सेनेटाइजेशन सहित सभी नियमों का पालन कराने का डीएम ने अधिनस्थों को दिया निर्देश

रूद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) 06 मई। जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 संक्रमित मरीजों के बेहतर उपचार हेतु किये जा रहे व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के सम्बन में आगे की रणनीति तैयार करने हेतु आवश्यक बैठक ली। उन्होने डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल को निर्देश दिये कि जनपद के प्रत्येक ग्राम सभाओं में सैनेटाईजेशन का कार्य कराया जाये व संक्रमण रोकने हेतु ग्राम प्रधानों को जागरूक करते हुए उनके सहयोग से कोविड-19 की सभी गाईड लाईनों को कड़ाई से अनुपालन कराया जाये। उन्होने कहा कि ग्राम प्रधानों के से अनुरोध किया जाये कि यदि उनके क्षेत्रों में बुखार आदि की शिकायते अधिक आ रही है तो सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल सूचित करें ताकि सम्बन्धित क्षेत्रों में शिविर लगाकर उपचार शीघ्र कराया जा सके। उन्होने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये कि आशा वर्करो व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को गांवो में सर्विलांस के कार्यो की निगरानी निरन्तर की जाये ताकि क्षेत्र में बुखार आदि की घटना प्रकाश में आती है तो सीएमओ, बीडीओ को तत्काल अवगत कराये। उन्होने सीएमओ को निर्देश दिये कि दवाईयों की किसी भी स्तर पर कोई कमी न हो इसका विशेष ध्यान रखे। उन्होने निर्देश दिये कि सैम्पलिंग टीम को और बढाते हुये सीमाओं पर निरंतर सैम्पलिंग करे इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी व एसीएमओ डा0 मनु खन्ना को निर्देश दिये कि जनपद के सभी निजि फ्लू क्लीनिकों एवं फार्मेसियों से डाटा प्राप्त किया जाये ताकि सैम्पलिंग व दवाईयों के वितरण की जानकारी हासिल की जा सके। उन्होने परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी को निर्देश दिये कि कोविड-19 दवाईयों की किट बनाने में महिला स्वंय सहायता समूहो का भी सहयोग लिया जाये। यहां मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 डी0एस0 पंचपाल, पीडी हिमांशु जोशी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अविनाश खन्ना, डाॅ0 मनु खन्ना, जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह उपस्थित।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England