अंतरिक्ष में 5 सूरजों का समूह खोजा नासा ने, जानिये इसमें क्या है खास ?
फ्लोरिडा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA नैशनल एयरोनौटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) के केपलर स्पेस टेलिस्कोप से मिले डेटा की मदद से वैज्ञानिकों की टीम ने एक अहम खोज की है जिसके अनुसार उन्हें पांच जुड़वां सितारों के सिस्टम मिले हैं और खास बात यह है कि हर किसी में एक ग्रह ऐसा है जहां जीवन की संभावना नजर आती है। यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनाॅय के वैज्ञानिकों ने केपलर डेटा का इस्तेमाल कर एक नया तरीका ईजाद किया है। इससे ऐसे सिस्टम्स को खोजा जा सकता है जिसमें दो सितारे हों और पास में धरती जैसा ऐसा ग्रह जहां जीवन की संभावना लगती हो।
शोधकर्ताओं ने दोनों सितारों के द्रव्यमान, उनकी चमक और सिस्टम के हिसाब से ग्रहों की पोजिशन के आधार पर तय किया कि इनके ग्रहों पर जीवन कितना मुमकिन है। यहां यह देखा गया कि कहां पानी की कितनी संभावना है। Kepler-38 सिस्टम में एक धरती जैसा सितारा है और एक छोटा सितारा भी। यह धरती से 3970 प्रकाशवर्ष दूर है और बड़े सितारे का चक्कर लगाता हुआ वरुण के आकार का एक ग्रह भी मिला है।
शोधकर्ताओं ने Kepler Mission पर मिले 9 सिस्टम्स के सितारों और ग्रहों के रहने लायक क्षेत्रों पर होने वाले असर को स्टडी किया है। इनमें से जिन सिस्टम्स को उन्होंने चुना, उनमें एक वरुण के आकार का ग्रह है। इसके लिए Kepler 34, 35, 38, 64 और 413 को चुना गया। इनमें से 38 के धरती जैसा होने की संभावना मानी गई है। इसके एक सितारे का द्रव्यमान सूरज का 95ः है और छोटे सितारे का द्रव्यमान सूरज का 25ः है। यह स्लतं तारामंडल में है। अभी तक एक ग्रह को इसका चक्कर काटते देखा गया है लेकिन उम्मीद है कि ऐसे और भी ग्रह होंगे।
शोधकर्ताओं ने बताया कि सभी सिस्टम्स में ऐसा जीवन लायक क्षेत्र है जहां सितारों के गुरुत्वाकर्षण का नकारात्मक असर नहीं होगा। यहां चट्टानी ग्रह पर जीवन की संभावना है। सूरज के इर्द-गिर्द धरती की कक्षा अंडाकार है जिससे हमें रेडिएशन लगभग एक समान मिलता है लेकिन यह ऐसे ग्रहों के लिए नहीं है जहां दो सूरज हों। यहां दोनों से रेडिएशन और गुरुत्वाकर्षण का असर पड़ता है।
कृपया लगातार अपनी जानकारी को बढ़ाते रहिए। ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय समाचार एवं सूचना माध्यमांे से जानकारी को चैक-क्राॅस चैक कीजिए और फिर मानवीय दृष्टिकोण से सोचिए। फिर समाज की बेहतरी के लिए अपने विचार दीजिए और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दीजिए।
-एपी भारती (पत्रकार) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 7895143358 -AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
Please keep increasing your information. Check-cross-check the information through more and more reliable news and information channels and then think from a human point of view. Then give your views for the betterment of the society and give your contribution in making the society better.
-AP Bharti (Journalist) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 7895143358
पढ़िये हमारी हिंदी समाचार-विचार वेबसाइट्स Read our Hindi news-thinking websites
https://bharatidunuiya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
https://www.pfhindi.com

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें