अभिनेत्री निमरत कौर क्यों हैं उत्तेजना, घबराहट, चिंता से बेहाल और रोमांचित ?

मुंबई। जानी-मानी अभिनेत्री निमरत कौर बॉलीवुड में पांच साल बाद कमबैक करने को लेकर उत्साहित है। लंचबॉक्स फेम निमरत कौर पांच साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही है। निमरत फिल्म दसवीं में अभिषेक बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। निमरत जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। निमरत इससे पूर्व वर्ष 2016 में प्रदर्शित अक्षय कुमार-स्टारर एयरलिफ्ट में नजर आयी थी। इसके बाद निमरत अंतरराष्ट्रीय और एक घरेलू सीरीज में काम कर रही थीं। निमरत कौर ने कहा, अभी मैं उत्तेजना, घबराहट और चिंता से बेहाल हूं। मैं पांच साल बाद एक हिंदी-फिल्म के सेट पर लौटने के लिए रोमांचित हूं। अब तक मैंने जो भी फिल्में की हैं वो ऐसी थी जिसकी कहानी नई थी। ऐसा काम मैंने पहले कभी नहीं किया। एक दर्शक के रूप में, मैं कुछ नया देखना चाहती हूं इसलिए मेरे काम में भी मैं यही ध्यान रखती हूं। मैं अभिषेक के साथ काम करने और इस प्रोजेक्ट पर शानदार समय बिताने के लिए उत्सुक हूं। जय हिंद ! जय संविधान ! जय किसान ! जय जनता ! भारत की मेहनतकश जनता जिंदाबाद ! गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए: https://loknirnay11.blogspot.com https://bharatiduniya.blogspot.com https://india2020newview.blogspot.com https://gangaprawah.blogspot.com अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अभद्रता करने और झूठी बयानबाजी के खिलाफ दायर मानहानिक केस में कंगना को नहीं मिली राहत

भारतीय शासन व्यवस्था की कार्यशैली पर हिंदी व्यंग्य विधा के आधार स्तंभ हरिशंकर परसाई का तीखा व्यंग्य ‘मुंडन’ पढ़िए

कृति सैनन के साथ टाइगर श्रॉफ की गणपत की शूटिंग इंग्लैंड में Tiger Shroff's Ganpat shooting with Kriti Sanon in England