महुआडाबरा कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर जसपुर एसडीएम सुंदर सिंह ने दिए जरूरी निर्देश Jaspur SDM Sundar Singh gave necessary instructions after inspecting Mahuadabra Kovid Care Center

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 17 मई। जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू के निर्देशो के क्रम में आज उप जिलाधिकारी जसपुर सुन्दर सिंह ने नगर पंचायत महुआडाबरा में बनाये गये कोविड-19 जांच केन्द्र का निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान लोगों को जागरूक करते हुये कहा कि सभी लोग सैम्पलिंग अवश्य कराये। उन्होने कहा कि समय पर जांच कराने से संक्रमित मरीजो का उपचार शीघ्र प्रारम्भ होने से संक्रमण फैलने का खतरा कम होगा व मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकेगें। उन्होने सीएमएस को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर अधिक से अधिक सैम्पलिंग की जाये। उन्होने आमजन से अपील करते हुये कहा कि अनावश्यक रूप से घरो से बाहर न निकले, यदि आवश्यक हो तभी निकले तथा मास्क पहने, अपने हाथों को साबुन से बार-बार धोये अथव सैनेटाइज करें व सामाजिक दूरी का पालन करें साथ ही संक्रमण की रोकथाम हेतु सरकार द्वारा जारी सभी गाईड लाइनों का पालन अवश्य करें। निरीक्षण के दौरान ईओ नगर पालिका मौ0 ईस्लाम उनुपस्थित पाये गये जिन्हे उपस्थिति पंजीका में अनुपस्थित दर्ज किया गया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि 18 मई, 2021 को रायपुर में संक्रमण से बचाव व सैम्पलिंग एवं टीकारण के लिये लोगों को जागरूक किया जायेगा। सीएमएस ने बताया कि नगर पंचायत महुआडाबरा में 238 लोगों का सैम्पल लिया गया है। यहां अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती गायत्री देवी, सीएमएस डा0 हितेश शर्मा, आदि उपस्थित थे। Rudrapur (Udham Singh Nagar) Uttarakhand 17 May. In accordance with the instructions of District Collector Smt. Ranjana Rajguru, Deputy Collector Jaspur Sundar Singh today inspected Kovid-19 Investigation Center set up in Nagar Panchayat Mahuadabra. Making the people aware during the inspection, they said that all people should do sampling. He said that due to timely treatment, the early treatment of infected patients will reduce the risk of spreading the infection and the patient will be able to recover as soon as possible. He instructed CMS to do more sampling in rural areas continuously. Appealing to the common man, he said that do not leave the house unnecessarily, if necessary, go out and wear masks, wash your hands repeatedly with soap, sanitize and follow social distance, as well as to prevent infection. Must follow all the guide lines issued by the government. During the inspection, EO municipality Mau Islam was found to be absent, which was recorded absent in the attendance register. Deputy District Magistrate said that people will be made aware about infection prevention and sampling and vaccination on May 18, 2021 in Raipur. CMS informed that a sample of 238 people has been taken in Nagar Panchayat Mahuadabra. Chairman Nagar Panchayat President Smt. Gayatri Devi, CMS Dr. Hitesh Sharma, etc. were present here.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England