मजदूरों को गुलाम, असहाय बनाने वाले नये श्रम कानूनों का पुरजोर देश्व्यापी विरोध

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखण्ड। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय मंच और संघर्षशील मजदूर संगांठनों के साझा मंच मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा) के आह्वान पर श्रम संहिताओं और सरकारी व सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण, निगमीकरण, रोजगार व असंगठित श्रमिकों पर बढ़ते हमलों, कृषि कानूनों एवं महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और 4 श्रम संहिताओं (लेबर कोडों) की प्रतियां जलाई। मोदी सरकार की 4 श्रम संहिताओं के खघ्लिाफ 1 अप्रैल को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुआ और काले कानूनों की प्रतियां जलाई गईं। यूनियनों ने किसान मोर्चा द्वारा मई के पहले हफ्ते में संसद मार्च को समर्थन देते हुए मजदूरों-किसानों की एकता की मजबूती का आह्वान किया। उधर केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से इसे लागू करने को अगले आदेश तक रोक दिया है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जब आम नागरिक कोरोना और आर्थिक बदहाली से जूझ रहा है, ऐसे समय में सरकार लंबे संघर्षों और कुर्बानियों से हासिल श्रम कानूनों के स्थान पर अलोकतांत्रिक तरीके से चार श्रम संहिताएं लागू करने की तैयारी कर रही है। निश्चित समय के लिए रोजगार के प्रावधान से स्थाई रोजगार समाप्त करने, मालिकों को श्रमिकों की मनमर्जी से निकालने का अधिकार देना, काम के घंटे बढ़ाने जैसे प्रावधान नए लेबर कोड में है। जहाँ छँटनी, बंदी को आसान बनाया गया है, यूनियन गठन व हड़ताल करना अत्यंत मुश्किल कर दिया गया है। ये प्रावधान व्यापार को सुगम बनाने अर्थात कारपोरेट हित में लाए गए हैं। गुरुवार को जंतर मंतर नई दिल्ली पर केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों, मासा के घटक संगठनों सहित विभिन्न मजदूर संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और लेबर कोडों की प्रतियां जलाई। इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी बदलावों, निजीकरण, जनविरोधी कृषि कानूनों की खुली मुखालफत की और इन्हें रद्द करने और महँगाई पर विराम लगाने की मांग बुलंद की। जंतर मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एक्टू, सेवा, टीयूसीसी, ऐक्टू, एआईयूटीयूसी, एलपीएफ और यूटीयूसी सहित तमाम सेंट्रल ट्रेड यूनियन, मासा के घटक जनसंगठनों के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय मजदूर संगठन शामिल रहे। इफ्टू, इफ्टू (सर्वहारा), इंकलाबी मजदूर केंद्र, ।पजिन (दमू), प्बजन छजनप, बिगुल मजदूर दास्ता, केएनएस, डमा, बेलसनिका इम्प्लाइज यूनियन आदि संगठनों ने भी नये श्रम कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनों में भाग लिया और श्रम कानून की प्रतियों को जलाया। रुद्रपुर। भगतसिंह चौक रुद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर में श्रमिक संयुक्त मोर्चा ऊधमसिंह नगर द्वारा प्रतिरोध सभा हुई। कार्यक्रम के अंत में चारों श्रम संहिताओं की प्रतियां फूंकी गई। स्थापित किया गया कि भारत के मजदूरों के हिस्से के बतौर सिडकुल पंतनगर के मजदूरों को भी यह मजदूर विरोधी व पूंजीपरस्त श्रम संहिताएं मंजूर नहीं हैं। प्रतिरोध कार्यक्रम में मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा), इंकलाबी मजदूर केंद्र, मजदूर सहयोग केंद्र, ऐक्टू, एटक, इंटक, यजाकी वर्कर्स यूनियन, इंटरार्क पंतनगर, नेस्ले कर्मचारी संगठन, रॉकेट रिद्धि सिद्धि, वोल्टास, सनसेरा, राणे मद्रास, एडविक, डेल्टा, इंटरार्क किच्छा, भगवती-माइक्रोमैक्स, कारोलीय लाइटिंग, बजाज मोटर्स आदि शामिल थे। हल्द्वानी। ऐक्टू ने 1 बुद्धपार्क हल्द्वानी में राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस पर लेबर कोड की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही उपनल कर्मियों के आंदोलन और मांगों का समर्थन किया गया और सरकार से तत्काल उपनल कर्मियों की मांगों को मानने की मांग करते हुए आंदोलन के कारण बर्खास्त किये गए सभी कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की गई। कुरुक्षेत्र। मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान( मासा) के आह्वान पर जन संघर्ष मंच हरियाणा की कुरुक्षेत्र इकाई के कार्यकर्ताओं ने लेबर चैंक कुरूक्षेत्र (नजदीक गुरूद्वारा छठी पातशाही) पर मजदूरों के अधिकारों को लगभग समाप्त करने वाले चारों लेबर कोड के खिलाफ प्रदर्शन किया व प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। Rudrapur (Udham Singh Nagar) Uttarakhand. National Codes of Central Trade Unions and the Common Platform of Struggling Workers' Organizations The Labor Rights Struggle Campaign (MASA) invoked labor codes and privatization of government and public sector, corporatisation, employment and unorganized labor, increasing attacks, protest against agricultural laws and inflation Performed and lit copies of 4 Labor Codes (Labor Codes). There was nationwide protest on 1 April against the Modi government's 4 Labor Codes and copies of black laws were burnt. The unions called for strengthening the unity of workers and peasants by supporting the Kisan Morcha to the Parliament march in the first week of May. On the other hand, the central government has stopped its implementation from April 1 till further orders. Speaking on the occasion, the speakers said that at a time when the common citizen is struggling with the corona and economic plight, the government is preparing to implement four labor codes in an undemocratic manner in place of the labor laws derived from long struggles and sacrifices. The new labor code is in the provision of termination of permanent employment by the provision of fixed time employment, giving the right to the owners to withdraw workers at will, increasing the hours of work. Where retrenchment, detention has been made easier, union formation and strike have been made extremely difficult. These provisions have been brought in to facilitate trade ie corporate interests. On Thursday, various trade unions including Central Trade Unions, Masa's constituent organizations protested vigorously and burnt copies of labor codes at Jantar Mantar New Delhi. At the meeting organized on the occasion, the speakers openly opposed anti-labor changes in labor laws, privatization, anti-people agricultural laws and demanded the repeal and abolition of inflation. The protests at Jantar Mantar included the constituent mass organizations of all the Central Trade Unions, Massa, including INTUC, AITUC, HMS, CITU, ACTU, SEVA, TUCC, ACTU, AIUTUC, LPF and UTUC as well as labor unions active in Delhi-NCR. are. Organizations like Iftu, Iftu (Proletariat), Inklabi Mazdoor Kendra, Pajin (Damu), Pabjan Chhajnap, Bigul Mazdoor Dasta, KNS, Dama, Balsanika Employees Union etc. also participated in demonstrations against the new labor laws and copies of labor laws lit up. Rudrapur In Bhagat Singh Chowk, Rudrapur District, Udhamsingh Nagar, a resistance meeting was organized by Shramik United Front Udhamsingh Nagar. At the end of the program, copies of all four labor codes were burnt. It was established that even as part of the laborers of India, the workers of Siddakul Pantnagar do not accept these anti-labor and capitalist labor codes. The Resistance Program includes the Labor Rights Struggle Campaign (MASA), Inquilabi Mazdoor Kendra, Mazdoor Sahyog Kendra, Actu, AITUC, INTUC, Yazaki Workers Union, Intark Pantnagar, Nestle Employees Organization, Rocket Riddhi Siddhi, Voltas, Sansera, Rane Madras, Advik, Delta , Interark Kichha, Bhagwati-Micromax, Caroly Lighting, Bajaj Motors, etc. Haldwani Actu staged a protest at 1 Buddhapark Haldwani by burning copies of the Labor Code on a nationwide protest day. At the same time, the agitation and demands of the subal personnel were supported and demanded the government to immediately accept the demands of the subal personnel and reinstate all the employees who were dismissed due to the agitation. Kurukshetra. Activists of Kurukshetra unit of Jan Sangharsh Manch, Haryana, on the call of the Worker Rights Struggle Campaign (Massa), protested against the four labor codes which virtually abolished the rights of workers at Labor Chank Kurukshetra (nearby Gurdwara VI Pathashahi) and burnt their copies Registered. सम्मानित साथियों सादर अभिवादन ! आइये कुछ सच जानें, सोचें-विचारें, खुद को और समाज को बेहतर करने लिए कुछ कोशिशें करें। गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए: https://loknirnay11.blogspot.com https://bharatiduniya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर। जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England