रुद्रपुर विद्युत विभाग की लापरवाही - जड़ में गल चुके बिजली पोल किसी दिन भारी दुर्घटना का सबब बन सकते हैं Laparvah vidyut vibhag Rudrapur
फोटो और समाचार - पारस ढींगड़ा
रुद्रपुर। उत्तराखण्ड के कुमाऊं मण्डल के प्रवेश द्वार और प्रमुख औद्योगिक-व्यापारिक नगर रुद्रपुर में सफाई, बिजली, पानी और अन्यान्य मामलों में प्रशासनिक और संबंधित विभागों/निकायों की लापरवाही साफ-साफ दिखती है। वीर अब्दुल हमीद द्वार से सिब्बल सिनेमा की ओर जाने वाली रोड पर लगे बिजली के लोहे के खंभे गल चुके हैं। विद्युत विभाग की लापरवाही किसी दिन लोगों की जान ले सकती है और भारी नुक्सान की वजह बन सकती है।
मालूम हो कि यह काफी व्यस्त मार्ग है। इस रोड पर तराई विकास सहकारी ंसंघ का दफ्तर, बीएसएनएल की कालोनी, कन्या जूनियर हाईस्कूल, और बस्ती है। नैनीताल हाइवे पर जाने से बचने वाले लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं, इसलिए यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है। अगर गले हुए बिजली के खंभे में से कोई भी किसी दिन गिर गया तो यह लोगों और संपत्ति पर भारी पड़ सकता है। बिजली विभाग के कार्मिक अक्सर इधर से गुजरते हैं लेकिन कोई भी इस बदहाली पर ध्यान नहीं देता। गांधी कालोनी के अनेक लोगों ने इधर आने वाले लाइनमैन को कई बार अवगत कराया है लेकिन किसी ने भी जर्जर विद्युत पोल बदलवाने की पहल नहीं की है।
आॅल इंडिया कौमी एकता कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष फव्वाद हसन खान ने कहा कि अगर विद्युत विभाग जल्द ही यह पोल नहीं बदलता तो वह कालोनी के लोगों को साथ लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
जय हिंद ! जय संविधान ! जय जनता ! जय किसान ! दुनिया की समस्त मेहनतकश जनता जिंदाबाद !
गूगल में देखिए हमारे ब्लाॅग्स और अपनी बात कहिए:
https://india2020newview.blogspot.com
https://gangaprawah.blogspot.com
अपने सुझाव, समाचार, रचनाएं ब्लाॅग्स हेतु भेजिए और पत्रकार बनने के लिए अपना बायोडाटा भेजिए ईमेल nirnaylok@gmail.com और indianewview@gmail.com पर।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें