वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर मुख्यमंत्री तीरथ ने अफसरों को कोविड प्रबंधन बेहतर करने के दिए निर्देश

रूद्रपुर 15 मई। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, एसएसपी व सीएमओ के साथ कोविड-19 महामारी के नियंत्रण एवं कोविड वैक्सिनेशन की समीक्षा की। उन्होने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिये सभी जनपदो द्वारा अच्छा काम किया जा रहा है, आगे भी और अच्छा काम करने की जरूरत है। उन्होने कहा कि जिस तरह से मैदानी जनपदो में कुछा दिनों से कोरोना संक्रमण में कमी देखने को मिल रही वही पहाडी जनपदों में कोरोना के मामलों को रोकने लिये और अधिक प्रयास करने की जरूरत है। उन्होने कहा कि पहाडी सीमाओ पर टैस्टिंग बढाने की आवश्यकता है व बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों का कोविड जांच रिपोर्ट अनिवार्य रूप से चेक किया जाये। उन्होने कहा कि आशा, आंगनबाडी कार्यकर्ती, ग्राम प्रधान व अन्य जनप्रनिधियों के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होने कहा कि हम सभी को मिल कर कार्य करना होगा तभी हम इस महामारी से जीत पायेगें। उन्होने कहा कि आज जिस तरह से इस महामारी में अनेक संस्थाओं व कम्पनियों द्वारा अनेक प्रकार के सहयोग के लिये आगे आ रही है यह एक सराहनीय कदम है। मा0 मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये जो भी कार्य किये जाने है उन्हे समय सेे पूर्ण कर सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि धन की कोई कमी नही है जहां पर जहा पर आॅक्सीजन प्लांट की जरूरत है वहा आॅक्सीजन प्लांट शीघ्र बना ले ताकि आगामी मानसून में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में जो भी डाक्टर आदि स्टाप की जरूरत है उसे आउटसोर्सिगं के माध्यम से नियुक्त कर लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमंे कोविड डेथ को रोकने के लिये अधिक से अधिक ध्यान देना होगा। कोविड संक्रमित मरीज को तत्काल जरूरी दवाईयां उपलब्ध हो इस पर हमें विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण और रोकथाम के लिए मास्क, सामाजिक दूरी व कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सख्ती से कराए। उन्होने कहा कि आॅक्सीजन का किसी भी तरह से दुरूपयोग न हो इस पर कडी निगरानी रखी जाये व भर्ती मरीजों को सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। मा0 मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोरोना से बचाव के कार्यक्रमों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना से बचाव के लिए स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा कि जितने भी लोगों की सैम्पलिंग की जा रही हैं उन्हें अनिवार्य रूप से दवाईयो का किट उपलब्ध कराए। उन्होने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की जो तीसरी लहर आने की सम्भावना जतायी जा रही उससे निपटने के लिये अभी से तैयारी करने की जरूरत है। उन्होने सभी से अपील करते हुये कहा कि सभी को टीम भावना से कार्य करने की जरूरत है। इस दौरान जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने मा0 मुख्यमंत्री को कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जनपद में किये जा रहे कार्यो के बारे में विस्तार से अवगत कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुवंर, नोडल अधिकारी कोविड अस्पताल मैनेजमेंट बंशीधर तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 डीएस पंचपाल, एसीएमओ डा0 हरेन्द्र मलिक, डा0 अविनाश खन्ना, पीडी हिमांशु जोशी, जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि थे। कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रहिए। ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय समाचार एवं सूचना माध्यमांे से जानकारी को चैक-क्राॅस चैक कीजिए और फिर मानवीय दृष्टिकोण से सोचिए। फिर समाज की बेहतरी के लिए अपने विचार दीजिए और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दीजिए। -एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 7895143358 -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358 Please keep increasing your information. Check-cross-check the information through more and more reliable news and information channels and then think from a human point of view. Then give your views for the betterment of the society and give your contribution in making the society better. -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358 पढ़िये हमारी हिंदी समाचार-विचार वेबसाइट्स Read our Hindi news-thinking websites https://bharatidunuiya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com https://www.pfhindi.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England