मोदी सरकार में सब कुछ चौपट, बैंकों की संख्या साथ ब्रांचें भी हो रहीं कम Everything in the Modi government collapsed, the number of banks and branches is also decreasing
इंदौर। मध्य प्रदेश के नगर नीमच के सूचना अधिकार कार्यकर्ता को अपने एक आवेदन के जवाब में मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले साल बैंक ऑफ बड़ौदा की सबसे ज्यादा 1283 शाखाएं बंद या दूसरे बैंकों में विलय हुई हैं। बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक की कोई भी शाखा पिछले वित्त वर्ष में बंद नहीं हुई है। सरकार ने 2019 में 10 बैंकों का विलय कर चार बड़े बैंक बनाए थे। इस विलय के बाद देश में राष्ट्रीयकृत बैंकों की संख्या 12 रह गई है।
ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयज एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सीएच वेंकटचेलम का कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की संख्या में गिरावट बैंकिंग इंडस्ट्री और घरेलू अर्थव्यवस्था के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की विशाल जनसंख्या तक पहुंच बनाने के लिए बैंकों को शाखाओं की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। वेंकटचेलम का कहना है कि बैंक शाखाओं की संख्या में कमी आने से बैंकिंग सेक्टर में रोजगार के अवसर घट रहे हैं। इससे नौकरी की तलाश करने वाले युवा हताश हो रहे हैं।
मालूम हो कि पंजाब नेशनल बैंक में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय हुआ। सिंडिकेट बैंक का विलय केनरा बैंक में हुआ है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का विलय हुआ है। इलाहाबाद बैंक का विलय इंडियन बैंक में हुआ है। इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक में भी 6 सहयोगी बैंकों का विलय हो चुका है।
केंद्र सरकार ने 2017 में बैंकों के विलय की प्रक्रिया शुरू की थी। तब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई में इसके 6 सहयोगी बैंकों का विलय हुआ था। जिन बैंकों का विलय हुआ था, उनमें स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर और भारतीय महिला बैंक शामिल हैं।
इसके बाद सरकार ने जनवरी 2019 में देना बैंक और विजया बैंक का बैक ऑफ बड़ौदा में विलय को मंजूरी दी थी। यह विलय अप्रैल 2019 से लागू हुआ था। इस विलय के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा सार्वजनिक क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया था। लेकिन ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के विलय के बाद पंजाब नेशनल बैंक सार्वजनिक क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया है।
सरकार की खराब नीतियों के चलते न सिर्फ बैंकों की संख्या कम हो गयी है बल्कि उनकी शाखाओं के अलावा एटीएम की संख्या भी घट गई है। इससे रोजगार और अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। एक तो बैंकों में नौकरी के आकांक्षी युवाओं के लिए अवसर घटते जा रहे हैं, दूसरे तमाम शाखाएं और एटीएम केंद्र बंद होने पर उसमें काम करने वाले कार्मिकों सहित स्थानीय दूसरे लोगों के कारोबार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
Indore According to the information received in response to an application by the Right to Information Activist of Madhya Pradesh's Nagar Neemuch, last year, the maximum number of 1283 branches of Bank of Baroda have been closed or merged with other banks. No branches of Bank of India and UCO Bank have closed in the last financial year. In 2019, the government merged 10 banks to form four big banks. After this merger, the number of nationalized banks in the country has come down to 12.
CH Venkatachalam, general secretary of the All India Bank Employees Association, says the decline in the number of public sector banks is not in the interest of the banking industry and the domestic economy. He said that banks need to increase the number of branches to reach the large population of the country. Venkatachalam says that due to the decrease in the number of bank branches, employment opportunities in the banking sector are decreasing. This is frustrating youth seeking job.
It is known that Oriental Bank of Commerce and United Bank of India merged with Punjab National Bank. Syndicate Bank is merged with Canara Bank. Andhra Bank and Corporation Bank have merged with Union Bank of India. Allahabad Bank has been merged with Indian Bank. With this, 6 associate banks have also been merged with State Bank of India.
The central government started the process of merger of banks in 2017. Then its 6 associate banks were merged with State Bank of India, ie SBI. The banks that were merged include State Bank of Patiala, State Bank of Travancore, State Bank of Bikaner and Jaipur, State Bank of Hyderabad, State Bank of Mysore and Bharatiya Mahila Bank.
After this, the government approved the merger of Dena Bank and Vijaya Bank with Bank of Baroda in January 2019. This merger came into force from April 2019. After this merger, Bank of Baroda became the second largest public sector bank. But Punjab National Bank has become the second largest public sector bank after the merger of Oriental Bank of Commerce and United Bank of India.
Due to poor policies of the government, not only the number of banks has come down but the number of ATMs has also decreased in addition to their branches. This is having a bad effect on employment and the economy. On one hand, opportunities for job-seeking youth in the banks are dwindling, other branches and ATM centers are closed, adversely affecting the business of local people, including those working in it.
आइये वास्तविक जानकारियां हासिल करें, प्राप्त सूचनाओं को चैक - क्राॅस चैक करें। केवल मानें नहीं बल्कि जानें।
ठहर कर सब पर गौर करें और जब जानकारी साफ हो जाए तो उसके हिसाब से अपनी सोच बनाएं और अपना रिएक्शन दें।
देश और समाज का भला करें, जिम्मेदार लोगों से सवाल करें। समाज - देश हित में अपनी क्षमता भर योगदान दें।
-एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 7895143358
Let's get the real information, check the information received - cross-check. Do not just obey but learn.
Stop and look at everything and when the information is clear, then make your thinking according to it and give your reaction.
Do good for the country and society, question the responsible people. Contribute to the best of our ability in society and country.
-AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
Please Visit our webistes https://bharatiduniya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
https://www.pfhindi.com

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें