जानिये, दिशा पटानी दर्शकों की प्रतिक्रिया के लिए उत्सुक और घबराई हुई क्यों हैं ?
मुंबई। पिछले कई सालों में लगातार चर्चा में बनी हुई बाॅलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी आगामी एक्शन थ्रिलर राधे योर मोस्ट वांटेड भाई में सलमान खान के साथ नजर आएंगी, जो ईद पर डिजिटल रूप से पे पर व्यू पर रिलीज होगी। 2019 में आई फिल्म भारत में सलमान के साथ काम कर चुकी दिशा का कहना है कि सुपरस्टार के डांस को देखकर हमेशा खुशी होती है। बताया जा रहा है कि फिल्म में उनके बहुचर्चित डांस नंबर सीटी मार को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। जिसे 26 अप्रैल को यूट्यूब पर आधिकारिक तौर पर रिलीज किए जाने के बाद 110 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। दिशा कहती है कि उन्हें सलमान के साथ साथ फिल्म के निर्देशक प्रभु देवा ने भी काफी अच्छा गाइडेन्स दिया है।
नवोदित अभिनेत्री दिशा पटानी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि सलमान और प्रभु सर ने मुझे गाइड किया है। मैं गीत में केवल निर्देशों का पालन कर रही हूं। सलमान अलग आकर्षण को जोड़ते है। उनकी नृत्य करने की एक अलग शैली है। जब वह नृत्य करते हैं तो ऐसा लगता है कि कोई उन्हें देख नहीं रहा है। मैं उम्मीद करती है कि दर्शक फिल्म का आनंद लेंगे, मुझे देश के सबसे बड़े स्टार के साथ काम करने के लिए मिला। मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया के लिए उत्सुक और घबराई हुई हूं।
कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रहिए। ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय समाचार एवं सूचना माध्यमांे से जानकारी को चैक-क्राॅस चैक कीजिए और फिर मानवीय दृष्टिकोण से सोचिए। फिर समाज की बेहतरी के लिए अपने विचार दीजिए और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दीजिए।
-एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 7895143358 -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
Please keep increasing your information. Check-cross-check the information through more and more reliable news and information channels and then think from a human point of view. Then give your views for the betterment of the society and give your contribution in making the society better.
-AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
पढ़िये हमारी हिंदी समाचार-विचार वेबसाइट्स Read our Hindi news-thinking websites
https://bharatidunuiya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
https://www.pfhindi.com

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें