पीठ पर मां काली की तस्वीर देख प्रियंका चोपड़ा पर भड़के लोग Seeing the picture of mother Kali on the back, people raged on Priyanka Chopra

नई दिल्ली। भारतीय सिने अभिनेत्री प्रियका चोपड़ा जो अब अमेरिकन सिटिजन हैं और निक जोनस के साथ विवाह करने के बाद प्रियंका चोपड़ा जोनस हो चुकी हैं पिछले कई साल से अपने अभिनय के बजाये अन्य कई कारणों से लगातार चर्चा में बनी रही हैं। इस बार वे अपने कपड़ों के कारण ही चर्चा का विषय बन गई हैं, जिसकी वजह उनकी वो जैकेट बनी है, जिस पर मां काली की तस्वीर बनी हुई दिखाई दे रही है। अधिकतर लोगों को देवी मां की पेंटिंग का इस तरह फैशन के लिए इस्तेमाल किया जाना हजम नहीं हुआ और वे जमकर प्रियंका की आलोचना कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की एक पुरानी तस्वीर सामने आई है, जो जोनस ब्रदर्स के सॉन्ग सकर फॉर यू के बीटीएस सीन्स का हिस्सा लग रही है। इस तस्वीर में कपल हाथ थामकर चलता नजर आ रहा है। वैसे तो ये फोटो इनकी स्वीट केमिस्ट्री को शो कर रहा था, लेकिन लोगों की नजरें प्रियंका की पीठ पर, जैकेट पर जा टिकीं। इसमें काली मां की तस्वीर स्पष्ट नजर आ रही है। प्रियका चोपड़ा ने अपनी रेड आउटफिट पर सेम कलर की हेविली एम्ब्रॉइडर्ड जैकेट पहनी थी। इस पर न सिर्फ कई तरह ही ट्रडिशनल इंडियन वीव्स का इस्तेमाल किया गया था, बल्कि बैक पर मां काली की तस्वीर भी जोड़ी गई थी। यही चीज लोगों को पसंद नहीं आई और उन्होंने ऐक्ट्रेस को लेकर नेगेटिव कॉमेंट्स करना शुरू कर दिए। किसी ने उन्हेंश्शर्म करने को कहा, तो किसी ने धर्म का अपमान मत करो की सीख दी। कुछ ने फैशन से देवी-देवताओं को दूर रखने की नसीहत देते हुए प्रियंका की आलोचना की। New Delhi. Indian cine actress Priyanka Chopra, who is now an American citizen and after marrying Nick Jonas, has become Priyanka Chopra Jonas, who has been in constant discussion for the past several years due to many reasons other than her acting. This time, due to her clothes, she has become a topic of discussion, due to which her jacket has been made, on which the picture of mother Kali is seen to be made. Most people have not been able to use the painting of Mother Goddess in such a fashion and they are fiercely criticizing Priyanka. An old picture of Nick Jonas and Priyanka Chopra has surfaced on Instagram, which appears to be part of the Jonas Brothers' Song Sucker for You BTS scenes. In this picture, the couple is seen holding hands. Although this photo was showing his sweet chemistry, but the eyes of the people were fixed on Priyanka's back, jacket. The picture of the black mother is clearly visible in it. Priyanka Chopra wore a beige embroidered jacket in a bean color over her red outfit. Traditional Indian weaves were not only used on this in many ways, but a picture of Maa Kali was also added on the back. People did not like the same thing and started making negative comments about the actress. If someone asked them to be ashamed, then nobody taught them to insult religion. Some criticized Priyanka for her advice to keep the gods and goddesses away from fashion. कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रहिए। ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय समाचार एवं सूचना माध्यमांे से जानकारी को चैक-क्राॅस चैक कीजिए और फिर मानवीय दृष्टिकोण से सोचिए। फिर समाज की बेहतरी के लिए अपने विचार दीजिए और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दीजिए। -एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 7895143358 -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358 Please keep increasing your information. Check-cross-check the information through more and more reliable news and information channels and then think from a human point of view. Then give your views for the betterment of the society and give your contribution in making the society better. -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358 पढ़िये हमारी हिंदी समाचार-विचार वेबसाइट्स Read our Hindi news-thinking websites https://bharatidunuiya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com https://www.pfhindi.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England