मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में समाजवादी पार्टी ने भाजपा को लगातार दिए झटके

लखनऊ/वाराणसी। नरेंद्र मोदी अपनी लोकप्रियता के ढोल खुद पीटें या चमचों से पिटवाएं, उससे हकीकत नहीं बदलती। उनके संसदीय क्षेत्र के लोग भाजपा राज से बहुत त्रस्त हैं। बहुत ताकत लगाने और लोगों को काफी भरमाने के बावजूद भाजपा को कई चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। हालिया कोविड संकट ने क्षेत्र में सैकड़ों लोगों की जानें चली गईं। हालांकि श्मशानों से मिल रही खबरों के अनुसार तो हजारों लोग मारे गये। इस समय तो लोगों में मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री के खिलाफ लोगों में बहुत गुस्सा है। लेकिन लोगों में पहले से ही काफी नाराजी चली आ रही है। बीते दिसंबर में भाजपा को समाजवादी पार्टी ने बनारस में शिक्षक और स्नातक विधान मंडल सदस्य चुनाव में करारी शिकस्त दी। इसके बाद फरवरी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (भाजपा का छात्र संगठन) का खाता भी नहीं खुला। यहां अध्यक्ष पद पर समाजवादी छात्रसभा का उम्मीदवार विजयी हुआ। इसी तरह अप्रैल में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में हुए छात्रसंघ चुनाव में भी एबीवीपी अपना खाता तक नहीं खोल सकी और कांग्रेस के छात्र संगठन एनएवयूआई ने सभी पदों पर जीत दर्ज की। हालिया पंचायत चुनाव में भी भाजपा कुछ बेहतर नहीं कर पाई और काफी जोर लगाने के बावजूद 40 जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों में उसके महज 7 प्रत्याशी ही जीत सके। इस स्थिति के चलते नेतृत्व में चिंता देखी जा रही है। क्षेत्र की बदहाली और कोविड संकट से भाजपा नेता जनता के सामने असहाय और निरुत्तर नजर आ रहे हैं। सम्मानित साथियों सादर अभिवादन ! आइये कुछ सच जानें, सोचें-विचारें, खुद को और समाज को बेहतर करने लिए कुछ कोशिशें करें। गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए: https:www.pfhindi.com https://bharatiduniya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर। जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England