जब समाज के विरोध के बावजूद एक महिला ने चुनाव लड़ा, पत्रकारिता की और भारत की पहली महिला जज बनी When a woman fought elections, did journalism and became the first woman judge of India despite opposition from the society
नई दिल्ली। आज लोअर कोर्ट से लेकर, जिला, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक हजारों महिला जज हैं। लेकिन एक दौर में कोई महिला भी जज हो सकती है यह हमारे यहां के सामंती समाज में सोचना भी मुश्किल था। जब देश की जनता अंग्रेजी राज से मुक्ति के लिए संघर्ष कर रही थी,उसी दौर में 4 मई 1905 को देश की पहली महिला जज का जन्म हुआ था। केरल के त्रिवेंद्रम में जन्मीं अन्ना चांडी ने 1926 में त्रिवेंद्रम के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली। कानून की डिग्री लेने वाली वे केरल की पहली महिला थीं। 1929 से उन्होंने वकालत शुरू की। 1930 में ‘श्रीमती’ नाम से एक मैगजीन शुरू की, जिसमें महिलाओं की आजादी, विधवा विवाह और महिलाओं से जुड़े तमाम मुद्दों पर लिखने लगीं।
1931 में उन्होंने सक्रिय राजनीति में हिस्सा लेने का फैसला किया। अन्ना श्री मूलम पापुलर असेंबली के चुनावों में उतरीं। उनके विरोधियों को एक महिला का चुनाव लड़ना पसंद नहीं आया। उन पर तरह-तरह के आरोप लगाए गए और चरित्र पर उंगलियां उठाई गईं। पोस्टर छपवाकर उनका दुष्प्रचार किया गया। नतीजा ये हुआ कि अन्ना हार गईं। लेकिन वे इतनी आसानी से हार नहीं मानने वाली थीं। अगला चुनाव वो फिर लड़ीं और इस बार जीतीं।
1937 में त्रावणकोर के दीवान ने उन्हें मुंसिफ नियुक्त किया। इसके साथ ही देश की पहली महिला जज बन गईं। यहां से अन्ना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1948 में वो जिला जज बन गईं।
9 फरवरी 1959 को अन्ना केरल हाई कोर्ट की जज बनाई गईं। इसके साथ वे भारत के किसी भी हाईकोर्ट की पहली महिला जज बनीं। 5 अप्रैल 1967 तक वो इस पद पर रहीं। यहां से रिटायर होने के बाद उन्हें लॉ कमीशन ऑफ इंडिया में नियुक्ति दी गई। 20 जुलाई 1996 को 91 साल की उम्र में जस्टिस चांडी का निधन हो गया।
New Delhi. Today there are thousands of women judges ranging from Lower Court, District, High Court and Supreme Court. But in a time, a woman can also be a judge, it was difficult to think in our feudal society here. The first woman judge of the country was born on May 4, 1905, at the same time as the people of the country were struggling for liberation from the British Raj. Born in Trivandrum, Kerala, Anna Chandy obtained a law degree in 1926 from the Government Law College, Trivandrum. She was the first woman from Kerala to pursue a law degree. From 1929, he started practicing law. In 1930, she started a magazine called 'Mrs', in which she started writing on women's freedom, widow marriage and all the issues related to women.
In 1931, he decided to participate in active politics. Anna Sri Moolam entered the assembly elections. His opponents did not like to contest a woman's election. He was charged with various kinds of accusations and pointed fingers at the character. Posters were printed and they were propagated. The result was that Anna lost. But she was not going to give up so easily. She contested the next election and won this time.
In 1937, the Diwan of Travancore appointed him Munsif. With this, she became the first woman judge of the country. Anna did not look back from here. In 1948 she became a district judge.
On 9 February 1959, Anna was made a judge of the Kerala High Court. With this, she became the first woman judge of any High Court of India. She held this position till 5 April 1967. After retiring from here, he was appointed to the Law Commission of India. On 20 July 1996, Justice Chandy died at the age of 91.
सम्मानित साथियों सादर अभिवादन !
आइये कुछ सच जानें, सोचें-विचारें, खुद को और समाज को बेहतर करने लिए कुछ कोशिशें करें।
गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए:
https:www.pfhindi.com
https://bharatiduniya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर।
जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद !
AP Bharati (Patrakar) Rudrapur Uttarakhand Whatsapp 7895143358

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें