जनता को बदहाली में ढकेलती हैं खराब स्वास्थ्य-चिकित्सा सेवाएं Poor healthcare-medical services push the public into disrepair

नई दिल्ली। भारत में सरकारी स्तर पर स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाएं बेहद बदहाल हैं। सरकारों द्वारा बजट में कमी और विभागीय स्तर पर प्रापत बजट में भ्रष्टाचार से स्वास्थ्य चिकित्सा सेवाएं खुद काफी बीमार रहती हैं। इसलिए लोगों को निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ता है जिससे बहुतों के जमीन, मकान तक बिक जाते हैं। इस बदहाली के कारण स्वास्थ्य बीमा का भी बाजार खूब फल-फूल रहा है। बीमार लोग कम आमदनी अर्जित कर पाते हैं, उनकी बचत भी कम होती है और इसलिए वे स्वस्थ लोगों की तुलना में अपने जीवनकाल में कम संपत्ति संचय कर पाते हैं। स्वस्थ लोग लगभग 28 प्रतिशत अधिक संपत्ति बनाते हैं। एक अमेरिकी शोध में सामने आया कि जो लोग जीवन के 16 से 20 साल खराब स्वास्थ में बिताते हैं उन्हें लाखों रुपए का नुकसान आय में कमी और बीमारियों पर खर्च के रूप में होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत में स्वास्थ्य सेवाओं पर होने वाले खर्च का 67.78 प्रतिशत लोगों की जेब से जाता है। इस मामले में वैश्विक औसत महज 18.2 प्रतिशत है। बीमारियों पर होने वाला खर्च लोगों को गरीबी में धकेलता है। पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017-18 में 5.5 करोड़ भारतीय बीमारियों और दवाओं पर खर्च के कारण गरीबी रेखा के नीचे चले गए। 16.4 प्रतिशत सालाना की दर से बढ़ रहा है भारत में परिवारों का स्वास्थ्य खर्च। केअर रेटिंग के सर्वे के अनुसार। इधर गांवों में अस्पताल में भर्ती होने पर औसत खर्च 16,676 रु. है। शहरों में 27,000 रु. है। New Delhi. Health and medical services at the government level in India are very bad. The lack of budget by the governments and corruption in the budget received at the departmental level makes the health medical services themselves very ill. That is why people have to undergo treatment in private hospitals, so that the land and houses of many are sold. The health insurance market is also flourishing due to this plight. Sick people are able to earn less income, their savings are also less and hence they are able to accumulate less wealth during their lifetime than healthy people. Healthy people make up about 28 percent more wealth. An American research has revealed that people who spend 16 to 20 years of life in poor health suffer loss of millions of rupees in the form of reduction in income and spending on diseases. According to the World Health Organization, 67.78 percent of the expenditure on health services in India goes out of the pocket of the people. The global average in this case is just 18.2 percent. Spending on diseases pushes people into poverty. According to a report by the Public Health Foundation of India, in 2017-18, 5.5 crore Indians went below the poverty line due to spending on diseases and medicines. The health expenditure of families in India is increasing at the rate of 16.4 percent annually. According to the Career Rating survey. Here the average expenditure on hospitalization in villages is Rs 16,676. is. 27,000 in cities is. सम्मानित साथियों सादर अभिवादन ! आइये कुछ सच जानें, सोचें-विचारें, खुद को और समाज को बेहतर करने लिए कुछ कोशिशें करें। गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए: https://loknirnay11.blogspot.com https://bharatiduniya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर। जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England