पहलवान और अभिनेता दारा सिंह के बेटे विंदू को यह चिंता सता रही है Vindu, son of wrestler and actor Dara Singh, is worrying this

मुंबई। कोविड के चलते हुए काम बंदी से भारत के करोड़ों लोग बेजार हैं। हर तरह का कारोबार ठप पड़ रहा है। भारत के मनोरंजन उद्योग में फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग बंद है। ऐसे में जाने-माने कलाकारों और दूसरे प्रोफेशनल तक कमाई न होने से परेशान हैं। कलाकारों और दूसरे प्रमुख लोगों को तो काम के समय मोटा पारिश्रमिक मिलता है इसलिए वे तो कुछ समय झेल जाएंगे लेकिन तमाम ठेके और दिहाड़ी वालों का बुरा हाल है। बिग बॉस फेम ऐक्टर विंदू दारा सिंह ने भी पैसों की तंगी से मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ने की बात कही है। ऐक्टर ने ट्वीट कर बताया कि कैसे लॉकडाउन में हम सभी टैक्स देने और लोन चुकाने के लिए परेशान हो रहे हैं। पिछली सदी के जाने-माने पहलवान और फिल्म अभिनेता दारा सिंह के सुपुत्र विंदू दारा सिंह ने ट्विटर पर लिखा, ट्विटर, इंस्टा्ग्राम, फेसबुक, वॉट्सऐप हर जगह थकान दिख रही है। इतने सारे मेसेज आ रहे हैं, जिनका जवाब भी देर से दे पा रहा हूं। यह सिर्फ मुझे ही मिल रहे हैं या हम सभी का यही हाल है ! लॉकडाउन के कारण सभी की कमाई कम हो गई है, बावजूद इसके कर्ज लौटाने और बैंक के बढ़ते ब्याज ने पूरे भारत की चिंता के स्तर को बढ़ा दिया है। अभिनेता विंदू दारा सिंह के ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, कर्ज को तो माफ किया जा सकता है, लेकिन इसके अलावा जो अतिरिक्त जुर्माना है, उससे लॉकडाउन में माफी मिलेगी। इस पर विंदू ने जवाब दिया, सही कह रहे हैं। लेकिन जब आप फैक्ट्री या अपना बिजनेस खोल ही नहीं सकते तो आप सैलरी कैसे देंगे। किराया और ब्याज असली परेशानी है। लॉकडाउन जरूरी है, लेकिन इसके साथ इंश्योरेंस भी होना चाहिए, ताकि लोगों को थोड़ी राहत मिले। मालूम हो कि विंदू दारा सिंह पिछली बार बिग बॉस 14 में नजर आए थे। वह शो में राखी सावंत को सपोर्ट करने पहुंचे थे। विंदू दारा सिंह बिग बॉस 3 के विनर रह चुके हैं। वह सलमान खान के साथ वॉन्टेड जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। Mumbai. Millions of people in India are unemployed due to the captivity due to Kovid Every type of business is coming to a standstill. Shooting of films and TV serials is off in the entertainment industry of India. In such a situation, well-known artists and other professionals are worried about not earning. Artists and other prominent people get rough remuneration at the time of work, so they will face some time but all contracts and daily wages are in bad shape. Bigg Boss fame Vindu Dara Singh has also said that the financial crisis will affect mental health. The actor tweeted that how in lockdown we are all getting upset for paying taxes and repaying loans. Vindu Dara Singh, the well-known wrestler of the last century and the son of film actor Dara Singh, wrote on Twitter, Twitter, Instagram, Facebook, WhatsApp are looking tired everywhere. So many messages are coming, which I am also able to answer late. Only I am getting it or is it the condition of all of us! Everyone's earnings have been reduced due to the lockdown, despite its debt repayment and rising bank interest has raised the level of concern across India. Commenting on the tweet of actor Vindu Dara Singh, a user commented, "The debt can be forgiven, but apart from that the additional penalty will be forgiven in the lockdown." To this, Vindoo replied, he is right. But how can you pay salary when you cannot open a factory or your business. Rent and interest are the real hassle. Lockdown is necessary, but it should be accompanied by insurance, so that people get some relief. It is known that Vindu Dara Singh was last seen in Bigg Boss 14. He came to support Rakhi Sawant in the show. Vindu Dara Singh has been the winner of Bigg Boss 3. He has also appeared in several superhit films like Wanted with Salman Khan.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England