घोर अपमान, ब्रांड वैल्यू गिरने के बाद मोदी के अंधसमर्थक अनुपम खेर ने मोदी की नीतियों का किया विरोध, हमें गुस्सा आना चाहिए, जो हो रहा है, उसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराना जरूरी
मुंबई। अनुपम खेर ने कहा कि सरकार को समझना होगा कि इस वक्त इमेज बनाने से ज्यादा जान बचाना जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी के सबसे बड़े अंध समर्थकों में से एक अनुपम का यह पहला मामला है जब उन्होंने सार्वजनिक तौर पर सरकार की आलोचना की है। अनुपम खेर ने बुधवार को एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा, कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच देश में जो कुछ हो रहा है, उसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराना जरूरी है। अधिकारियों की सार्वजनिक आलोचना कई मामलों में वैध है।
एफटीआईआई के पूर्व अध्घ्यक्ष अनुपम खेर ने आगे कहा, सरकार के लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि इस समय इमेज बनाने से ज्यादा जरूरी जीवन बचाना है। सरकार से स्वास्थ्य संकट के प्रबंधन में कहीं ना कहीं चूक हुई है, लेकिन इन खामियों का फायदा दूसरे राजनीतिक दलों को भी अपने हक में नहीं उठाना चाहिए। भेंटवार्ता के दौरन अनुपम खेर से पूछा गया कि सरकार की कोशिश अभी राहत देने की बजाय खुद की इमेज और समझ को बनाने पर ज्यादा है, इस पर नैशनल अवॉर्ड विनर ऐक्टर खेर ने कहा, सरकार के लिए जरूरी है कि वह इस चुनौती का सामना करे और उन लोगों के लिए कुछ करे जिन्होंने उन्हें चुना है।
अनुपम खेर ने इस दौरान हाल ही गंगा और अन्य नदियों में मिलने वाले अज्ञात शवों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, कई मामलों में आलोचना वैध है। कोई अमानवीय व्यक्ति ही नदियों में बहती लाशों से प्रभावित नहीं होगा। मेरे हिसाब से हमें गुस्सा आना चाहिए। जो हो रहा है, उसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराना जरूरी है।
मालूम हो कि पिछले कई सालों में अनुपम खेर मोदी, सरकार और उनके सहयोगियों और सत्तारूढ़ संघ-भाजपा के लोगों के हर बयान/कार्रवाई का बेशर्मी से समर्थन करते रहे। इससे उनकी छवि लगातार बिगड़ती रही। उदार और अमन तथा तरक्कीपसंद लोगों के बीच वे हमेशा उपहास के पात्र बने रहे। एक ऐसे दौर में जब देश बहुत हद तक तबाह हो चुका है और यह बातें स्पष्ट रूप से सामने आ चुकी हैं कि इस तबाही का एक मात्र कारण नरेंद्र मोदी सरकार की अनदेखी है, मोदी समर्थकों को घर से लेकर बाहर तक लोगों के सवालों का सामना करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में भले यह कुछ रणनीतिक हो लेकिन खेर का मोदी सरकार की गलतियों को स्वीकार करना बहुतों के लिए सोचने पर मजबूर करने वाला है।
कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रहिए। ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय समाचार एवं सूचना माध्यमांे से जानकारी को चैक-क्राॅस चैक कीजिए और फिर मानवीय दृष्टिकोण से सोचिए। फिर समाज की बेहतरी के लिए अपने विचार दीजिए और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दीजिए।
-एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 7895143358 -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
Please keep increasing your information. Check-cross-check the information through more and more reliable news and information channels and then think from a human point of view. Then give your views for the betterment of the society and give your contribution in making the society better.
-AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
पढ़िये हमारी हिंदी समाचार-विचार वेबसाइट्स Read our Hindi news-thinking websites
https://bharatidunuiya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
https://www.pfhindi.com

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें