यूपी तबाह कर चुके योगी को पंजाब मामले पर मुख्यमंत्री अमरिंदर ने जमकर लताड़ा Chief Minister Amarinder lambasted Yogi, who destroyed UP, on Punjab matter
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पंजाब के 23 वें जिले के रूप में मलेरकोटला की घोषणा पर उनके भड़काऊ ट्वीट को लेकर, इसे शांतिपूर्ण राज्य में सांप्रदायिक नफरत भड़काने के प्रयास के रूप में भाजपा की विभाजक नीतियों का हिस्सा बताया। अमरिंदर सिंह ने आदित्यनाथ को अपने राज्य के मामलों से दूर रहने के लिए भी कहा। कैप्टन ने भाजपा सरकार के तहत उत्तर प्रदेश की तुलना में पंजाब को काफी बेहतर स्थिति में होने का दावा किया। कहा कि पिछले चार वर्षों से उत्तर प्रदेश में भाजपा सांप्रदायिक कलह को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, वह (आदित्यनाथ) पंजाब के लोकाचार या मलेरकोटला के इतिहास के बारे में क्या जानते हैं, जिसका सिख धर्म और उनके गुरुओं के साथ संबंध हर पंजाबी को पता है और वह भारतीय संविधान के बारे में क्या समझते हैं, जिसे हर दिन बेशर्मी से कुचला जा रहा है। उनकी टिप्पणी का मजाक उड़ाते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि आदित्यनाथ सरकार और भाजपा के सांप्रदायिक नफरत फैलाने के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए, इस तरह की टिप्पणी पूरी तरह से अनुचित होने के अलावा पूरी तरह से हास्यास्पद है।
मुख्यमंत्री ने कहा, पूरी दुनिया भाजपा की सांप्रदायिक रूप से विभाजनकारी नीतियों और विशेष रूप से यूपी में आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के बारे में जानती है। मुगल सराय से पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर, इलाहाबाद से प्रयागराज और फैजाबाद से अयोध्या सहित यूपी के विभिन्न शहरों के नामों में बदलाव की ओर इशारा करते हुए अमरिंदर सिंह ने उन्हें आदित्यनाथ सरकार द्वारा इतिहास को फिर से लिखने का प्रयास बताया, जिसे शांति - भारत को प्यार करने वाले कभी माफ नहीं करेंगे।
मीडिया रिपोटरें का हवाला देते हुए, अमरिंदर सिंह ने याद किया कि लव जिहाद कानूनों को मंजूरी देने वाला यूपी देश का पहला राज्य था और ताजमहल (जिसे वह मुगलों की विरासत के रूप में देखते हैं) के लिए अदियानाथ की खुली नफरत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना का विषय रही हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, यूपी के मुख्यमंत्री कथित तौर पर हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक हैं, एक संगठन जो गौरक्षकता शुरू करने के लिए जिम्मेदार था, जिसके कारण उसके ही राज्य में मुसलमानों की लिंचिंग हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट है कि मलेरकोटला पर यूपी सरकार के मुखिया का ट्वीट कुछ और नहीं बल्कि पंजाब में पूर्ण सद्भाव में रहने वाले समुदायों के बीच संघर्ष पैदा करने के उद्देश्य से एक भड़काऊ इशारा है।
उन्होंने इसे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में असामंजस्य फैलाने के लिए भाजपा की ओर से एक साजिश करार दिया। अमरिंदर सिंह ने कहा, लगता है कि यूपी के मुख्यमंत्री भूल गए हैं कि उनके अपने राज्य में भी उसी समय चुनाव होने वाले हैं और अगर हाल के पंचायत चुनाव के नतीजे कोई संकेत हैं, तो भाजपा पूरी तरह से विधान सभा चुनाव में और चैंकने वाली है।
अमरिंदर सिंह ने कहा, आदित्यनाथ को अपनी ऊर्जा अपने राज्य को बचाने पर केंद्रित करनी चाहिए, जहां कोविड की स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है। पीड़ितों के शव नदियों में फेंके जा रहे हैं। इस प्रकार उन्हें एक सभ्य दाह संस्कार या दफन की गरिमा से भी वंचित किया जा रहा है।
मालूम हो कि जनता को लुभाने और भरमाने के लिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पिछले चार साल से खूब नाटक करते रहे लेकिन स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा आॅर दूसरे विभागों में सुविधाएं और स्टाफ नहीं बढ़ाया। जब फरवरी -मार्च में जनता बड़े पैमाने पर कोविड से प्रभावित होने लगी थी तब वे राज्य में एक तरफ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव करा रहे थे वहीं वे पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव प्रचार भी कर रहे थे। जब कोविड के केस बढ़े तो टेस्टिंग और उपचार के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं थीं नतीजतन बड़े पैमाने पर आम जनता और सरकार कर्मचारी भी हजारों की संख्या में मारे गये। मई आते-आते तो हालत यह हो गई कि मृतकों को दफनाने और जलाने तक की हालत नहीं रही। शव नदियों में बहाये जाने लगे।
Chandigarh Punjab's Chief Minister Captain Amarinder Singh on Saturday took on his inflammatory tweet on Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath's declaration of Malerkotla as the 23rd district of Punjab, calling it an attempt to incite communal hatred in a peaceful state by BJP's divisive policies. Told part of. Amarinder Singh also told Adityanath to stay away from the affairs of his state. The Captain claimed Punjab to be in a much better position than Uttar Pradesh under the BJP government. Said that for the last four years, BJP has been actively promoting communal discord in Uttar Pradesh.
Punjab Chief Minister Capt Amarinder Singh said, what he (Adityanath) knows about the ethos of Punjab or the history of Malerkotla, which every Punjabi knows about Sikhism and its relationship with their gurus and what they understand about the Indian Constitution , Which is being shamelessly crushed every day. Making fun of his remarks, Amarinder Singh said that given the Adityanath government and BJP's track record of spreading communal hatred, such remarks are completely ridiculous apart from being completely inappropriate.
The Chief Minister said, the whole world knows about the communally divisive policies of the BJP and especially the Adityanath-led government in UP. Pointing to the change in the names of various cities of UP including Mughal Sarai to Pandit Deen Dayal Upadhyay Nagar, Allahabad to Prayagraj and Faizabad to Ayodhya, Amarinder Singh called him an attempt by the Adityanath government to rewrite history, which was called Peace - India Loved ones will never forgive.
Citing media reports, Amarinder Singh recalled that UP was the first state in the country to approve the Love Jihad laws and that Adiyanath's open hatred for the Taj Mahal (which he sees as a legacy of the Mughals) was criticized internationally. Has been the subject of
The Punjab Chief Minister said, the Chief Minister of UP is allegedly the founder of the Hindu Yuva Vahini, an organization responsible for initiating guardianship, which led to the lynching of Muslims in his own state. The Chief Minister said that it is clear that the tweet of the head of the UP government on Malerkotla is nothing but a provocative gesture aimed at creating conflict among communities living in complete harmony in Punjab.
He termed it as a conspiracy by the BJP to spread disharmony in Punjab ahead of next year's assembly elections. Amarinder Singh said, it seems that the face of U.P.
कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रहिए। ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय समाचार एवं सूचना माध्यमांे से जानकारी को चैक-क्राॅस चैक कीजिए और फिर मानवीय दृष्टिकोण से सोचिए। फिर समाज की बेहतरी के लिए अपने विचार दीजिए और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दीजिए।
-एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 7895143358 -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
Please keep increasing your information. Check-cross-check the information through more and more reliable news and information channels and then think from a human point of view. Then give your views for the betterment of the society and give your contribution in making the society better.
-AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
पढ़िये हमारी हिंदी समाचार-विचार वेबसाइट्स Read our Hindi news-thinking websites
https://bharatidunuiya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
https://www.pfhindi.com

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें