कोविड से ठीक से निपटने को मुख्यमंत्री रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर अधिकारियों को किया निर्देशित
रूद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) 08 मई। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, एसएसपी व सीएमओ के साथ कोविड-19 महामारी के नियंत्रण एवं कोविड वैक्सिनेशन की समीक्षा की। उन्होने कहा कि हमंे कोविड डेथ को रोकने के लिये अधिक से अधिक ध्यान देना होगा। कोविड संक्रमित मरीज को तत्काल जरूरी दवाईयां उपलब्ध हो इस पर हमें विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि विभिन्न समारोहों एवं आयोजनो में संख्या से अधिक लोगों के शामिल होने पर सख्त कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार कोविड-19 संक्रमण के मामलो में निरंतर तेजी आ रही हैं इसके नियंत्रण और रोकथाम के लिए मास्क, सामाजिक दूरी व कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सख्ती से कराए। उन्होने कहा कि कोविड जांच एवं टीकाकरण के लिये पर्याप्त संसाधन उपलब्ध है। उन्होने कहा कि कही भी आॅक्सीजन की समस्या उत्पन्न न हो इसके लिये समय से आॅक्सीजन की व्यवस्थाा सुनिश्चित करायी जाये। उन्होने कहा कि आॅक्सीजन का किसी भी तरह से दुरूपयोग न हो इस पर कडी निगरानी रखी जाये। उन्होंने कहा कि कोरोना का यह दूसरा फेज भी पहले चरण की भांति भले ही चुनौतीपूर्ण है, लेकिन सामूहिक प्रयासों से इस पर काबू पाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जांच और टीकाकरण में किसी को भी दिक्कत न आए। कोविड मरीजों के इलाज के लिए डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या में कोई कमी नहीं आनी चाहिए और भर्ती मरीजों को सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोरोना से बचाव के कार्यक्रमों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना से बचाव के लिए स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा सभी जिलों के जिलाधिकारी और सीएमओ कोरोना के संबंध में नियमित समीक्षा करें, सैम्पलिंग और टीकाकरण पर फोकस करते हुए कोरोना का फैलाव रोकने की दिशा में ठोस कार्यवाही करें। प्रदेश के सभी सीमाओं पर सख्ती से टेस्टिंग जारी रखें। उन्होंने कहा कि जितने भी लोगों की सैम्पलिंग की जा रही हैं उन्हें अनिवार्य रूप से कोविड किट उपलब्ध कराए। उन्होने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु युद्ध स्तर पर कोविड का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। उन्होने कहा कि संक्रमित वाले क्षेत्रों में कंटेटमेन्ट जोन बनाये और सख्ती से कंटेटमेन्ट जोन की मॉनिट्रिंग करें। कंटेटमेन्ट जोन में अनिवार्य रूप से सैम्पलिंग कराये व प्रतिदिन सेनेटाइजेशन का कार्य कराए साथ ही जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराये। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन और दवाइयों की कालाबाजारी करने वाले लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने अवगत कि जनपद में सैम्पलिंग व वेक्सिनेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा हैं व सीमाओ पर सैम्पलिंग करायी जा रही हैं। उन्होने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जनपद में किये जा रहे कार्यो के बारे में विस्तार से अवगत कराया। यहां मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, नोडल अधिकारी कोविड अस्पताल मैनेजमेंट बंशीधर तिवारी, अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 डीएस पंचपाल, एसीएमओ डा0 हरेन्द्र मलिक, डा0 अविनाश खन्ना, जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें