यूपी में भाजपा सरकार के झूठ से हजारों मौतों, बदइंतजामियों, सुविधाओं के अभावों का सच नहीं छुप सकता
लखनऊ। यूपी में कोरोना के कहर, सरकारी बदइंतजामी और लाॅकडाउन जैसी बंदिशों से लोगों का बुरा हाल है। लेकिन यूपी सरकार अपने काम को सही ठहराते हुए अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने में लगी है। सही इलाज न मिल पाने के कारण कई विधायकों की मौत हो गई। सरकारी नाकामियों पर सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक, सांसद और अन्य नेता लगातार सवाल उठा रहे हैं। आम जनता की की तो बात अलग प्रभावशाली लोगों की भी सुनवाई नहीं हो रही। लोग भारी संकट में हैं लेकिन योगी सरकार अपनी खामियों को स्वीकार करने के बजाये उन्हें नकारने, आलोचकों को धमकाने और मीडिया मैनेजमेंट के जरिये अपनी छवि चमकाने में लगी है। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि कोरोना से प्रभावित ग्रामीण इलाकों में दवा,आक्सीजन और उपचार के अभाव में लोगों का जीवन संकट में है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कोरोना ने जिस तरह उप्र के गाँवों को प्रभावित किया है वो अति चिंतनीय है। गाँवों और कस्बों में दवाई, ऑक्सीजन व उपचार के अभाव से लोगों का जीवन संकट में है और भाजपा सरकार अभी भी स्थिति की भयावहता को स्वीकार नहीं कर रही है। भाजपा सरकार के झूठ से मृत्यु का सच नहीं छिपाया जा सकता।
एक अन्य ट्वीट में उन्होने सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो का हवाला देते हुये कहा गोरखपुर के अस्पतालों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। स्ट्रेचर के अभाव में एक भाई अपने कोरोना पीड़ित भाई को कंधों पर ले जाने पर मजबूर है। अपनी सफलता का झूठा ढिंढोरा पीटने में लगी भाजपा सरकार अपनी अकर्मण्यता व नाकामी के कारण जनता का सहारा बनने की जगह बोझ बन गयी है।
कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रहिए। ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय समाचार एवं सूचना माध्यमांे से जानकारी को चैक-क्राॅस चैक कीजिए और फिर मानवीय दृष्टिकोण से सोचिए। फिर समाज की बेहतरी के लिए अपने विचार दीजिए और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दीजिए।
-एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 7895143358 -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
Please keep increasing your information. Check-cross-check the information through more and more reliable news and information channels and then think from a human point of view. Then give your views for the betterment of the society and give your contribution in making the society better.
-AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
पढ़िये हमारी हिंदी समाचार-विचार वेबसाइट्स Read our Hindi news-thinking websites
https://bharatidunuiya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
https://www.pfhindi.com

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें