक, 2021 जनता के खिलाफ, एकजुट विपक्ष ने नहीं चलने दी संसद griculture Act, Compulsory Defense Services Bill, 2021 Against the public, the united opposition did not allow Parliament to function

नयी दिल्ली। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के मुद्दे पर कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण बृहस्पतिवार को लोकसभा की कार्यवाही तीन बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। सदन में आज भी प्रश्नकाल बाधित हुआ और शून्यकाल नहीं हो सका। हंगामे के बीच ही सरकार ने दो विधेयक पेश किये। संसद के मॉनसून सत्र के शुरुआती दो दिन भी विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण निचले सदन में कामकाज नहीं हो सका था। आज सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ होने के साथ ही विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के निकट पहुंच गए। कांग्रेस सदस्यों ने ‘काले कानून वापस लोश् के नारे लगाए। उन्होंने तख्तियां हाथ में ले रखी थीं। इनमें से एक तख्ती पर ‘अन्नदाता का अपमान बंद करो, तीनों कृषि कानून रद्द करो लिखा था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में हंगामे के बीच प्रश्नकाल शुरू करवाया। इस दौरान जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूरक प्रश्नों के उत्तर भी दिए। सदन में नारेबाजी के बीच अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से अपने स्थान पर जाने और सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘यह सदन चर्चा और संवाद के लिए है। आपको जनता ने तख्तियां दिखाने और नारेबाजी करने के लिए नहीं भेजा है। आप मुद्दे उठाएं, चर्चा करें और जनता की समस्याओं के समाधान का प्रयास करें। आपको चर्चा करने का पूरा समय मिलेगा। बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से नाराजगी दिखाते हुए कहा, ‘‘तख्तियां दिखाना और नारेबाजी करना है तो आप सदन से बाहर चले जाएं। यह उचित नहीं है। सदन में हंगामा नहीं थमने पर बिरला ने सुबह करीब 11.10 बजे लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। सदन की बैठक दोबारा शुरू हुई तो कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्य आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे। पीठासीन सभापति भर्तृहरि महताब ने नारेबाजी कर रहे सदस्यों से अपने स्थान पर जाकर कार्यवाही चलने देने की अपील की। महताब ने कहा कि सरकार बार-बार कह रही है कि वह हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि विपक्ष के सदस्य कार्यवाही को अवरुद्ध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कोविड समेत हर विषय पर चर्चा को तैयार है। हंगामे के बीच ही पोत परिवहन मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने अंतर्देशीय जलयान विधेयक, 2021 पेश किया। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अनिवार्य रक्षा सेवा विधेयक, 2021 पेश किया। आरएसपी के एन के प्रेमचंद्रन ने अनिवार्य रक्षा सेवा विधेयक, 2021 को पेश किये जाने का विरोध करते हुए कहा कि इसमें कर्मचारियों की हड़ताल रोकने का प्रावधान है जो संविधान में मिला मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक कामगार वर्ग के लोकतांत्रिक अधिकारों को समाप्त करने वाला है और सदन में व्यवस्था नहीं होने पर इस विधेयक को पेश नहीं कराया जाना चाहिए। शोर-शराबे के बीच ही भट्ट ने विधेयक पेश किया। पीठासीन सभापति महताब ने आसन के समीप आकर प्रदर्शन कर रहे सदस्यों से एक बार फिर सीटों पर जाने और कार्यवाही चलने देने का आग्रह किया। उनकी अपील का कोई असर नहीं हुआ, जिसके बाद उन्होंने सदन की बैठक को दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दिया। बैठक अपराह्न दो बजे शुरू हुई तो विपक्ष के सदस्य सुबह की तरह ही नारेबाजी करने लगे। पीठासीन सभापति महताब ने उनसे अपने स्थानों पर जाने और कार्यवाही चलने देने का अपना आग्रह दोहराया। हालांकि हंगामा नहीं थमा और पीठासीन सभापति ने कार्यवाही अपराह्न चार बजे तक स्थगित कर दी। अपराह्न 4 बजे कार्यवाही फिर से आरंभ होने पर सदन में स्थिति ज्यों की त्यों बनी रही। इसके बाद पीठासीन सभापति महताब ने विपक्षी सदस्यों से अपने स्थान पर जाने और सदन चलने देने की अपील की। हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने शाम करीब 4 बजकर 5 मिनट पर कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगति कर दी। अपनी News वेबसाइट / यूट्यूब चैनल चलाएं / Run your Website / Youtube Channel आप अपना यूट्यूब चैनल चलाएं, हम आपका चैनल सेट करके देंगे और वीडियो बनाने, अपलोड करने, चैनल प्रोपर चलाने की पूरी जानकारी देंगे केवल 999/- रु. में! आप अपना न्यूज पोर्टल चलाएं. हम ब्लॉगर में आपका पोर्टल सेट करके देंगे और खबर अपलोड करने, पोर्टल रन करने की पूरी जानकारी देंगे केवल 999/- रु. में ! इच्छुक व्यक्ति हमें व्हाट्सऐप/मेल के जरिये संपर्क करें- Whatsapp7895143358 You run your youtube channel, we will set up your channel and give complete information about creating videos, uploading, running channel props only Rs.999/-. In! You run your own news portal. We will set up your portal in blogger and give complete information about uploading news, running the portal, only Rs.999/-. In ! Interested person contact us through whatsapp/mail- whatsapp 7895143358 E-mail : indianewview@gmail.com New Delhi. The Lok Sabha was on Thursday adjourned for the day after three adjournments, following uproar by members of the Congress and some other opposition parties over the issue of three agricultural laws at the Centre. The Question Hour was disrupted in the House even today and Zero Hour could not be held. In the midst of the uproar, the government introduced two bills. The lower house could not function even for the first two days of the monsoon session of Parliament due to uproar by opposition members. As the proceedings of the House began this morning, the opposition members reached near the podium raising slogans. Congress members raised slogans of 'Black Law Back Losh'. He was holding placards in his hand. On one of these placards it was written 'Stop insulting the food donor, cancel all three agricultural laws'. Lok Sabha Speaker Om Birla started the Question Hour amid the uproar in the House. During this, Jal Shakti Minister Gajendra Singh Shekhawat also answered supplementary questions. Amid sloganeering in the House, Speaker Om Birla appealed to the opposition members to go to their places and allow the House to function. "This House is for discussion and dialogue. You have not been sent by the public to show placards and raise slogans. You raise issues, discuss and try to solve the problems of the people. You will get full time to discuss. Birla expressed displeasure with the members who were making a ruckus and said, "If you want to show placards and raise slogans, then you go out of the house. This is not right. Birla adjourned the proceedings of the Lok Sabha till 12 noon at around 11.10 am as the uproar in the House did not stop. When the sitting of the house resumed, members of opposition parties including Congress came near the plinth and started raising slogans. Presiding Chairman Bhartrihari Mahtab appealed to the slogan-shouting members to go to their places and allow the proceedings to continue. Mahtab said that the government is repeatedly saying that it is ready for discussion on every subject. Parliamentary Affairs Minister Prahlad Joshi said the opposition members were blocking the proceedings. He said that the government is ready to discuss every topic including Kovid. Amidst the uproar, Shipping Minister Sarbananda Sonowal introduced the Inland Vessel Bill, 2021. Minister of State for Defense Ajay Bhatt introduced the Compulsory Defense Services Bill, 2021. RSP's NK Premachandran opposed the introduction of the Compulsory Defense Services Bill, 2021, saying that it has a provision to stop the strike of employees, which is a fundamental right found in the Constitution. He said that this bill is going to take away the democratic rights of the working class and this bill should not be introduced if there is no order in the house. Bhatt introduced the bill in the midst of the uproar. The presiding chairman, Mahtab, came near the plinth and urged the protesting members to once again go to the seats and allow the proceedings to continue. His appeal did not have any effect, after which he adjourned the sitting of the House till 2 pm. When the meeting started at 2 pm, the members of the opposition started raising slogans like in the morning. Presiding Chairman Mahtab reiterated his request to them to go to their places and let the proceedings proceed. However, the commotion did not stop and the presiding chairman adjourned the proceedings till 4 pm. When the proceedings resumed at 4 pm, the situation in the House remained as it was. After this, the presiding chairman Mahtab appealed to the opposition members to go to their places and allow the house to function. When the ruckus did not stop, he adjourned the proceedings at around 4:5 pm till 11 am on Friday. आप सबको सादर अभिवादन ! Regards to all of you ! कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रहिए। ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय समाचार एवं सूचना माध्यमांे से जानकारी को चैक-क्राॅस चैक कीजिए और फिर मानवीय दृष्टिकोण से सोचिए। फिर समाज की बेहतरी के लिए अपने विचार दीजिए और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दीजिए। -एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 7895143358 -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358 Please keep increasing your information. Check-cross-check the information through more and more reliable news and information channels and then think from a human point of view. Then give your views for the betterment of the society and give your contribution in making the society better. -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358 कृपया विश्वसनीय, तथ्यात्मक, तार्किक खबरों और विचारों के लिए देखिए हमारी वेबसाइट्स https://bharatidunuiya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com Plz See our Youtube Channel : https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England