हरियाणा सरकार और सत्तारूढ़ पार्टियों ने शहीद किसान स्मारक तोड़ा, 5 को किसान मनाएंगे एफसीआई बचाओ दिवस Haryana government and ruling parties break martyr farmer memorial, farmers will celebrate FCI Save Day on 5th April

नई दिल्ली। 4 अप्रैल को दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन को 129 दिन हो गये। 5 अप्रैल को किसान देश भर में एफसीआई यानी भारतीय खाद्य निगम बचाओ दिवस मनाएंगे। हरियाणा में शहीद किसान चौक ध्वस्त किये जाने से किसानों में हरियाणा सरकार और सत्तारूढ़ पार्टियों के प्रति रोष और बढ़ गया है। इस बीच देश भर से किसान, सामाजिक और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का गाजीपुर, टीकरी, शाहजहांपुर और सिंघू बाॅर्डर्स पर आना जारी है। किसान नेता डाॅ. दर्शन पाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कल 5 अप्रैल को एफसीआई बचाओ दिवस मनाते हुए देशभर में भारतीय खाद्य निगम दफ्तरों का घेराव किया जाएगा। इस दौरान उपभोक्ता मामले मंत्री के नाम ज्ञापन पत्र दिया जाएगा। विज्ञप्ति के अनुसार, 3 मार्च को सुबह 3 बजे हरियाणा के सिरसा में दांडी से चलकर मिट्टी सत्याग्रह यात्रा सिरसा पहुँची थी जिसकी अगुवाई प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटेकर कर रही है। सिरसा में शहीद किसानों की याद में किसान चौक बनाया गया। उसके बाद मिट्टी सत्याग्रह यात्रा मानसा पंजाब की तरफ रवाना हो गयी। रात को सिरसा प्रशासन व पार्टियों ने साथ मिल कर शहीद किसान चौक को उखाड़ दिया है। पूरे देश से शहीदों की भूमि से आई मिट्टी से बने मटके को भी नुकसान पहुंचाया व अपमान किया गया है। सयुंक्त किसान मोर्चा इस घटना की कड़ी निंदा करता है। यह एक और मौका है जहां से भाजपा ने यह सिद्ध किया है कि वे किसानों से असहमत ही नहीं बल्कि घोर विरोधी भी है। देशभर से शहीदों की धरती से इक्कठी कर लाई गई मिट्टी से दिल्ली के मोर्चो पर शहीद स्मारक बनाये जाएंगे। किसान मोर्चा के 5 और 6 अप्रैल के कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार है- 5 अप्रैल - शाहजहांपुर बॉर्डर सुबह 9 से 11 बजे, टिकरी बॉर्डर (पकौड़ा चौक) बहादुरगढ़ दोपहर 2 बजे, टीकरी बॉर्डर मेट्रो के पास शाम 4 बजे 6 अप्रैल- गाजीपुर बॉर्डर सुबह 9 से 11 बजे, सिंघु बॉर्डर’- दोपहर 2 बजे New Delhi. On April 4, the farmers' movement on the borders of Delhi took 129 days. On April 5, farmers will celebrate FCI i.e. Food Corporation of India Save Day across the country. With the demolition of Shaheed Kisan Chowk in Haryana, there has been more anger among farmers against the Haryana government and the ruling parties. Meanwhile, farmers, social and human rights activists from all over the country continue to visit Ghazipur, Tikri, Shahjahanpur and Singhu borders. Farmer leader Dr. According to a press release issued by Darshan Pal, Food Corporation of India offices will be cordoned off across the country celebrating FCI Bachao Divas on April 5 tomorrow. During this time a memorandum letter will be given to the Minister of Consumer Affairs. According to the release, on March 3, at 3 am, the Mitti Satyagraha Yatra had reached Sirsa after running from Dandi in Sirsa, Haryana, which is being led by eminent social activist Medha Patekar. Kisan Chowk was built in Sirsa in memory of the martyred farmers. After that the soil Satyagraha Yatra left towards Mansa Punjab. At night, Sirsa administration and parties together have uprooted Shaheed Kisan Chowk. Pottery made from the soil of the martyrs' land from all over the country has also been harmed and insulted. The United Kisan Morcha strongly condemns this incident. This is another occasion from where the BJP has proved that they are not only disagreeing with the farmers but are also extremely hostile. Martyrs' memorials will be built on the fronts of Delhi with soil brought from the land of the martyrs from all over the country. The outline of Kisan Morcha's programs of April 5 and 6 is as follows: April 5 - Shahjahanpur Border 9 am to 11 am, Tikari Border (Pakoda Chowk) Bahadurgarh at 2 pm, Near Tikri Border Metro at 4 pm April 6 - Ghazipur border 9 am to 11 am, Singhu border - 2 pm

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England