मुनाफे के लिए सरकार जनता को महंगाई के दलदल में धकेल रही, कांग्रेस का अभियान शुरु, जनता से महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने की अपील
नई दिल्ली। आजकल देश में महंगाई की जनता पर मंहगाई की डबल मार पड़ रही है। आम जनता की रोजमर्रा जिंदगी में इस महंगाई ने ऐसे पैर पसारे हैं कि आम जनता की जिंदगी दुश्वार हो गई है। खाद्य तेल, दाल, प्याज के दाम से लेकर पेट्रोल और डीजल के दामों ने नागरिकों की जेब साफ कर दी है। इस बढ़ती महंगाई पर विपक्ष लगातार निशाना साध रही है।
राहुल गांधी ने ट्वीट करके जहां एक ओर सरकार पर निशाना तो वहीं एक कैंपेन का आह्वान भी किया। राहुल गांधी ने कांग्रेस ने पेट्रोल - डीजल, रसोई गैस और अन्य वस्तुओं सहित खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को सोशल मीडिया अभियान शुरू किया। उन्होंने लिखा महँगाई एक अभिशाप है। केंद्र सरकार सिर्फ टैक्स कमाने के लिए जनता को महँगाई के दलदल में ढकेलती जा रही है। देश के विनाश के खिलाफ अपनी आवाज उठाइए-
राहुल गांधी ने जनता से देश में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की बात कही है। उन्होंने लोगों से स्पीकअप अंगेस्ट प्राइज राइज अभियान से जुड़कर महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने की अपील कीगौरतलब है कि इन दिनों देश में पेट्रोल-डीजल के दाम से लेकर एलपीजी गैस के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं।
जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद !
गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए:
https://loknirnay11.blogspot.com
https://bharatiduniya.blogspot.com
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें