किसान आंदोलन, सयुंक्त किसान मोर्चा प्रेस नोट 134 वां दिन, 9 अप्रैल की 8 बेहद अहम घोषणाएं 8 very important announcements of Kisan Movement, United Kisan Morcha Press Note 134th Day, 9th April
सयुंक्त किसान मोर्चा द्वारा आन्दोलन की अगली रणनीति के संबंध में निम्न घोषणाएं की जा रही है-
1. 10 अप्रैल को सरकार को चेतावनी स्वरूप सुबह 8 बजे से 11 अप्रैल सुबह 8 बजे तक केएमपी और केजीपी हाईवे जाम किया जाएगा।
2. 13 अप्रैल को दिल्ली के बोर्डर्स पर खालसा पंथ का स्थापना दिवस मनाया जाएगा और साथ ही जलियावाला बाग हत्याकांड की बरसी पर शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम होंगे।
3. 14 अप्रैल को संविधान बचाओ दिवस और किसान बहुजन एकता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सयुंक्त किसान मोर्चे की सभी स्टेज बहुजन समाज के आन्दोलनकारी चलाएंगे एवं सभी वक्ता भी बहुजन होंगे।
- नफरत एवं बंटवारे की भावना से भाजपा के नेता किसानों व मजदूरों को आपस मे दुश्मन के तौर पर पेश करते हुए हरियाणा में विभिन्न कार्यक्रम कर सकते है। हम सभी दलित-बहुजन व किसानों से अपील करते है कि शांतमयी रहते हुए इन ताकतों का विरोध करें।
- इस दिन कैथल में हरियाणा के किसान विरोधी उपमुख्यमंत्री ने जानबूझकर एक कार्यक्रम रखा है। हम किसानों व दलित-बहुजनो से अपील करते है कि शांतमयी रहते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को रद्द करवाये।
4. इस आंदोलन में लोकल लोगो की भागीदारी व उनके समर्पण का सम्मान करते हुए 18 अप्रैल को सभी मोर्चो पर आसपास के लोगों का सम्मान किया जाएगा व उस दिन मंच संचालन का जिम्मेदारी भी लोकल लोगो को दी जाएगी।
5. 20 अप्रैल को धन्ना भगत की जयंती पर उनके गांव धोआ कलां से दिल्ली की सीमाओं पर मिट्टी लायी जाएगी व उनकी याद में टीकरी बॉर्डर मोर्चे पर कार्यक्रम होंगे।
6. 24 अप्रैल को इस मोर्चे के 150 दिन होने पर एक हफ्ते के विशेष कार्यक्रम होंगे जिनमें किसानों मजदूरों के साथ साथ कर्मचारी, विद्यार्थी, नौजवान, कारोबारी व अन्य संगठनों को दिल्ली मोर्चा में शामिल होने का आह्वान किया जाएगा।
7. अप्रैल के आखिरी सप्ताह में देशभर में किसान आंदोलन को समर्थन देने वाले संगठनों की कन्वेंशन की जाएगी जिसमें इस आंदोलन को देशव्यापी तेज करने की योजना बनाई जाएगी।
8. संसद मार्च की निर्धारित तारीख का मोर्चे की अगली बैठक में सोच विचार कर ऐलान कर दिया जाएगा।
- डॉ दर्शन पाल, सयुंक्त किसान मोर्चा
The following announcements are being made by the United Kisan Morcha regarding the next strategy of the movement-
1. On April 10, the KMP and KGP highway will be jammed from 8 am to 11 am as a warning to the government.
2. The foundation day of Khalsa Panth will be celebrated on the boarders of Delhi on 13 April and there will be programs in honor of the martyrs on the anniversary of the Jallianwala Bagh massacre.
3. Constitution Save Day and Kisan Bahujan Ekta Day will be celebrated on 14 April. On this day, all the stages of the Samyukta Kisan Morcha will run agitators of Bahujan society and all the speakers will also be Bahujan.
With the feeling of hate and division, BJP leaders can do various programs in Haryana, presenting farmers and laborers as enemies. We appeal to all Dalit-Bahujans and farmers to protest against these forces while remaining peaceful.
On this day, the Deputy Chief Minister of Haryana has deliberately set a program in Kaithal. We appeal to farmers and Dalit-Bahujans to cancel this program by reaching maximum numbers while remaining peaceful.
4. On April 18, while respecting the participation and dedication of the local people in this movement, people will be respected on all fronts and on that day the responsibility of running the stage will also be given to the local people.
5. On April 20, on the birth anniversary of Dhanna Bhagat, soil will be brought from his village Dhoa Kalan on the borders of Delhi and there will be programs on the Tiki Border Front in his memory.
6. On April 24, when this front will be 150 days, there will be a week-long special program in which farmers, laborers as well as employees, students, youth, businessmen and other organizations will be called to join the Delhi Morcha.
7. In the last week of April, there will be a convention of organizations supporting the farmers movement across the country, with a plan to accelerate this movement nationwide.
8. The scheduled date of the Parliament march will be announced with consideration at the next meeting of the Front.
- Dr. Darshan Pal, United Kisan Morcha
सम्मानित साथियों सादर अभिवादन !
आइये कुछ सच जानें, सोचें-विचारें, खुद को और समाज को बेहतर करने लिए कुछ कोशिशें करें।
गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए:
https://bharatiduniya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर।
जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की किसान-मेहनतकश जनता जिंदाबाद !
AP Bharati (Patrakar) Rudrapur Uttarakhand Whatsapp 7895143358

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें