आंदोलन कुचलने के सरकारी मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे किसान Farmers will not let the government's plan to crush the movement succeed
सिरसा। किसान आंदोलन लगातार जारी है। अपना भारत मोर्चा के संयोजक और पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने आज हिसार में किसानों पर हुए लाठीचार्ज व आसू गैस के गोले छोड़ने की कड़े शब्दों में निंदा की है। डॉ. तंवर ने कहा कि हरियाणा सरकार लंबे समय से संघर्षरत किसानों के आंदोलन को कुचलना चाहती है परन्तु सरकार को ये नहीं भूलना चाहिए कि उनके ये मंसूबे कभी पूरे नहीं होने वाले।
उन्होंने कहा कि ‘सत्ता के नशे में चूर‘ भारतीय जनता पार्टी- जननायक जनता पार्टी सरकार किसानों व जनता की आवाज को दबा रही है लेकिन किसानों के लहू की एक-एक बूंद का हिसाब इस तानाशाह सरकार को देना होगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर जहां सरकार सभी को लॉकडाउन की दुहाई देकर घरों में रहने की बात कह रही है वहीं सरकार व उसके नुमाइंदे अपनी राजनीति चमकाने के लिए भीड़ इकट्ठा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड हस्पताल खोलना अच्छी बात है लेकिन मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन वर्चुअल भी कर सकते थे। डॉ. तंवर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सिर्फ किसानों को उकसाने के लिए हिसार आये।
डॉ. तंवर ने मांग की कि जो किसान लाठीचार्ज के बाद हिरासत में लिए गए हैं उन्हें तुरंत बिना किसी शर्त के सरकार छोड़ने का काम करे और केन्द्र सरकार पर दबाव डालकर तीनों काले कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर धरनारत किसानों का धरना समाप्त करवाए।
Sirsa (Haryana, India). The peasant movement continues unabated. Apna Bharat Morcha convenor and former MP Dr. Ashok Tanwar has today strongly condemned the release of lathicharge and Asu gas shells on farmers in Hisar. Dr. Tanwar said that the Haryana government wants to crush the agitation of the struggling farmers for a long time, but the government should not forget that their plans will never be fulfilled.
He said that the 'drunk in power' Bharatiya Janata Party- Jananayak Janata Party government is suppressing the voice of farmers and public, but every single drop of blood of farmers will have to be accounted for by this dictator government.
He alleged that while the government is asking everyone to stay in the houses by calling for lockdown, the government and its representatives are gathering crowds to make their politics shine. He said that it is a good thing to open Kovid Hospital but the Chief Minister could also inaugurate it. Dr. Tanwar
कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रहिए। ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय समाचार एवं सूचना माध्यमांे से जानकारी को चैक-क्राॅस चैक कीजिए और फिर मानवीय दृष्टिकोण से सोचिए। फिर समाज की बेहतरी के लिए अपने विचार दीजिए और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दीजिए।
-एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 7895143358 -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
Please keep increasing your information. Check-cross-check the information through more and more reliable news and information channels and then think from a human point of view. Then give your views for the betterment of the society and give your contribution in making the society better.
-AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
पढ़िये हमारी हिंदी समाचार-विचार वेबसाइट्स Read our Hindi news-thinking websites
https://bharatidunuiya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
https://www.pfhindi.com

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें