डीएम रंजना ने कारखाना प्रतिनिधियों को दीं कोरोना फैलाव रोकने की हिदायतें और भाजपाइयों ने जमकर उड़ाईं नियमों की धज्जियां

रूद्रपुर 09 अपै्रल। पुलिस और जिला प्रशासन कोरोना का फैलाव रोकने को गाइडलाइन्स लागू करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा के नेता और कार्यकर्ता खुलेआम जमकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। सत्तारूढ़ भाजपा के लोगों पर अंकुश लगाने की प्रशासन में हिम्मत नहीं है। 9 अप्रैल को जब जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल के कारखानों के प्रतिनिधियों को कोरोना का प्रसार रोकने को कड़ी हिदायतें दे रही थीं तब नगर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का रोड शो हो रहा था। जिसमें नेताओं और कार्यकर्ताआंे ने सामाजिक दूरी और मास्क जैसी गाइडलाइन्स को ताक पर रख दिया था। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने कलक्टेªट सभागार में सिडकुल एसोशिएशन के पदाधिकारियो के साथ कोरोना की रोकथाम हेतु आवश्यक बैठक आयोजित कर कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में सभी संस्थान अपने-अपने स्तर से वैक्सीनेशन के प्रति लोगो को जागरूक करें। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में एसोसिएशन के साथ समन्वय बनाते हुए ऐसे स्थान पर को चिन्हित करे जहां पर अधिक से अधिक वर्करो को कोविड-19 वैक्सीन लगाया जा सकें व औद्योगिक क्षेत्र में रंेडमी सैम्पलिंग करने के निर्देश दिये। उन्होने औद्योगिक संस्थान के पदाधिकारियों से कहा कि औद्योगिक संस्थानों में कार्य करने वाले वर्करो को मास्क, सैनेटाईजर व सामाजिक दुरी एवं गाईड लाईनों का सख्ती से पालन अवश्य करायें। उन्होने कहा कि बाहर से आने वाले व्यक्तियो पर कडी नजर रखी जाये व उनका सैम्पलिंग करते हुये आवश्यकतानुसार कार्यवाही की करें। उन्होने औद्योगिक क्षेत्र में अधिक से अधिक जागरूकता बढाने को कहा। उन्होने कहा कि जिन संस्थान में ज्यादा वर्करों की संख्या है वहा पर कैम्प लगाकर वृह्द रूप से कोविड-19 वैक्सीन लगाया जाये। इस दौरान बैठक मे उपस्थित एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं वैक्सीनेशन कार्यक्रमों में सरकार द्वारा जारी समस्त गाईड लाईनों का पालन करते हुए प्रशासन का पूरा सहयोग किया जायेगा। यहां मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा, सीएमओ डा0 डीएस पंचपाल, आरएम सिडकुल पारितोष वर्मा, केजीसीआईएल के अध्यक्ष अशोक बंसल, सिडकुल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज त्यागी, अजय तिवारी, रविशंकर, एसीएमओ डा0 हरेन्द्र मलिक, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमाशंकर नेगी, आदि उपस्थित थे। साथियों, आइये कुछ जानें, सोचें और समझें और खुद को, समाज और देश को बेहतर बनाने के लिए अपना-अपना छोटा-छोटा योगदान करें। अच्छी चीजें ग्रहण करें और अपने परिवार, समाज को चेतनासंपन्न बनाने का काम करें। देखें हमारी हिंदी वेबसाइट्स https://bharatiduniya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com कुछ लिखें इनके लिए, शेअर करें Friends, let us know, think and understand something and make small contribution to make ourselves, society and country better. Take good things and work to make your family, society conscious. See our Hindi websites

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England