योगी के घमंड और नकारेपन से गर्त में उत्तर प्रदेश, आम जनता सुविधाओं के अभाव में मर रही, विधायक, सांसद, नेता, धनी सब अव्यवस्था से त्रस्त Uttar Pradesh in the trough due to Yogi's arrogance and negativity, general public is dying due to lack of facilities, MLA, MP, Leader, rich all plagued with chaos

बरेली। उत्तर प्रदेश कोरोना से लोगों को बचाने, कोरोना प्रसार रोकने में सर्वाधिक नाकाम राज्य है। आम जनता तो बेहद बदहाल ओर असहाय हो गई है। धनी लोगों के साथ सांसदों, विधायकों और दूसरे जनप्रतिनिधियों तक की हालत खराब है। भाजपा के कई विधायक ठीक से इलाज नहीं हो पाने के कारण मर गये, कई भाजपा विधायकों और सांसदों के परिजनों में या करीबियों में कोई न कोई सही और समय पर चिकित्सा सुविधा के अभाव में असमय कालकवलित हो गये। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोरी और सीनाजोरी की तर्ज पर खामियां उजागर करने वालों को धमकाने और परेशान करने पर ज्यादा जोर देते रहे। मोदी सरकार में मंत्री और बरेली से सांसद संतोष गंगवार ने मुख्यमंत्री योगी के प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम लिखे इस पत्र में उन्होंने कई अव्यवस्थाओं को टारगेट किया है। लिखा है, अफसर फोन नहीं उठाते हैं। अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले मेडिकल इक्विपमेंट डेढ़ गुना ज्यादा दाम पर व्यापारी बेच रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों को रेफरल के नाम पर इधर-उधर घुमाया जाता है। उन्हें भर्ती नहीं किया जा रहा है। गंगवार ने लिखा कि एमएसएमई के अंतर्गत सभी पर उद्योगों को सरकार की तरफ से 50 फीसदी की छूट उन अस्पतालों को दी जाती है, जो ऑक्सीजन प्लांट लगाना चाहते हैं। इसी तर्ज पर मेरा सुझाव है कि बरेली में भी कुछ प्राइवेट सरकारी अस्पतालों को 50 फीसदी की छूट देने के साथ जल्द से जल्द प्लांट मुहैया कराई जाए, ताकि ऑक्सीजन में होने वाली दिक्कतों को खत्म किया जा सके। गंगवार के अनुसार, कोरोनावायरस बीमारी से निपटने में उपयोग होने वाले महत्वपूर्ण इक्विपमेंट को व्यापारी संगठन ज्यादा से ज्यादा दाम में बेच रहे हैं। इसलिए प्रदेश सरकार की तरफ से इन सभी महत्वपूर्ण इक्विपमेंट का रेट तय किया जाए। यह बहुत जरूरी है कि कोरोना संक्रमित मरीज को कम से कम समय में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जाए। पता चला है कि रेफरल होने के बावजूद पीड़ित मरीज को सरकारी अस्पताल में भेजा जाता है, उसे कहा जाता है कि दोबारा जिला अस्पताल में रेफर करवाकर आइए। मरीज लगातार इधर-उधर घूमता रहता है। उसकी ऑक्सीजन लगातार नीचे गिरती है। यह चिंता का विषय है। कई घटना में मरीज मौत भी हो चुकी है। बरेली में खाली ऑक्सीजन सिलेंडर की बहुत कमी पड़ गई है। इसका मुख्य कारण है कि शहर के काफी लोगों ने ऑक्सीजन सिलेंडर अपने घरों में एहतियात के तौर पर रख लिया है। ऐसे घरों को चिन्हित कर बिना वजह सिलेंडर रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जरूरतमंद को सुविधा पहुंचाई जाए। स्टॉक किए हुए सिलेंडर को मनमाने दाम पर बेचा जा रहा है। केंद्रीय मंत्री शहर के स्वास्थ्य अधिकारी मेरा फोन नहीं उठाते हैं। मरीजों को काफी असुविधा हो रही है। बरेली के सभी प्राइवेट अस्पतालों में कोविड मरीजों को भर्ती करने की सुविधा दी जाए। वैक्सीन संबंधित सभी अस्पताल जो आयुष्मान भारत से जुड़े हुए हैं, वहां वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के साथ वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए। जिससे वैक्सीन लगाने वाले व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सके और कोविड-19 महामारी से बचा जा सके। केंद्रीय मंत्री गंगवार ने लिखा कि कुछ दिन पहले बरेली के डीएम को भी एक पत्र लिखकर 7 पॉइंट्स में स्वास्थ्य सुविधाओं और कोविड मैनेजमेंट को बेहतर करने के लिए सुझाव दिया था, लेकिन उस पर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। डीएम फोन भी नहीं रिसीव करते। केंद्रीय मंत्री के पहले भी योगी सरकार के कई विधायक और मंत्री कोविड मैनेजमेंट को लेकर प्रशासनिक अफसरों पर सवाल खड़े करते रहे हैं। मालूम हो कि योगी ने पिछले साल कोरोना त्रास्दी को देखते हुए राज्य के चिकित्सा-स्वास्थ्य ढांचे में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की। फरवरी-मार्च 2021 में जब दूसरी लहर आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ रही थी वे इसकी रोकथाम के इंतजाम करने के बजाय राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव करवा रहे थे और खुद पश्चिम बंगाल और दूसरे राज्यों के विधान सभा चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार करने में व्यस्त थे। Bareilly. Uttar Pradesh is the most failed state in preventing the spread of corona, saving people from Corona. The general public has become extremely distraught and helpless. The condition of the rich people, including MPs, MLAs and other people's representatives, is bad. Many BJP MLAs died due to inadequate treatment, many of the