सबसे ज्यादा वैक्सीनेट हो चुके सेशेल्स में संक्रमित हुए दोगुने, कोविशील्ड पर भी उठे सवाल, डब्ल्यूएचओ की चिंता बढ़ी

विक्टोरिया। कोरोना वैक्सीन की प्रभावोत्पादकता लगातार सवालों के घेरे में है। इस वैक्सीन के लेने के बाद भी लोग बीमार हो रहे हैं और मर भी रहे हैं। आबादी के हिसाब से दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाने वाले अफ्रीकी देश सेशेल्स में अचानक से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या दो गुना हो गई है। सेशेल्स के इन डरावने आंकड़ों से दुनियाभर में यह चिंता बढ़ गई है कि क्या कोरोना टीके विश्व के कुछ जगहों पर वायरस के प्रभाव को रोकने में मददगार नहीं हैं। इससे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि वह सेशेल्स के कोरोना वायरस आंकड़ों की समीक्षा कर रहा है। इससे पहले सेशेल्स के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि उनके देश में पिछले सप्ताह कोरोना से संक्रमित होने वाले एक तिहाई लोग पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके हैं। सेशेल्स में दुनिया के अन्य हिस्सों की तुलना में आबादी के अनुपात में सबसे ज्यादा कोरोना टीका लगाया गया है। इस बीच डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि किसी कोरोना वैक्सीन को बिना समीक्षा के असफल नहीं करार दिया जा सकता है। वैश्विक संगठन ने कहा कि वह स्थिति की समीक्षा कर रहा है। WHO के प्रतिरक्षा विभाग के डायरेक्टर केट ओ ब्रायन ने सोमवार को कहा कि उनका संगठन सेशेल्स की सरकार के साथ सीधे संपर्क में है। उन्होंने कहा कि व्यापक समीक्षा के दौरान वायरस के स्ट्रेन और मामलों की गंभीरता को भी ध्यान में रखने की जरूरत है। सेशेल्स के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि पिछले सप्ताह देश में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 2,486 हो गई है। सेशेल्स स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इन 2,486 लोगों में से 37 फीसदी लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन की दो डोज लग चुकी है। यही नहीं हिंद महासागर में स्थित मालदीव में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सेशेल्स ने अब तक 57 फीसदी लोगों को चीन की साइनोफार्म और बाकी लोगों को भारत में बनी कोविशील्घ् वैक्सीन लगाई है। भारत ने गिफ्ट के तौर पर 50 हजार कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन सेशेल्स को दी थी। कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रहिए। ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय समाचार एवं सूचना माध्यमांे से जानकारी को चैक-क्राॅस चैक कीजिए और फिर मानवीय दृष्टिकोण से सोचिए। फिर समाज की बेहतरी के लिए अपने विचार दीजिए और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दीजिए। -एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 7895143358 -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358 Please keep increasing your information. Check-cross-check the information through more and more reliable news and information channels and then think from a human point of view. Then give your views for the betterment of the society and give your contribution in making the society better. -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358 पढ़िये हमारी हिंदी समाचार-विचार वेबसाइट्स Read our Hindi news-thinking websites https://bharatidunuiya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com https://www.pfhindi.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England