BJP MLAs and MP's family members or close relatives have gone untimely due to lack of proper and timely medical facilities. But Chief Minister Yogi Adityanath continued to put more emphasis on bullying and harassing those who exposed flaws on the lines of theft and Sinajori. Santosh Gangwar, a minister in the Modi government and MP from Bareilly, has written a letter questioning the management of Chief Minister Yogi. In this letter written in the name of Chief Minister Yogi Adityanath, he has targeted many chaos. It is written that the officers do not pick up the phone. Traders are selling medical equipment used in hospitals at a price of one and a half times. Patients in hospitals are rotated in the name of referral. They are not being admitted. Gangwar wrote that under MSME, industries are given a 50 per cent exemption on behalf of the government to all those hospitals which want to set up oxygen plants. Along the same lines, I suggest that some private government hospitals in Bareilly should also be provided with a 50% rebate as soon as possible, so as to eliminate the problems of oxygen. According to Gangwar, merchant organizations are selling the important equipment used in combating coronavirus disease at a much higher price. Therefore, the rate of all these important equipment should be decided by the state government. It is very important that the corona-infected patient be admitted to the referral hospital in the shortest time possible. It is learned that despite the referral, the suffering patient is sent to the government hospital, he is asked to refer him to the district hospital again. The patient keeps moving around here and there. His oxygen continuously drops down. it concerns. In many incidents, the patient has also died. There is a huge shortage of empty oxygen cylinders in Bareilly. The main reason for this is that a lot of people of the city have kept oxygen cylinders in their homes as a precaution. By marking such houses, taking action against those who keep cylinders without reason, facilities should be provided to the needy. Stocked cylinders are being sold at an arbitrary price. Union Minister City Health Officer does not pick up my phone. Patients are suffering a lot of discomfort. Facility to recruit Kovid patients in all private hospitals in Bareilly. All vaccine related hospitals which are connected to Ayushman India should be provided vaccine with vaccine registration. So that the person applying the vaccine can get maximum benefit and avoid the Kovid-19 epidemic. Union Minister Gangwar wrote that a few days ago, a letter to the DM of Bareilly was also suggested to improve health facilities and covid management in 7 points, but he did not pay any heed to it. Even DM phones do not receive. Even before the Union Minister, many Yogi government MLAs and ministers have been questioning the administrative officials regarding Kovid Management. It may be known that Yogi did not increase the medical-health structure of the state in view of Corona Trasdi last year. In February-March 2021, when the number of infected was increasing after the second wave, they were conducting three-tier panchayat elections in the state instead of arranging for its prevention and campaigning for the party itself in the assembly elections of West Bengal and other states. Were busy with आइये वास्तविक जानकारियां हासिल करें, प्राप्त सूचनाओं को चैक - क्राॅस चैक करें। केवल मानें नहीं बल्कि जानें। ठहर कर सब पर गौर करें और जब जानकारी साफ हो जाए तो उसके हिसाब से अपनी सोच बनाएं और अपना रिएक्शन दें। देश और समाज का भला करें, जिम्मेदार लोगों से सवाल करें। समाज - देश हित में अपनी क्षमता भर योगदान दें। -एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 7895143358 Let's get the real information, check the information received - cross-check. Do not just obey but learn. Stop and look at everything and when the information is clear, then make your thinking according to it and give your reaction. Do good for the country and society, question the responsible people. Contribute to the best of our ability in society and country. -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358 Please Visit our webistes https://bharatiduniya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com https://www.pfhindi.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England